दिल्ली ब्लास्ट की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ आवास पर NIA ने की छापेमारी, परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ

BE NEWS – दिल्ली में हुए ब्लास्ट से जुड़े धमाकों की जांच के लिए एनआईए की टीम ने कई जगाहों पर छापेमारी की। इस धमाके की मुख्य आरोपी डॉ. शाहीन के लखनऊ स्थित उनके घर पर छापेमारी की।

कुल आठ जगाहों पर छापेमारी

आपको बता दें कि NIA की टीम ने कश्मीर लेकर लखनऊ तक कुल आठ जगाहों पर छापेमारी की है। इस छापेमारी दौरान एनआईए की टीम ने आरोपी डॉ. शाहीन के पिता के लखनऊ के आवास पर पहुंची और जांच की। इस दौरान उनके साथ मौके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही।

Delhi Bomb blast: తొమ్మిదేళ్ల కిందట ఇజ్రాయెల్ దౌత్యాధికారులపై దాడి ...

परिजनों और रिश्तेदारों से की पूछताछ 

दिल्ली में लाल किलें के पास हुए ब्लास्ट की जांच को लेकर एजेंसियां लगातार छापेमारी कर रहीं हैं। जिसके चलते आज डॉ. शाहीन के लखनऊ खंदारी बाजार स्थित उनके घर पर छापेमारी कर परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बस मौजूद रहा। सुत्रों के अनुसार करीब 6 घंटे तक चली इस पूछताछ में एनआईए के हाथ कुछ कागजात व इलेक्ट्रानिक उपकरण भी हाथ लगे हैं।

दिल्ली स्फोट प्रकरणात नवा खुलासा; डॉ. शाहीन अन् डॉ. परवेज सख्खे भाऊ ...

व्हाइट-कॉलर आंतकी समूह का पता लगाना  

उत्तर प्रदेश में एनआईए के छापों का उद्देश्य व्हाइट-कॉलर आंतकी समूह का पता लगाना है जो कि फाइनेंशियल फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग जैसे तरीकों को अपना कर पैसे जुटाते हैं और दिल्ली में हुए ब्लास्ट जैसे अपराधों को अंजाम देते हैं।

See also  सरकार ने डिलीवरी पार्टनर्स की सुरक्षा को लेकर लिया बड़ा फैसला, '10 मिनट डिलीवरी' मॉडल पर लगाया ब्रेक