पीएम नरेंद्र मोदी ने असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से किया संवाद, परीक्षा तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर हुई चर्चा

BE NEWS – पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दूसरे दिन ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप में छात्रों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम पर पढ़ाई से संबधित बातों और मानसिक स्वास्थ पर उनसे बात  की।

परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद

दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय असम दौरे पर है। आज अपने दौरे के दूसरे दिन सुबह ब्रह्मपुत्र नदी पर क्रूज शिप पर मौजूद छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत संवाद किया। जिसमें असम के विभिन्न जिलों से चुने गए 25 छात्रों ने प्रतिभाग किया। लगभग 45 मिनट तक तीन मंजिला क्रूज शिप ‘एम वी चराइदेव-2’ पर मौजूद रहे और छात्रों से पढ़ाई, परीक्षा के तनाव, समय और जीवन से जुड़े अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। यह कार्यक्रम हाल ही में उद्घाटित गुवाहाटी गेटवे टर्मिनल (इनलैंड वॉटर ट्रांसपोर्ट) से शुरू हुआ, जहां से प्रधानमंत्री फ्लोटिंग ब्रिज के माध्यम से क्रूज शिप तक पहुंचे।

ये भी देखें- Pakistan: तोशाखाना केस में इमरान खान और बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा, अदियाला जेल में सुनाया गया फैसला – Be News Networks | Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

पीएम मोदी ब्रह्मपुत्र पर क्रूज पर सवार, असम दौरे के दूसरे दिन छात्रों से की 'परीक्षा पे चर्चा'

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

प्रधानमंत्री की यात्रा को ध्यान में रखते हुए ब्रह्मपुत्र नदी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया था। नदी पुलिस के साथ-साथ NDRF और SDRF की टीमें लगातार गश्त करती रहीं। एहतियात के तौर पर शनिवार से दो दिनों के लिए फेरी सेवाओं को भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि इस क्रूज कार्यक्रम से ब्रह्मपुत्र नदी पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

See also  पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की पुण्यतिथि आज, राहुल गांधी, सीएम हिंमता बिस्वा शर्मा समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

विभिन्न जिलों के छात्रों की सहभागिता

इस संवाद में कामरूप मेट्रोपॉलिटन, मोरीगांव, डिब्रूगढ़, कछार, श्रीभूमि, बक्सा, दीमा हसाओ, कोकराझार, गोलाघाट, कार्बी आंगलोंग और नलबाड़ी जिलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें जवाहर नवोदय विद्यालय, पीएम श्री स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, डॉन बॉस्को संस्थान और निजी स्कूलों के छात्र शामिल थे।

परीक्षा पे चर्चा का महत्व

‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी और तब से यह हर साल आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव से मुक्त करना और पढ़ाई के साथ मानसिक स्वास्थ्य को भी समान महत्व देने के लिए प्रेरित करना है।