Parliament Winter Session: आज से संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत, SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर हो सकती चर्चा

BE NEWS- संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज से हो रही है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इस सत्र में वोट चोरी से लेकर SIR के मुद्दे पर केंद्र सरकार को विपक्षी दल घेर सकते हैं।

Parliamentary Session: आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू, सरकार पास करा ...

18वीं लोकसभा का छठा और राज्यसभा का 269वां सत्र

आपको बता दें कि संसद का शीतकालीन सत्र आज यानि 1 दिंसबर से शुरु हो रहा है। जोकि 19 दिंसबर तक चलेगा। ये 18वीं लोकसभा का छठा और राज्यसभा का 269वां सत्र है। जिसमें कुल 15 बैठकें होनी हैं। इस सत्र में कई अहम बिल पेश किए जा सकते हैं, वहीं अन्य मुद्दो पर चर्चा भी हो सकती है। इस सत्र की शुरुआत होने से पहले पीएम मोदी संसद भवन स्थित हंस द्वार से जनता को संबोधित कर रहे हैं।

संसद को सुचारु रुप से चलाने के लिए सहयोग की मांग

आज सत्र के पहले दिन विपक्षी दलों के द्वारा वोट चोरी से लेकर एसआईआर और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर शुरुआत में हंगामा करने के आसार है। रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दलों ने साफ कहा था कि यदि SIR और BLO की मौत जैसे अहम मुद्दो पर बात नहीं हुई तो वे संसद नहीं चलने देंगें। जिस पर सरकार ने विपक्ष से संसद को सुचारु रुप से चलाने के लिए सहयोग मांगा था। वहीं एटॉमिक एनर्जी समेत कई अन्य नए बिल भी संसद में पेश किए जा सकते है। बता दें कि किरन रिरिजू ने राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद 8 नवंबर को सत्र के लगने की घोषणा की थी।

See also  इंडिगो संकट के बीच आया पीएम मोदी का बयान, कहा- "नियम-कानून बनाने का मकसद सिर्फ..."