यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सीएम योगी ने लिया संज्ञान, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का किया ऐलान

BE NEWS – यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह तड़के दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। जिन्हें मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। इस भीषण हादसे पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता देने की घोषणा का है।

सीएम योगी ने दिए निर्देश

आपको बता दें कि मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे आज सुबह तड़के करीब 3:30 बजे घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक सात बसों और तीन कारों के आपस में टकराने के कारण भीषण हादसा हो गया। ये टक्कर इतनी भीषण थी कि जोरदार धमाके के साथ सभी वाहनों में आग लग गई। आग के लगते ही लोगों में चीख- पुकार मच गई। लोगों ने खिड़कियों से कूदकर अपनी जान बचाई। सीएम योगी ने इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता व समुचित इलाज देने के निर्देश दिए हैं।

ये भी देखें: Anis Mansoori का बड़ा दावा: पंकज चौधरी के नेतृत्व में 2027 में फिर बनेगी योगी सरकार |

Mathura Raod Acciedents

घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और करीब एक दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लोगों के मौत और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल मथुरा और 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं गंभीर रुप से घायल लोगों को S.N मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जिनका उपचार चल रहा है। घायलों के परिजन उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

See also  लखनऊ पंकज चौधरी बने यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया नाम का ऐलान

मथुरा हादसा: जले वाहन-मची चीत्कार, अब तक 13 मौतें-79 घायल; अस्पतालों में अपनों को तलाशते लोग

प्रशासन ने लोगों से की अपील

पुलिस प्रशासन ने इस हादसे की जांच शुरु कर दी है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हो रहा की यह घटना घने कोहरे की वजह से दृश्यता शुन्य होने की वजह से ये हादसा हुआ। प्रशासन ने लोगों से कोहरे के दौरान विशेष सतर्कता व तय गति सीमा का पालन करने की अपील की है।