IndiGo Flights Crisis: DGCA और केंद्र सरकार का एक्शन लगातार जारी, 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित

BE NEWS – इंडिगो एयरलाइन में जारी गहरे संकट के बीच डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन DGCA ने बड़ी कार्रवाई की है। फ्लाइट ऑपरेशंस और सेफ्टी नियमों के उल्लंघन के चलते DGCA ने अपने ही चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टरों को निलंबित कर दिया है।

इंडिगो एयरलाइन में जारी उथल- पुथल के बीच अहम कदम

आपको बता दें कि इंडिगो एयरलाइन में जारी उथल- पुथल के बीच यह कदम उस समय उठाया गया जब इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स से DGCA की चार सदस्यीय जांच समिति पूछताछ की तैयारी कर रही थी। ये चार अधिकारी इंडिगो में सेफ्टी ऑडिट, पायलट ट्रेनिंग और ऑपरेशनल कंप्लायंस की निगरानी करते थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने एयरलाइन में FDTL (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिट) नियमों के क्रियान्वयन की खामियों को समय रहते नहीं पकड़ा। जिस कारण ये संकट उत्पन्न हुआ।

इंडिगो एयरलाइन ने आज करने जा रहे हैं यात्रा? तो घर से निकलने से पहले ...

कौन-कौन हुए तत्काल प्रभाव से सस्पेंड

बता दें कि DGCA ने जिन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, उनके नाम हैं, कैप्टन सीमा झामनानी, कैप्टन ऋषि राज चटर्जी, कैप्टन ए. पोखरियाल, कैप्टन प्रियम कौशिक हैं। दरअसल इन अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारियां दी गई थीं, जिसमें एयरलाइन की सेफ्टी मॉनिटरिंग करना, पायलटों की ट्रेनिंग और ड्यूटी नियमों की समीक्षा और ऑपरेशनल गाइडलाइनों की निगरानी करना था।

DGCA  के द्वारा जारी किए गए FTDL के नियम

दरअसल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo इस समय बड़े संकट से गुजर रही है। 2 दिसंबर से 12 दिसंबर तक अब तक 3 हजार के करीब उड़ाने रद्द हो चुकी है। जिसका खामियाजा कंपनी के साथ- साथ यात्रियों को भी भुगतना पड़ रहा है। DGCA  के द्वारा जारी किए गए FTDL के नियमों के तहत इसका पालन नहीं किए जाने के कारण कंपनी अब तक नुकसान झेल रही है।

See also  भाबीजी घर पर हैं के सक्सेनाजी को गुलशन ग्रोवर ने जड़ा था जोर का थप्पड़, बोले- मन किया उनका गला काट दूं

 ये भी देखे: योगी सरकार पर सपा प्रवक्ता ने कसा तंजटीटी मनोज यादव सपा प्रवक्ता | BE NEWS