दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली का आयोजन, SIR और वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी रैली को करेंगे संबोधित करेंगे

BE NEWS – दिल्ली के रामलीला मैदान में आज कांग्रेस द्वारा SIR और वोट चोरी के खिलाफ महारैली का आयोजन किया गया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। इस आयोजन के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

'बिहार में भी चुनाव चोरी करने की फिराक में भाजपा...', SIR विवाद के बीच ...

आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अपको बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में 14 दिसंबर दिन रविवार यानि आज कांग्रेस द्वारा एसआईआर और वोट चोरी के खिलाफ महारैली आयोजित की जा रही है। जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि इस महारैली में दिल्ली के हर बूथ से कांग्रेस कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। आयोजन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था

महारैली को लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। देवेंद्र यादव ने कहा कि, ‘ जो कार्यकर्ता अन्य राज्यों से एक दिन पहले दिल्ली पहुंचे हैं, उनके ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी कार्यकर्ता को असुविधा न हो। इसके साथ ही प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के साथ-साथ होर्डिंग, बैनर और पोस्टर पूरे दिल्ली के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्षेत्रों में लगाए गए हैं। ‘

देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे

देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि, ‘भाजपा द्वारा की जा रही वोट चोरी को कांग्रेस ने पूरी दिल्ली में उजागर किया है।’ इस रैली में शामिल होने के लिए देशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे हैं। कई राज्यों के कार्यकर्ता एक दिन पहले ही राजधानी में आ गए थे, जबकि शनिवार को भी सैकड़ों कार्यकर्ता रामलीला मैदान के लिए रवाना हुए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बड़ा जत्था दिल्ली पहुंचा है।

See also  Prayagraj Magh Mela 2026: प्रयागराज में मकर संक्रांति पर दिखा आस्था का समागम, संगम पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब