Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला

BE News – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीपीटी के संस्थापक इमराम खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं लें रही। हालहिं में उनकी मौत को लेकर पाकिस्तान में उड़ी अफवाह के बाद अब आज तोशाखाना-2 मामले में विषेश अदालत ने इमरान और उनकी पत्नि बुशरा बानो को 17-17 साल की सजा सुनाई है।

इमरान खान तथा उनकी पत्नी को 17-17 साल की सजा

पाकिस्तान की राजनीति में शनिवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) की विशेष अदालत ने में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तथा उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई। यह फैसला रावलपिंडी की अदियाला जेल में सुनाया गया, जहां इमरान खान पहले से ही बंद हैं।

क्या है पूरा मामला

यह मामला मई 2021 से जुड़ा है। आरोप है कि एक आधिकारिक विदेश दौरे के दौरान सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस की ओर से इमरान खान को एक महंगा बुल्गारी ज्वेलरी सेट तोहफे में मिला था। जांच एजेंसियों का कहना है कि इस ज्वेलरी को नियमों के विपरीत बेहद कम कीमत पर खरीदा गया और इसे तोशाखाना नियमों के तहत सार्वजनिक खजाने में जमा नहीं कराया गया, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान हुआ।

विशेष जज सेंट्रल शाहरुख अरजुमंद ने 80 से अधिक सुनवाइयों के बाद फैसला सुनाते हुए इमरान खान को पाकिस्तान पीनल कोड की धारा 34 और 409 के तहत 10 साल की कठोर कैद की सजा दी। इसके अलावा प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 5(2) के तहत उन्हें 7 साल की अलग सजा सुनाई गई। इसी तरह बुशरा बीबी को भी इन्हीं धाराओं के तहत कुल 17 साल की सजा दी गई।

ये भी देखें- पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पाकिस्तान: पूर्व पीएम इमरान खान और उनकी पत्नी को बड़ी राहत, तोशाखाना ...

कितना लगाया गया जुर्माना

अदालत ने इमरान खान और बुशरा बीबी दोनों पर कुल 1 करोड़ 64 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना भी लगाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि जुर्माना अदा नहीं किया गया, तो सजा की अवधि बढ़ाई जा सकती है। हालांकि फैसले में यह भी बताया गया कि इमरान खान की उम्र और बुशरा बीबी के महिला होने को ध्यान में रखते हुए सजा में कुछ नरमी बरती गई है। साथ ही, दोनों को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 382-बी का लाभ दिया गया है, जिसके तहत पहले से जेल में बिताए गए समय को सजा में जोड़ा जाएगा। Read More Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला

पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर

BE NEWS: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय ओमान दौरे पर हैं। जहां पहुंचने पर उन्हें सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया है। पीएम मोदी को उनके कार्यकाल में मिला यो 29वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। जो कि खाड़ी देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान में से एक है।

पीएम मोदी को ओमान ने अपने सर्वोच्च सम्मान से किया सम्मानित | Oman ...

ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा

दरअसल पीएम मोदी इस वक्त तीन देशों के दौरे पर हैं। चार दिनों की उनकी इस यात्रा में वह जार्डन और इथियोपिया के बाद आज ओमान पहुंचे हैं। जहां उनको आज ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया। जो खाड़ी देश के सबसे बड़े सम्मान मे से एक है। इससे पहले यह नागरिक सम्मान एलिजाबेथ  II, सम्राट अकिहितो, नेल्सन मंडेला,क्वीन मैक्सिमा और जार्डन के किंग अब्दुल्ला जैसी महान हस्तियों को दिया जा चुका है। इससे पहले इथियोपिया में पीएम मोदी को वहां के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया’ से सम्मानित किया गया था।

भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि, ये प्यार और गर्व दोनों देशों  के बीच के गहरे रिश्तों को दिखा रहा है।ओमान की राजधानी मस्कट पहुंचे पीएम मोदी ने वहां हुए एक कम्युनिटी प्रोग्राम की कुछ तस्वीरों को शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारत और ओमान के बीच के कनेक्शन को दिखाया है। Read More पीएम मोदी को ओमान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा गया, कम्युनिटी प्रोग्राम की तस्वीरें कीं शेयर

बिहार के बाद 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू, मतदाता अब ऑनलाइन भी भर सकेंगे SIR फॉर्म

BE NEWS- चुनाव आयोग ने बिहार के बाद अब 12 राज्यों में भी एसआईआर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक चुनाव आयोग के बीएलओ घर-घर जाकर SIR फॉर्म दे रहें थे, लेकिन अब चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को और भी आसान कर दिया है। अब आप ऑनलाइन कहीं से भी इस फार्म को भर सकते हैं।

12 राज्यों में SIR करने का ऐलान

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही चुनाव आयोग ने 12 राज्यों में SIR करने का ऐलान किया था। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची से ऐसे नामों को हटाने के लिए की जा रही है जो वोटर लिस्ट में या तो दोहराए गए है या मृत है। यह प्रक्रिया हमेशा चुनाव होने के ठीक पहले की जाती है। ऐसे में अगर आप अपने घर से दूर है या कहीं और रह  कर जॉब कर रहें है और इस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का ऑफलाइन फार्म को नहीं भर पा रहे हैं, तो भी आप आसानी से इस प्रक्रिया को ऑनलाइन भी पूरा कर सकते हैं।

ये भी देखें- Allahabad HC on Live In Relationship: लिव-इन रिलेशनशिप पर HC का बड़ा फैसला | BE News

बिहार में अब तक 83.66 फीसदी मतदाताओं ने भरे SIR फॉर्म, तीसरे दौर के लिए ...

वोटर आईडी को मोबाइल नम्बर से लिंक कराना

अगर आप भी एसआईआर फार्म को ऑनलाइन भरना चाहते है तो सबसे पहले आपको अपने वोटर आईडी को मोबाइल नम्बर से लिंक कराना होगा। अगर आपका मोबाइल नंबर वोटर आईडी से लिंक नहीं है तो इसके लिए आपको फार्म-8 को फिल करना होगा। इसके साथ ही आपको वो ही जानकारी इस फार्म में भरनी है जो आपके आधार कार्ड में दी गई हो। Read More बिहार के बाद 12 राज्यों में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू, मतदाता अब ऑनलाइन भी भर सकेंगे SIR फॉर्म

‘कैंडी शॉप’ गाने को लेकर विवादों में घिरी नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला

BE NEWS- नेहा कक्कड़ अपने नए गाने कैंडी शॉप को लेकर चर्चाओं में आ चुकी है। उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचाया हुआ है। यूट्यूब पर आते ही इस गाने को लेकर विवाद छिड़ गया है। यूजर्स इसको लेकर जमकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहें हैं। आईये बताते है आपको क्या है पूरा मामला…

लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर मचा वबाल

बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गानों और स्टाईल को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। हालहिं में उनका नया गाना कैंडी शॉप यूट्यूब पर रिलीज हुआ। जिसे टोनी कक्कड़ ने प्रोड्यूस किया है। जिसके आने के  बाद नेहा कक्कड़ को सोशल मीडिया पर जमकर यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं। गाने के लिरिक्स और कोरियोग्राफी को लेकर काफी आलोचना शुरु हो चुकी है। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का कहना है कि गाने में किया गया डांस अश्लील है और यह भारतीय संस्कृति के अनुरूप नहीं है। इसी वजह से नेहा कक्कड़ ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड करने लगीं।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 18 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | weather update | BE NEWS

डांस और लिरिक्स पर उठे सवाल

यूजर्स का आरोप है कि गाने में लॉलीपॉप जैसे शब्दों का बार-बार इस्तेमाल किया गया है, जिससे बाकी लिरिक्स पर ध्यान ही नहीं जा पाता। वहीं, नेहा के डांस स्टाइल को कुछ लोगों ने विदेशी कलाकारों, जैसे सेलेना गोमेज़ और कोरियन पॉप सिंगर्स की नकल बताया। इस गाने में नेहा के भाई टोनी खुद भी डांस करते नजर आ रहें है। Read More ‘कैंडी शॉप’ गाने को लेकर विवादों में घिरी नेहा कक्कड़, सोशल मीडिया पर हुई जमकर ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला

घर पर आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी देता है राहत…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में गरम सूप न सिर्फ शरीर को अंदर से गर्म रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। टमाटर से भरपूर रेलवे स्टाइल टोमैटो सूप इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है,और सर्दी-जुकाम में गले को भी आराम देता है। अक्सर हम इसे बाहर से मंगवाते है या किसी रेस्टोरेंट में जाकर आर्डर करते है, जो काफी मंहगा भी होता है। आज हम आपको स्वादिष्ट और सेहतमंद रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप घर पर ही बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं, जो काफी किफायती भी होगा और आसानी से ही घर पर बन कर तैयार हो जाएगा।

सर्दियों में हेल्दी टमाटर सूप आसान तरिके से बनाये|रेस्टोरेंट जैसा ...

रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप बनाने की सामग्री

  1. टमाटर – 500 ग्राम, मोटे कटे हुए
  2. प्याज – 1 बड़ा, बारिक कटा हुआ
  3. चुकंदर – 1 छोटा स्लाइस
  4. लहसुन – 4 कलियां, कटी हुई
  5. अदरक – 2 इंच का टुकड़ा ,मोटा कटा
  6. हरी धनिया – थोड़ी सी
  7. तेज पत्ता – 1
  8. जीरा – 1 टीस्पून
  9. लाल मिर्च पाउडर -1 टीस्पून
  10. धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  11. मक्खन – 1 टीस्पून
  12. टोमैटो सॉस – 1 टेबलस्पून
  13. चीनी – आधा टीस्पून
  14. काली मिर्च – स्वादानुसार
  15. पानी – लगभग 500 मिली
  16. ब्रेड क्रूटॉन्स – इच्छानुसार
  17. नमक – स्वादानुसार

बनाने की विधि
सबसे पहले टमाटर, प्याज, अदरक, लहसुन और चुकंदर को धोकर काट लें। गैस पर एक भारी तले का पैन रखें और उसमें मक्खन डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। मक्खन गर्म होने पर जीरा और तेज पत्ता डालें, फिर प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें अदरक और लहसुन डालकर भूनें। इसके बाद कटे हुए टमाटर, चुकंदर का टुकड़ा और थोड़ी सी हरी धनिया डालें और नरम नरम होने तक पकाएं। अब लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भूनें। फिर 500 मिली पानी और स्वादानुसार नमक डालें। पैन को ढककर धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकने दें। Read More घर पर आसान तरीके से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाईल टोमैटो सूप, इम्युनिटी बढ़ाने के साथ सर्दी-जुकाम में भी देता है राहत…

IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल

BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। तो कल लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना था, पर खराब विजिबिलिटी की वजह से कैंसिल कर दिया गया। जिसके कारण फैंस में निराशा व नाराजगी देखने को मिली।

खराब विजिबिलिटी बना कारण

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर दिन बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में कल शाम को 7 बजे खेला जाना था। जिसे घने कोहरे के कारण बिना टॉस कराएं ही रद्द कर दिया गया। अंपायर्स में कई बार मैदान का निरीक्षण किया, लेकिन खराब विजिबिलिटी के कारण इस मैच को कैंसिल करना पड़ा। Read More IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फूटा फैंस का गुस्सा, बीसीसीआई के फैसले पर उठ रहे गंभीर सवाल

महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दिया था आकार

BE NEWS – दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता और देश ने महान मुर्तिकार रामवन जी सुतार का 100 वर्ष की उम्र में कल देर रात निधन हो गया। अपने जीवन काल में उन्होंने देश को कई अनमोल रचनाएं दी।

सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निर्माता

आपको बता दें कि मशहूर भारतीय मुर्तिकार रामवन जी सुतार जिन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था, उनका 17 दिसंबर दिन बुधवार को देर रात 100 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली। इस खबर की उनके पुत्र मूर्तिकार अनिलराम सुतार ने खुद दी। उनका अंतिम संस्कार आज सेक्टर – 94 में किया जाएगा। Read More महान मूर्तिकार राम वनजी सुतार का निधन, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को दिया था आकार

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द, पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मचाएंगी धूम

BE NEWS – कपिल शर्मा के फेमस कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का जल्द ही आने वाला है। जोकि नेटफ्लिक्स पर जल्द ही रिलीज होने वाला है। जिसमें देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा कपिल के साथ मस्ती करती नजर आएंगी। मेकर्स ने शो का पहला वीडियों ,सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

शो का नया सीजन 20 दिसंबर से होगा स्ट्रीम 

बता दें कि नेटफ्लिक्स पर लौट रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ इस बार और भी बड़े एंटरटेनमेंट के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। शो का नया सीजन 20 दिसंबर से स्ट्रीम होगा और इसकी शुरुआत एक बेहद खास गेस्ट के साथ होने जा रही है। पहले एपिसोड में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नजर आएंगी। जिनकी मौजूदगी शो को और भी खास बना देती है।

ये भी देखें- CM Nitish Kumar Hijab Controversy: महिला का हिजाब हटाने पर क्या बोली जनता ? Public Opinion | BE News

प्रियंका चोपड़ा का मजेदार अंदाज

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में कपिल शर्मा प्रियंका चोपड़ा का जोरदार और मजेदार अंदाज में स्वागत करते दिखते हैं। हमेशा की तरह कपिल का अंदाज और हल्की-फुल्की फ्लर्टिंग माहौल को हंसी-मजाक से भर देती है। वीडियो में प्रियंका भी कपिल की कॉमेडी का पूरा मजा लेती नजर आती हैं। वहीं इस वीडियो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा ने भी अपने कॉमेडियन अंदाज से लोगों को खुब हंसाते नजर आ रहे हैं। कुल मिलाकर पहला एपिसोड पूरा मस्ती से भरा होने वाला है।

नेटफ्लिक्स ने शेयर की एक पोस्ट

नेटफ्लिक्स ने भी शो को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें देसी गर्ल प्रिंयका चोपड़ा और कपिल शर्मा का एक पोस्टर शेयर कर एक कैप्शन लिखा है कि, ” जब देशी गर्ल आती है तो माहौल और भी मजेदार हो जाता है। प्रिंयका चोपड़ा द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन के प्रीमियर एपिसोड में शामिल होंगी।” Read More ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन नेटफ्लिक्स पर जल्द, पहले एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा मचाएंगी धूम

Flaxseed Ladoo: सर्दियों का ये सुपरफूड है स्वाद और सेहत से भरपूर, जानें इसको बनाने रेसिपी व इसके जबरदस्त फायदे

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में हम शरीर को गर्म रखने, एनर्जी को बढ़ाने के लिए न्यूट्रिशन से भरी चीजों को खाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम लोग ऐसी चीजों को अपना डाईट में शामिल करते है जिनकी तासीर गर्म हो, जो शरीर को ताकत देने के साथ ठंड से बचाने का भी काम करते है।

ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन से भरपूर ये लड्डू

इनमें हम सभी आमतौर पर तिल के लड्डू, गोंद के लड्डू बनाते है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं जो तिल और गोंद के लड्डू से भी पौष्टिक, ताकतवर और शरीर को अंदर से गर्माहट देने वाला है। हम बात कर रहे हैं अलसी के लड्डू की। इसमें ओमेगा-3, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंड पाया जाता है। चलिए आपको हम बताते है इसे बनाने की आसान सी रेसिपी….

Alsi: गर्मी में अलसी के बीज खा सकते हैं? जानें इनकी तासीर | Republic Bharat

ये भी देखें –Yogi Government Action | नकली खाद से किसानों को नुकसान पर एक्शन होगा | UP Kisan | BE News

अलसी को लड्डू बनाने की विधि और सामाग्री

1.  अलसी के बीज – 1 कप

2.  गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – ¾ कप

3.  देसी घी – 2–3 टेबलस्पून

4.  सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ – ½ कप

5.  काजू और बादाम कटे हुए – 2 टेबलस्पून

6.  इलायची पाउडर – ½ टीस्पून

7.  खाने वाला गोंद – 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)

The Indian Rasoi: Panchmeva Paag (Dry Fruits Burfi)

बनाने की विधि 

1.सबसे पहले अलसी के बीजों को धीमी आंच पर भूनें। जब बीज चटकने लगें और खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें।

2. भुनी हुई अलसी को ठंडा करके मिक्सर में दरदरा पीस लें।

3. अब कढ़ाही में घी गरम करें। इसमें गोंद डालें और फुलने पर निकालकर कूट लें।

4. उसी घी में सूखा नारियल और ड्राई फ्रूट्स हल्के से भून लें।

5. अब कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलने दें।

6. गैस बंद करके इसमें पिसी हुई अलसी, गोंद और इलायची पाउडर डालें।

7. मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और हल्का गर्म रहते ही लड्डू बांध लें।

ठंड में शरीर को गर्म रखेंगे तिल और अलसी के लड्डू, नोट कर लें रेसिपी ...

ये लड्डू ताकतवर होने के साथ- साथ शरीर को गर्माहट देने वाले और सर्दी से बचाव का भी काम करते हैं। ये बार-बार जुकाम, जोड़ो का दर्द, कमर का दर्द कई अन्य चीजों में फायदा देता है।

IND VS South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज लखनऊ में होगा चौथा टी-20 मैच, सीएम योगी भी पहुंचेंगे स्टेडियम

BE NEWS – भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 की सीरीज खेली जा रही है। जिसमें भारत ने पहले और तीसरे मैच में जीत हासिल कर 2-1 से बढ़त बना ली है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक जीत हासिल की है।

सीएम योगी भी पहुंचेंगे स्टेडियम

आपको बता दें कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच 17 दिसंबर दिन बुधवार को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज शाम को 7 बजे खेला जाएगा। जिसे देखने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जाएंगे। जिसको देखते हुए आस-पास के इलाकों और स्टेडियम की ओर जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टी से भारी पूलिस बल भी तैनात किया गया है।

IPL से पहले इकाना स्टेडियम को 28 करोड़ रुपये का टैक्स नोटिस, मैच पर छाए ...

जीत के इरादे से उतरेगी दोनों टीमें

बता दें कि पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में भारत दो मैच जीत चुका है। वहीं दक्षिण अफ्रीका ने अब तक एक ही जीत हासिल की है। जिसके बाद दोनों ही टीमें जीत के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी। इस सीरीज में बने रहने के लिए दक्षिण अफ्रीका को ये मैच जीतना होगा। वहीं भारत अगर ये मैच जीत गया तो सीरीज टीम इंडिया के नाम हो जाएगी।

ये भी देखें- Yogi Government Action | नकली खाद से किसानों को नुकसान पर एक्शन होगा | UP Kisan | BE News

दोनों टीमों का squad

टीम इंडिया:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, शाहबाज अहमद, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वाशिंगटन सुंदर

साउथ अफ्रीका:

एडेन मार्करम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे