अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, आज होगा रामलला का अभिषेक, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे उपस्थित

BE NEWS – अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर 22 जनवरी 2024 को हुई थी। इस बार यह तिथि 31  दिसंबर यानि आज के दिन पड़ रही है। इसके लिए भव्य तैयारियों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष

आपको बता दें कि आज 31 दिसंबर दिन बुधवार को पौष शुक्ल द्वादशी तिथि पर अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने वाले है। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम योगी आदित्यनाथ व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उपस्थित होंगे। चार घंटे तक रहकर आयोजित विविध अनुष्ठानों में शामिल होंगे।

अयोध्या : आज फिर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पहली वर्षगांठ ...

अंगद टीला पर जनता को करेंगे संबोधित

प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ के इस अवसर पर आज रामलला का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक के बाद भव्य श्रृंगार कर भोग अर्पित कर आरती की जाएगी। इस अवसर पर रक्षामंत्री सुबह 11:00 बजे अयोध्या पहुंचेंगे और अन्नपूर्णा मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला पर जनता को संबोधित करेंगे।

ये भी देखें- New Year पर स्टंटबाजों की खैर नहीं, पुलिस हुई अलर्ट | BE NEWS

Shri Ram Lalla Pran-Pratishtha, Shri Ram Janam Bhoomi Ayodhya Dham Ji ...

2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

आज यह वर्षगांठ प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जा रही है, जिसके अंतर्गत 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जो कि कल दिन मंगलवार को संपन्न हुए। जिसके लिए ट्रस्ट ने इस बार कार्यक्रमों का मुख्य केंद्र रामजन्मभूमि परिसर से सटे अंगद टीला को बनाया था। आज के इस शुभ अवसर पर संत- महात्माओं के साथ बड़ी संख्या में लोग भी इस ऐतिहासिक और गौरवमयी क्षण के साक्षी बनने वाले हैं।

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा

आज के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को पांच जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग और सहायता दल तैनात किए गए हैं।

Read More अयोध्या राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, आज होगा रामलला का अभिषेक, सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहेंगे उपस्थित

रेहान वाड्रा – अवीवा बेग की सगाई…. आखिर कौन है प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहु

BE NEWS – कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा ने अपनी सात साल पुरानी दोस्त और गर्लफ्रेंड अवीवा बेग से सगाई कर ली है। यह सगाई एक निजी समारोह में संपन्न हुई, जिसकी तस्वीरों और खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं।

दोनों पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में

सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा ने हाल ही में अवीवा बेग को प्रपोज किया था, जिसको दोनों परिवारों की सहमति के बाद इस रिश्ते को औपचारिक रूप दिया गया। हालांकि, समारोह पूरी तरह निजी रखा गया और परिवार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अवीवा दिल्ली स्थित परिवार से हैं और दोनों पिछले सात वर्षों से रिलेशनशिप में हैं।

कौन हैं प्रियंका गांधी की होनी वाली बहू? जानें कितने पढ़े हैं रेहान वाड्रा

कौन हैं अवीवा बेग

आपको बता दें कि, अवीवा बेग दिल्ली की रहने वाली हैं और उनका परिवार वाड्रा परिवार के काफी करीब माना जाता है। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के प्रतिष्ठित मॉडर्न स्कूल से की और इसके बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से मीडिया कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में स्नातक डिग्री हासिल की।

प्रोफेशनल लाइफ में अलग पहचान

अवीवा बेग केवल एक राजनीतिक परिवार से जुड़ने के कारण चर्चा में नहीं हैं, बल्कि उन्होंने अपनी मेहनत से एक स्वतंत्र पहचान बनाई है। वह एक पेशेवर फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर हैं। उनकी फोटोग्राफी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई पोर्टलों और प्रकाशनों में प्रकाशित हो चुकी है। पिछले कुछ वर्षों में अवीवा ने कई आर्ट एग्जिबिशन में भी अपनी कला का प्रदर्शन किया है, जिनमें इंडिया आर्ट फेयर 2023 में आयोजित ‘यू कैनॉट मिस दिस’ और 2019 की ‘द इल्यूजरी वर्ल्ड’ प्रदर्शनी प्रमुख हैं।

ये भी देखें- Tarique Rahman on India: Bangladesh में Tarique Rahman की एंट्री! इंडिया को बड़ी चेतावनी? BE News

फुटबॉल, प्रकृति और यात्रा का शौक

अवीवा बेग एक राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें नेचर से गहरा लगाव है। वह अक्सर कैमरे के साथ जंगलों, पहाड़ों और रेगिस्तानों पर जाया करती हैं और अनकही कहानियों को अपनी तस्वीरों के जरिए सामने लाती हैं। एक ट्रैवलर के रूप में वह देश के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति और जीवन को अपने लेंस में कैद करती हैं।

लंबे समय से एक-दूसरे के साथ रेहान और अवीवा बेग

रेहान वाड्रा और अवीवा बेग लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं। जहां रेहान अक्सर अपनी मां प्रियंका गांधी के साथ राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों में नजर आते हैं, वहीं अवीवा अपनी क्रिएटिव फील्ड में लगातार सक्रिय हैं। उनकी सगाई को लेकर देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। Read More रेहान वाड्रा – अवीवा बेग की सगाई…. आखिर कौन है प्रियंका गांधी और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा की होने वाली बहु

अभिनेत्री रेखा का दिल छू लेने वाला अंदाज़, फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर अगस्त्य नंदा पर लुटाया प्यार

BE NEWS – अभिनेत्री रेखा अपने लुक्स और स्टाइल के कारण हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती है। अपनी अदाओं से उम्र के इस पड़ाव पर भी अपनी अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करने वाली रेखा ने अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर खूब प्यार लुटाया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि श्रीराम राघवन की डारेक्शन में बनी फिल्म ने ‘इक्कीस’ न्यू ईयर के मौके पर रिलीज होने वाली है। जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। ये दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। जिसकी कल शाम को स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। इस मौके पर बॉलीवुड के कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेस भी पहुंचे थे। जिनमें अभिनेत्री रेखा भी पहुंची थी।

फिल्म इक्कीस के प्रीमियर में रेखा का भावुक अंदाज, अगस्त्य नंदा पर ...

गोल्डन कलर की साड़ी पहने ग्रैंड एंट्री 

फिल्म इक्कीस की स्पेशल स्क्रीनिंग पर शिकरत करने पहुंची रेखा ने सारी लाइमलाइट लूट ली। रेडकार्पेट पर आते ही सभी की निगाहें हमेशा की तरह उन पर रुक गई। गोल्डन कलर की साड़ी पहने उनकी इस ग्रैंड एंट्री में वहां मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ जोड़कर किया नमन 

मुंबई में आयोजित फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर के दौरान एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रेड कार्पेट पर जैसे ही दिग्गज अभिनेत्री रेखा की एंट्री हुई, माहौल भावुक और खास हो गया। रेखा ने सबसे पहले फिल्म के पोस्टर पर मौजूद धर्मेंद्र की तस्वीर को हाथ जोड़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनकी नज़र पोस्टर में दिख रहे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा पर पड़ी। रेखा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने अगस्त्य की तस्वीर को प्यार से चूम लिया। यह मोमेंट कैमरों में कैद हो गया और देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनके इस वीडियो  फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

ये भी देखें – Bangladesh में हिन्दुओं पर बर्बरता! Khushboo Pandey ने शांति दूतों की उड़ा दी धज्जियां | BE News

अमिताभ बच्चन के नाती को प्यार-दुलार करती दिखीं रेखा, अगस्त्य को लगाया ...

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरक कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ एक बायोपिक है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के योद्धा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और अदम्य साहस पर आधारित है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और वह अरुण खेत्रपाल के किरदार में नज़र आएंगे।  फिल्म में जयदीप अहलावत, सुहासिनी मुले, सिकंदर खेर और राहुल देव भी अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताई जा रही है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों की भावनाएं और भी गहरी हो गई हैं।

कब रिलीज होगी ‘इक्कीस’

अगर रिलीज डेट की बात करें, तो ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए साल की शुरुआत इस देशभक्ति फिल्म के साथ होगी। इसी फिल्म के जरिए अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। Read More अभिनेत्री रेखा का दिल छू लेने वाला अंदाज़, फिल्म ‘इक्कीस’ के प्रीमियर अगस्त्य नंदा पर लुटाया प्यार

सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट कोहली, नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर

BE NEWS – विराट कोहली ने हालहिं में अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वन- डे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जमाकर लाजवाब पारी खेली थी। वहीं अब किंग कोहली एक बार फिर से सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं।

तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक

दरअसल बता दें कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने बल्ले से खूब रंग जमा रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वन- डे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज में विराट अब एक नया कीर्तिमान बनाने के करीब है।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड - CGKIRAN

नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे दो ही बल्लेबाज है जिन्होंने अब तक 28 हजार रन पूरे किए है। जिनमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा का नाम आता है। वहीं अब कोहली भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले है। कोहली अब इस नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर है।

ये भी देखें- Ayodhya: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, भव्य कार्यक्रम की तैयारी BE News

सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

सचिन ने इस रिकार्ड को 644वीं पारी खेलकर हासिल किया था, वहीं कुमार संगकारा ने 666वीं पारी को खेलकर इस मुकाम को हासिल किया था। विराट ने 623 पारियों को खेलकर अब तक 27 हजार 975 रन बना चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन-डे सीरीज में अगर वो 25 रन बना लेते है, तो किंग कोहली सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने दो शानदार शतक और एक अर्धशतक जमाया। पहले मुकाबले में उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दूसरे वनडे में 93 गेंदों में 102 रन ठोक दिए। सीरीज के आखिरी मैच में भी विराट ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 45 गेंदों में 65 रन बनाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज पर टिकी हैं, जहां विराट कोहली के पास महान सचिन तेंदुलकर का एक ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। Read More सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट कोहली, नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर

एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा कार्यक्रम हुआ रद्द, साधु- संतो के बढ़ते विरोध के चलते लिया गया फैसला

BE NEWS – मथुरा में एक्ट्रेस सनी लियोनी के होने वाले कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। ये आयोजन मथुरा के एक होटल में नए साल के मौके पर होने वाला था, पर संतो के विरोध के बाद इसे रद्द कर दिया गया।

संतों ने सोमवार को प्रदर्शन

आपको बता दें कि  उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी मथुरा में नए साल के मौके पर फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का एक कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया था, जोकि एक होटल में होने वाला एक निजी कार्यक्रम था, पर साधु- संतो के विरोध के बाद होटल के संचालक ने इसे रद्द कर दिया। इसको लेकर संतों ने सोमवार को प्रदर्शन भी किया था।

Sunny Leone Work In A Hollywood Film Shooting Pictures Went Viral ...

डीएम को एक पत्र लिखकर इसको रद्द करने की मांग

आगामी 1 जनवरी को आयोजित होने वाला सनी लियोनी का कार्यक्रम को लेकर दिनेश फलाहारी महाराज ने डीएम को एक पत्र लिखकर इसको रद्द करने की मांग की थी। उनका कहना था कि हम ब्रज की भूमि को कंलकित नहीं करने देंगे। इस धर्म की नगरी में अश्लीलता और फूहड़ कार्यक्रम को परोसने की तैयारी की जा रही है और भगवान श्रीकृष्ण की इस नगरी को लोग एक साजिश के तहत बदनाम करने में लगे हैं।

ये भी देखें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ Lucknow में विरोध प्रदर्शन| | BE News

आयोजन के लेकर साधु- संतो के बढ़ता विरोध

न्यु ईयर पार्टी के मौके पर होने वाले इस आयोजन के लेकर साधु- संतो के बढ़ते विरोध के चलते इस कार्यक्रम को आयोजक मितुल पाठक ने फिल्म अभिनेत्री सनी लियोनी का आना कैंसिल कर दिया। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो को जारी कर दी। जिसके बाद संत समाज को गुस्सा शांत हुआ। Read More एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा कार्यक्रम हुआ रद्द, साधु- संतो के बढ़ते विरोध के चलते लिया गया फैसला

तीन बार बांग्लादेश की पीएम रहीं खालिदा जिया का कैसा रहा राजनैतिक सफर, पति की हत्या के बाद रखा था राजनीति में कदम..

BE NEWS – बांग्लादेश की राजनीति की दिग्गज नेता और तीन बार देश की प्रधानमंत्री रहीं खालिदा जिया का 30 दिसंबर दिन मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में ढाका के एवर केयर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी, लिवर सिरोसिस, हृदय रोग व कई अन्य बीमारियों से जुझ रही थीं। वे न केवल बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं, बल्कि दक्षिण एशिया की चुनिंदा महिलाओं में शामिल रहीं।

2018 में भ्रष्टाचार के मामलों में मिली थी सजा

आपको बता दें कि खालिदा जिया 2018 में भ्रष्टाचार के मामलों में सजा के चलते लंबे समय तक जेल में रहीं। अगस्त 2024 में, जब शेख हसीना की सरकार का पतन हुआ, तब उन्हें जेल से रिहा किया गया। उस समय उनकी सेहत लगातार खराब चल रही थी। इलाज के लिए वे जनवरी 2025 में लंदन गईं। जहां कुछ महीनों तक उपचार के बाद उनकी तबियत में सुधार हुआ और मई 2025 में वे वापस बांग्लादेश लौट आईं। हालांकि नवंबर 2025 में उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टरों ने विदेश ले जाने की सलाह दी, लेकिन अधिक जोखिम के कारण परिजनों ने उन्हें देश में ही रखने का फैसला किया।

खालिदा जिया: सत्ता, संघर्ष और सियासत का वो दौर जो बांग्लादेश ने रोज जिया

आम चुनाव के लिए नामांकन

अपने स्वास्थ्य के बावजूद खालिदा जिया राजनीति से पूरी तरह दूर नहीं हुई थीं। उन्होंने हाल ही में आम चुनाव के लिए नामांकन भी भरा था। लेकिन नामांकन के अगले ही दिन, फज्र की नमाज के बाद उनका निधन हो गया, जिससे देश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।

परिवार और राजनीतिक विरासत

खालिदा जिया की राजनीतिक विरासत अब अगली पीढ़ी को सौंपे जाने की कगार पर है। उनके बेटे तारिक रहमान ने 17 साल बाद विदेश से लौटकर बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की कमान संभाली है। वहीं उनकी पोती जायमा रहमान भी राजनीति में आने की तैयारी कर रही हैं।

Khaleda was honored 'Mother of Democracy' in 2018, says BNP | The Asian ...

 तीन बार बनीं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री

खालिदा जिया BNP की अध्यक्ष रहीं और तीन बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। पहली बार मार्च 1991 से फरवरी 1996 तक दूसरी बार 1996 में कुछ हफ्तों के लिए, इसके बाद तीसरी बार अक्टूबर 2001 से अक्टूबर 2006 पीएम बनीं। वे बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं और मुस्लिम देशों में पाकिस्तान की बेनजीर भुट्टो के बाद दूसरी महिला प्रधानमंत्री का दर्जा मिला।

ये भी देखें – जब खून से लाल हुआ संसद भवन | 13 दिसंबर 2001 संसद हमला | Parliament Attack Story | VAKYA | BE NEWS

निजी जीवन से राजनीति तक सफर

खालिदा जिया बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का जन्म 15 अगस्त 1945 को हुआ था। उनके पति जियाउर रहमान बांग्लादेश के राष्ट्रपति थे, जिनकी 1981 में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद ही खालिदा जिया ने राजनीति में कदम रखा और उनकी पार्टी की बागडोर संभाली। इसके बाद उन्होंने दशकों तक बांग्लादेश की राजनीति में केंद्रीय भूमिका निभाई। खालिदा जिया का जाना केवल एक नेता का जाना नहीं है, बल्कि बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय का अंत है। Read More तीन बार बांग्लादेश की पीएम रहीं खालिदा जिया का कैसा रहा राजनैतिक सफर, पति की हत्या के बाद रखा था राजनीति में कदम..

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, पीएम मोदी ने शोक व्यक्त कर 2015 में हुई मुलाकात को किया याद

BE NEWS – बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालीदा जिया की 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रही थी। 30 दिसंबर को सुबह 6 बजे ढाका के एवर केयर अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। उसके निधन पर पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किया है।

बीएनपी के लिए एक बड़ा झटका

आपको बता दें कि बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का 30 दिसंबर दिन मंगलवार को 80 वर्ष की आयु में ढाका के एवर केयर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से किडनी, लिवर सिरोसिस, हृदय रोग व कई अन्य बीमारियों से जुझ रही थीं। उनको 23 नवंबर को सांस लेने की बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां आज सुबह इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। चुनाव के ठीक पहले उनका जाना बीएनपी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनके निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। इस दौरान उन्होंने उनके साथ 2015 में हुई मुलाकात को याद किया।

ये भी देखेंं- Today Breaking News ! आज 30 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Khaleda Zia | Biography & Facts | Britannica

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, “पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के ढाका में निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। हम उनकी परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं प्रकट करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद नुकसान को सहने की शक्ति प्रदान करें।”

उनके महत्वपूर्ण योगदान को किया याद 
आगे उन्होंने कहा कि, “बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में, बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई मेरी भेंट याद है। हमें उम्मीद है कि उनका दृष्टिकोण और विरासत हमारे सहयोग का मार्गदर्शन करती रहेगी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।”
WhatsApp ने नए साल से पहले एप में दिए कमाल के अपडेट्स, आइए यहां जानें सभी नए फीचर्स के बारे में…

BE NEWS – नए साल में व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स लाया है। जोकि आपकी चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बना देगा। आइए जानें क्या है ये नए फीचर्स व अपडेट्स….

व्हाट्सएप ने कालिंग से जुड़े फीचर्स में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि WhatsApp ने साल 2025 के खत्म होने से पहले एप में नए अपडेट्स दिए है। जिसमें वॉइस मेल से लेकर AI Status Features, New Year stickers भी शामिल है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने कालिंग से जुड़े फीचर्स में भी बड़ा बदलाव किया है। जिसमें अगर आपकी कॉल मिस हो जाती है,तो आप वॉयस या फिर वीडियों मैसेज भी छोड़ सकते है। इसके साथ ही वॉइस चैट में रियल-टाइम रिएक्शंस का सपोर्ट भी दिया गया है।

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए आया धांसू फीचर, अपने खास लोगों को कॉल ...

Meta AI के साथ चैट और क्रिएटिविटी में बड़ा अपग्रेड

WhatsApp ने Meta AI को और पावरफुल बना दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर Midjourney और Flux जैसे नए इमेज जनरेशन मॉडल जोड़े गए हैं। इससे आप AI की मदद से हाई-क्वालिटी कस्टम इमेज बना सकते हैं, जैसे न्यू ईयर या फेस्टिव ग्रीटिंग्स। एक और खास फीचर है AI-पावर्ड फोटो एनिमेशन। इसके जरिए किसी भी साधारण फोटो को छोटे वीडियो या एनिमेटेड क्लिप में बदला जा सकता है, जिसे आप चैट या स्टेटस पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।

डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए नया टैब

Mac, Windows और Web पर WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए नया मीडिया टैब जोड़ा गया है। इस टैब में आपकी सभी चैट्स के फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक एक ही जगह दिखेंगे। इससे जरूरी फाइल ढूंढना और मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही, लंबे URLs की भीड़ कम करने के लिए लिंक प्रीव्यू को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।

WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलने वाला है ये कमाल का फीचर, फिलहाल चल रही है ...

स्टेटस के लिए नए और इंटरैक्टिव स्टीकर्स

WhatsApp स्टेटस के लिए नए और इंटरैक्टिव स्टीकर्स लेकर आया है। इनमें म्यूजिक लिरिक्स टेम्पलेट, सवाल पूछने वाले प्रॉम्प्ट और मजेदार डिजाइन शामिल हैं। अब यूजर्स अपने स्टेटस पर सवाल पोस्ट कर सकते हैं। वहीं चैनल एडमिन्स को भी नया टूल मिला है, जिससे वे अपने फॉलोअर्स से रियल-टाइम सवाल पूछ सकते हैं।

AI-जनरेटेड स्टेटस और एडवांस एडिटिंग टूल्स

नए अपडेट के साथ WhatsApp स्टेटस में Meta AI से चलने वाले एडिटिंग टूल्स जोड़े गए हैं। अब आप सिर्फ फिल्टर या स्टिकर ही नहीं, बल्कि पूरी तरह AI-जनरेटेड स्टेटस भी बना सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड एडिटिंग, फोटो को एनिमेशन में बदलना और AI सुझावों के जरिए फोटो को बेहतर बनाना शामिल है। स्टैटिक फोटो को GIF या वीडियो में बदलना भी अब आसान हो गया है। Read More WhatsApp ने नए साल से पहले एप में दिए कमाल के अपडेट्स, आइए यहां जानें सभी नए फीचर्स के बारे में…

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का एक और मुकाबला तय, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की पुष्टी

BE NEWS – भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली विजय हजारे ट्राफी में 6 जनवरी में फिर एकबार मैदान में दिखेंगे। डीडीसीए के अध्यक्ष रोहन जेटली ने होने वाले इस मैच को लेकर बड़ा अपडेट दिया।

 एक बार फिर से वो इस टूर्नामेंट में शामिल

आपको बता दें कि विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अभी हालहिं में दिल्ली के लिए 2 मुकाबलें खेले है। इन दोनों मैचों में कोहली ने 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। वहीं एक बार फिर से वो इस टूर्नामेंट में उतरने वाले हैं। जिसकी जानकारी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली ने दी।

दो मैचों को खेलने का निर्देश

दरअसल BCCI ने सभी केन्द्रीय रूप से अनुबंधित खिलाड़ियो को विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कम से कम दो मैचों को खेलने का निर्देश दिया था, कोहली इस शर्त को पहले ही पूरा कर चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले एक और मैच खेलने की इच्छा जताई है।

Virat Kohli: विराट कोहली-ऋषभ पंत खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी! जानें कहां ...

शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं विराट

विराट कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक दिल्ली के लिए दो मुकाबले खेले हैं और दोनों में उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है। उन्होंने एक मैच में 131 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि दूसरे मुकाबले में 77 रन बनाए। उनकी इस फॉर्म ने टीम प्रबंधन और प्रशंसकों दोनों को उत्साहित किया है।

ये भी देखें- Kuldeep Singh Sengar को लेकर अजय राय ने दिया चौंकाने वाला बयान ! | Unnao Rape Case | BE News

रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान कोहली ने एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 16,000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड बनाया। कोहली ने यह उपलब्धि 330वीं पारी में हासिल की, जबकि इससे पहले यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था, जिन्होंने 391 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था।

बड़ा ऐलान! विजय हजारे ट्रॉफी में फिर उतरेंगे विराट कोहली, इस तारीख को ...

न्यूजीलैंड सीरीज की तैयारी

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी से वडोदरा में शुरू होगी। बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, भारतीय वनडे टीम आठ जनवरी तक वडोदरा पहुंच सकती है, हालांकि कोहली अभ्यास के लिए एक दिन पहले वहां पहुंचने की योजना बना सकते हैं। टीम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि जनवरी के पहले सप्ताह में इसका ऐलान कर दिया जाएगा। Read More Vijay Hazare Trophy 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली का एक और मुकाबला तय, डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने की पुष्टी

Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब

BE NEWS – सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव रेप केस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक कुलदीप सेंगर केस की सुनवाई की। जिसके बाद SC ने इस मामले में दिल्ली हाइकोर्ट के फैसले पर रोक लगा दी है और नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

SC ने सेंगर को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

आपको बता दें कि आज उन्नाव दुष्कर्म मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे भाजपा के पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बड़ी राहत देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। SC ने सेंगर को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है और साफ किया है कि हाईकोर्ट के 23 दिसंबर के आदेश के आधार पर उन्हें हिरासत से रिहा नहीं किया जाएगा।

Gyanvapi Mosque Case: सुप्रीम कोर्ट ने 26 जुलाई तक ज्ञानवापी के ASI ...

फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अगुवाई में न्यायमूर्ति जे.के. माहेश्वरी और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की याचिका पर सुनवाई की। सीबीआई की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने हाईकोर्ट के फैसले पर तत्काल रोक लगाने की मांग की, जिसे पीठ ने स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि, इस मामले में कई महत्वपूर्ण कानूनी सवाल हैं, जिन पर विचार किया जाना जरुरी है।

चार सप्ताह बाद अगली सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई चार हफ्ते बाद तय की है। सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल ने दलील दी कि यह नाबालिग से जुड़े गंभीर अपराध का मामला है, जिसमें दोषी पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो अधिनियम की धाराएं 5 व 6 के तहत आरोप साबित हुए हैं। अदालत ने रिकॉर्ड पर यह भी लिया कि अपराध के समय पीड़िता की उम्र 15 साल 10 महीने थी।

ये भी देखें- बाबर ने उतना विरोध नहीं किया था जितना हिन्दुओं ने किया था श्रीराम का – कवि भगवान सहाय | BE News

उन्नाव रेप मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को नहीं मिली राहत, 20 जनवरी ...

हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती

दिल्ली हाईकोर्ट ने 23 दिसंबर को सेंगर की उम्रकैद की सजा निलंबित कर दी थी, यह कहते हुए कि दोषसिद्धि और सजा के खिलाफ उनकी अपील लंबित है और वे पहले ही सात साल पांच महीने जेल में बिता चुके हैं। इसी आदेश को सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी।हालांकि, सेंगर फिलहाल जेल में ही रहेंगे क्योंकि पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में उन्हें अलग से 10 साल की सजा मिली हुई है और उस मामले में उन्हें जमानत नहीं है।

अन्य याचिकाओं पर भी हो सकता है विचार

इस पूरे मामले में अधिवक्ता अंजलि पटेल और पूजा शिल्पकार की ओर से भी याचिकाएं दायर की गई हैं, जिनकी सुनवाई की तारीख अभी तय नहीं हुई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अदालत का फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

पीड़ित पक्ष ने जताया भरोसा

इससे पहले पीड़िता और उनकी मां ने जंतर-मंतर पर सेंगर को मिली राहत के विरोध में प्रदर्शन किया था। पीड़िता की मां ने कहा कि, ” उन्हें सुप्रीम कोर्ट पर पूरा भरोसा है और वे बिना दबाव के कानूनी लड़ाई जारी रखना चाहती हैं। पीड़िता ने CM योगी से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि उन्हें निडर होकर न्याय के लिए लड़ने की सुरक्षा दी जाए।” Read More Unnao Rape Case: सुप्रीम कोर्ट ने कुलदीप सिंह सेंगर को राहत देने वाले हाईकोर्ट आदेश पर लगाई रोक, नोटिस जारी कर मांगा जवाब