गोरखपुर महोत्सव में पवन सिंह के लाइव शो के दौरान मची अफरा-तफरी, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने भांजी लाठियां

BE NEWS – भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई गाना या फिल्म नहीं, बल्कि गोरखपुर में हुआ उनका लाइव शो है। गोरखपुर महोत्सव के दौरान पवन सिंह को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ बेकाबू हो गई, जिसके बाद हालात संभालने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज तक करना पड़ा।

कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़

दरअसल  12 जनवरी की रात गोरखपुर महोत्सव के दूसरे दिन पवन सिंह स्टेज शो के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही उनके आने की खबर फैली, कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ती चली गई। हालात इतने बिगड़ गए कि सुरक्षा व्यवस्था जवाब देने लगी और देखते ही देखते अफरा-तफरी मच गई।

जन्मदिन सेलिब्रेशन के दौरान बिगड़े हालात

बताया जा रहा है कि शो के दौरान मंच पर पवन सिंह के जन्मदिन का केक काटा जा रहा था। उसी वक्त फैंस की भीड़ आगे बढ़ने लगी और धक्का-मुक्की शुरू हो गई। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा, जिससे भीड़ तितर-बितर हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हुए हैं।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार्यक्रम स्थल पर कुर्सियां टूटी हुई पड़ी हैं और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। भगदड़ के कारण महिलाएं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए।

ये भी देखें – “हिंदी थोपी तो लात मारूंगा”,Raj Thackeray का धमकी भरा बयान | BMC Election | BE News

सांसद रवि किशन भी थे मंच पर मौजूद

इस कार्यक्रम में पवन सिंह के साथ मंच पर भोजपुरी अभिनेता और सांसद रवि किशन भी मौजूद थे। दोनों की मौजूदगी के चलते उत्साह अपने चरम पर था, लेकिन अव्यवस्था के कारण पूरा आयोजन प्रभावित हो गया।

See also  Lucknow: नववर्ष के तीसरे दिन सपा मुख्यालय में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब, अखिलेश यादव ने दी शुभकामनाएं, भाजपा पर बोला तीखा हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो

घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की कार्रवाई और भगदड़ के दृश्य साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।