Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई…. जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

BE NEWS – रणवीर सिंह फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए 12 दिन हो चुके हैं। लेकिन फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। ताबड़तोड़ कमाई करते हुए धुरंधर साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है।

मंगलवार को फिल्म ने की 30 करोड़ की कमाई 

आपको बता दें कि रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुयी है और लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। वहीं 12वें दिन का यानि मंगलवार को फिल्म ने 30 करोड़ की कमाई की है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म ने बारह दिनों के अंदर भारत में अब तक करीब 411 करोड़ से ऊपर की और दुनिया भर में अब तक कुल 623 करोड़ के लगभग की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यो आंकड़ बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है। अगर ऐसे ही फिल्म कमाई की रफ्तार रही तो जल्द ही ये कांतारा चैप्टर-1 और छावा को पीछे छोड़ देगी। Read More Dhurandhar Box Office Collection: 12वें दिन भी ‘धुरंधर’ की धुआंधार कमाई…. जानें बॉक्स ऑफिस पर कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन कलेक्शन

Budh Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित बुध प्रदोष व्रत आज, पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां…

BE NEWS – हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना गया है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव कैलाश पर्वत पर आनंद तांडव करते हैं। इसी शुभ समय में उनकी पूजा करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन से कर्ज, रोग, दरिद्रता व मानसिक कष्ट दूर होते हैं। लेकिन बुधवार को पड़े इस व्रत में भगवान शिव के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। यदि पूजा के दौरान कुछ नियमों की अनदेखी हो जाए, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिल पाता। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक

शास्त्रों के अनुसार प्रदोष व्रत हर महीने की कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जो की आज 17 दिंसबर 2025 दिन बुधवार को पड़ रहा है।  इसलिए इसे बुध प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। ये तिथि 16 दिसंबर की रात 11 बजकर 58 मिनट पर शुरु होकर 18 दिसंबर को दोपहर 2 बजकर 33 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। इस दिन भगवान शिव के साथ गणेश भगवान की पूजा करने से बुद्धि, व्यापार और करियर के लिए विशेष फलदायी माना जाता है। लेकिन इस व्रत में की गई छोटी-सी भूल भी पूजा के प्रभाव को कम कर सकती है। इसलिए इन नियमों का पालन करना बेहद आवश्यक है।

Pradosh Vrat 2025: गुरु प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा ...

शिवलिंग पर इन वस्तुओं को न चढ़ाएं

बता दें कि तुलसी विष्णु प्रिय है, शिवलिंग पर अर्पित नहीं की जाती। पौराणिक मान्यता के अनुसार केतकी का फूल यह शिव जी को अप्रिय है। हल्दी  यह देवी को अर्पित की जाती है, शिव पूजा में इसका प्रयोग वर्जित है। पूजा में हमेशा साबुत और शुद्ध अक्षत ही अर्पित करें। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर तिल चढ़ाने की परंपरा है, लेकिन शिव जी को चंदन या भस्म चढ़ाना ही अधिक शुभ मानी जाती है।

ये भी देखें : Today Breaking News | 17 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update, PM Modi | BE NEWS

पूजा के समय बरतें ये सावधानियां-

पूजा करते समय काले वस्त्र नहीं पहनें चाहिए। सफेद, पीले या हल्के रंग के वस्त्र ही शुभ माने जाते हैं। व्रत के दिन मांस, मदिरा, लहसुन-प्याज जैसे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। क्रोध और विवाद से बचना चाहिए।किसी से झगड़ा या अपशब्द न बोलें। इसके साथ ही प्रदोष काल (संध्या समय) में ही पूजा करना अत्यंत फलदायी होता है। Read More Budh Pradosh Vrat 2025: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित बुध प्रदोष व्रत आज, पूजा में भूल से भी न करें ये गलतियां…

‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा भारत, 2030 तक डाटा इतनी बढ़ जाएगी डाटा सेंटर की क्षमता

BE NEWS – भारत अब आने वाले समय में डाटा का ग्लोबल पावर हाउस बनने वाला है। सरकार ने संसद में इसकी जानकारी दी, जिसके अनुसार देश में डाटा सेंटर की क्षमता 2030 तक 4 से 5 गुना तक बढ़ जाएगी।

लगातार बढ़ रही डेटा की मांग 

आपको बता दें कि भारत एआई और डिजिटलीकरण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। संसद में सरकार ने बताया कि देश में क्लाउड डाटा की क्षमता आने वाले 2030 तक अभी के मुकाबले 4 से 5 गुना कर बढ़ जाएगी। यह जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने राज्यसभा में दी। उन्होंने बताया कि बैंकिंग, ऊर्जा, स्वास्थ्य और सार्वजनिक बुनियादी ढांचे जैसे अहम क्षेत्रों में डेटा की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे क्लाउड और एआई सेवाओं को तेजी से अपनाया जा रहा है। Read More ‘ग्लोबल पावरहाउस’ बनने की ओर बढ़ रहा भारत, 2030 तक डाटा इतनी बढ़ जाएगी डाटा सेंटर की क्षमता

“यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों…” इथियोपिया में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर बोले PM मोदी

BE NEWS – पीएम मोदी इस समय इथियोपिया दौरे पर है। जहां उन्हें ‘ ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया ‘ से सम्मानित किया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भारतीयों के लिए गौरव को पल बताया।

ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर इथियोपिया पहुंचे। जहां पर उनको इथियोपिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया। ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान वहां के पीएम डॉ. अबी अहमद अली ने पीएम मोदी को दिया। यह सम्मान मिलना भारत और इथियोपिया के रिश्तों के लिए एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि है। किसी विदेशी यात्रा के दौरान पीएम मोदी को दिया जाने वाला ये 28वां सर्वोच्च सम्मान है। गृह मंत्री अमित शाह ने इसे ऐतिहासिक और देश के लिए गौरव का पल बताया।

ये भी देखें:Lucknow University में छात्रों का प्रदर्शन!, जाने क्या है मामला | Dr Bhimrao Ambedkar | BE News

इथियोपिया ने PM मोदी को दिया अपना सर्वोच्च सम्मान, यह अवार्ड पाने वाले ...

मजबूत हुए भारत-इथियोपिया के रिश्ते 

पीएम मोदी ने इस सम्मान के मिलने पर कहा कि, “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीय का है, जिनके विश्वास, सम्मान और प्रयासों से भारत-इथियोपिया के रिश्ते मजबूत हुए हैं। आगे उन्होंने कहा कि इतनी प्राचीन और समृद्ध सभ्यता वाले देश से ये सम्मान मिलना बहुत ही गर्व की बात है। यह सम्मान मैं पूरे भारत की और से स्वीकार करता हूं। ”

इथियोपिया में PM मोदी का हुआ जोरदार स्वागत, मिला सर्वोच्च सम्मान, आज ...

पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, “यह हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। यह किसी विदेशी देश के द्वारा पीएम मोदी को दिया जाने वाला 28वां सर्वोच्च सम्मान है। जो दुनिया में बढ़ रही भातर की शाख को दर्शाता है। पीएम मोदी को मिला ये सम्मान भारत और इथियोपिया की दोस्ती के लिए एक अहम मील का पत्थर साबित होगा।” Read More “यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों…” इथियोपिया में मिले सर्वोच्च नागरिक सम्मान पर बोले PM मोदी

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला चौथा टी20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक जीत हासिल की है।

लखनऊ में खेला जाएगा चौथा टी20 मैच 

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत दो मैच जीत चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही जीत हासिल की है। जिसके बाद दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। इस सीरीज में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ये मैच जीतना होगा। वहीं भारत अगर ये मैच जीत गया तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

IND vs SA 2nd T20I LIVE STREAMING: भारत-साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 ...

टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों के बीच टीम इंडिया की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान शुभमन गिल अभी तक अपने रंग में नहीं दिखे हैं। दोनों के बल्ले से लगातार रन नहीं निकल पा रहे हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोट के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिनकी जगह अब शाहबाज अहमद को टीम में शामिल किया गया है। अक्षर पटेल के बाहर होने से टीम पर असर पड़ा है। Read More IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला चौथा टी20 मैच, जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

Shakarkand Chips: इन सर्दियों बच्चों को खिलाये ये टेस्टी और हेल्दी शकरकंद के चिप्स, आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

BE NEWS – सर्दियों में हम सभी कुछ टेस्टी और हेल्दी खाना पसंद करते हैं। इसके लिए हम बाजार से कुछ न कुछ खाने के लिए आर्डर करते है, जो बिल्कुल भी हेल्दी नहीं होता। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसी रेसिपी जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी होगी।
[current_date]

आज हम आपको बताने जा रहे हैं शकरकंद के टेस्टी, क्रंची और हेल्दी चिप्स बनाने की आसान-सी रेसिपी। जो बड़ों के साथ-साथ बच्चों को भी बहुत पसंद आएगी और झटपट से तैयार भी हो जाती है। Read More Shakarkand Chips: इन सर्दियों बच्चों को खिलाये ये टेस्टी और हेल्दी शकरकंद के चिप्स, आइए जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी

“तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से…” ‘बॉर्डर 2’ के टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया फैंस में एक्साइटमेंट

BE NEWS – सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों का इंतजार अब खत्म हो होने वाला है। फिल्म को टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसमें सनी देओल अपनी दमदार आवाज में दहाड़ लगाते देश भक्ति में डुबे नजर आ रहे हैं।

देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आये सनी देओल

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल एक बार फिर देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी उनकी फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र आखिरकार रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 4 सेकंड का यह टीज़र देशभक्ति, वीरता और बलिदान की भावना से भरा हुआ दिख रहा  है। जिसने रिलीज होते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी है।

Sunny Deol Varun Dhawan Starrer Border 2 Teaser Will Release On 16th December On The Occasion Of Vijay Diwas

विजय दिवस पर खास तोहफा

जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ का टीज़र विजय दिवस के अवसर पर लॉन्च किया गया है। यह दिन 1971 के भारत-पाक युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत का प्रतीक है। फिल्म की कहानी भी इसी वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। Read More “तुम जहां से भी घुसने की कोशिश करोगे, आसमान से…” ‘बॉर्डर 2’ के टीजर हुआ रिलीज, सनी देओल की दमदार आवाज ने बढ़ाया फैंस में एक्साइटमेंट

यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

BE NEWS – यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस भीषण हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता देने की घोषणा का है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। सीएम योगी ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व समुचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें: Anis Mansoori का बड़ा दावा: पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार |

Mathura Raod Acciedents

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लोगों के मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को S.N मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिजन उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। Read More यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

New Year 2026: साल के पहले दिन करें ये शुभ कार्य, मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा पूरा साल…

BE NEWS – नए साल 2026 की शुरुआत अब बस कुछ ही समय दूर है। हर नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नए लक्ष्य और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है। हर कोई चाहता है कि नया साल उसके लिए खुशहाली से भरा हो। माना जाता है कि साल के पहले दिन की किए गये कार्य पूरे वर्ष भर प्रभाव डालते हैं। तो आइए जानते हैं कि साल 2026 के पहले दिन कौन-कौन से कार्य करना शुभ माना गया है…

Vastu Tips: इन चीज़ों को घर में रखने से आप पर बनी रहगी मां लक्ष्मी की ...

दरअसल भारतीय मान्यताओं और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, नववर्ष के पहले दिन कुछ विशेष कार्य करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

ये भी देखें:Yamuna Expressway Accident Update: Heavy Fog की वजह से आपस में टकराए वाहन | BE NEWS

1. ब्रह्म मुहूर्त में करें प्रार्थना
नए साल के पहले दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर शांत मन से ईश्वर का ध्यान और प्रार्थना करें। माना जाता है कि इससे मन सकारात्मक रहता है और पूरे वर्ष अच्छे विचारों व ऊर्जा का संचार बना रहता है।

2. तुलसी को जल अर्पित करें
नववर्ष के दिन तुलसी के पौधे में जल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है और यह भगवान विष्णु को भी प्रिय है। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है।

3. दान-पुण्य अवश्य करें
साल के पहले दिन जरूरतमंदों को गर्म कपड़े, कंबल, अनाज या अपनी क्षमता के अनुसार धन का दान करें। मान्यता है कि इससे ग्रहों की स्थिति मजबूत होती है और घर में खुशहाली बनी रहती है।

4. घर की साफ-सफाई करें
स्वच्छ घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसलिए नए साल के पहले दिन घर की अच्छी तरह सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से पूरे साल आर्थिक परेशानियां दूर रहती हैं।

5. लड्डू गोपाल की सेवा करें
नववर्ष के दिन लड्डू गोपाल की विशेष पूजा करें और उन्हें मीठे पकवानों का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे भगवान श्रीकृष्ण खुश होते हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। Read More New Year 2026: साल के पहले दिन करें ये शुभ कार्य, मां लक्ष्मी की कृपा और सुख-समृद्धि से भरपूर रहेगा पूरा साल…

घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात बसें और तीन कारें आपस में टकराई, 10 लोगों की मौत

BE NEWS – घने कोहरे के कारण मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सात बसों और तीन कारों के टकरा जाने को कारण वाहनों में भीषण आग लग गई। जिसमेंं 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने की खबर है। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में लगी आग

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे के इस हिस्से में यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को डायवर्ट किया । Read More घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुआ दर्दनाक हादसा, सात बसें और तीन कारें आपस में टकराई, 10 लोगों की मौत