National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”
National Voter’s Day – राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MY-Bharat के वॉलंटियर्स को पत्र लिखकर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं का उत्सव मनाने की अपाल की है। पीएम मोदी ने कहा कि जब कोई युवा पहली बार वोटर के रूप में पंजीकृत होता है, तो यह न केवल उसके जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, बल्कि लोकतंत्र के लिए भी एक खास अवसर होता है, जिसे पूरे समाज को मिलकर मनाना चाहिए।
केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व
बता दें कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं के लिए जश्न मनाने को कहा। पीएम मोदी ने माई भारत (MY-Bharat) के स्वयंसेवकों को पत्र लिखकर कहा कि, “मतदाता बनना केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि गर्व और जिम्मेदारी का क्षण है, जिसे समाज को मिलकर उत्सव के रूप में मनाना चाहिए।”
ये भी देखें – UP Diwas पर एक जनपद एक उत्पाद को मिला बड़ा मंच, ODOC योजना का शुभारंभ! | BE NEWS

पीएम मोदी ने लोगों से की अपील
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि, “पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि जब उनके आसपास कोई युवा पहली बार वोटर बने, तो उस पल को खास बनाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि घर, मोहल्ले या अपार्टमेंट में मिठाई बांटकर इस खुशी को साझा करें। साथ ही उन्होंने स्कूलों और कॉलेजों से आग्रह किया कि वे अपने छात्रों के पहली बार मतदाता बनने के अवसर को समारोह के रूप में मनाएं और नए वोटरों को सम्मानित करें, ताकि उन्हें अपनी नई जिम्मेदारी का महत्व समझ में आए।
देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत
प्रधानमंत्री ने लिखा कि पहली बार वोटर बनने वाले युवाओं के पास देश के भविष्य और भाग्य को बदलने की ताकत होती है। इसलिए लोकतंत्र में उनका स्वागत पूरे उत्साह और सम्मान के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है, जिसे हर नागरिक को समझना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि स्कूल और कॉलेज परिसरों को ऐसे अभियानों का केंद्र बनाया जाए, जिससे यह सुनिश्चित हो सके कि हर पात्र युवा मतदाता के रूप में पंजीकृत हो। उन्होंने कहा कि हर साल 25 जनवरी, यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस, इन गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त अवसर प्रदान करता है।
ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव
आगे पीएम मोदी ने बताया कि देश में आम चुनाव की शुरुआत 1951-52 में हुई थी और इस वर्ष भारत अपने पहले आम चुनाव के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि 1952 के चुनाव ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि लोकतांत्रिक मूल्य भारतीय संस्कृति और स्वभाव में गहराई से रचे-बसे हैं।
भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार
पीएम मोदी ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बताते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर चुनाव कराना जहां एक बड़ी प्रशासनिक उपलब्धि है, वहीं यह लोकतंत्र का एक भव्य उत्सव भी है। उन्होंने कहा कि मतदान भारतीय संविधान द्वारा दिया गया एक महत्वपूर्ण अधिकार है, जो देश के भविष्य में नागरिकों की भागीदारी का प्रतीक है और इसे पूरी गंभीरता और गर्व के साथ निभाया जाना चाहिए। Read More National Voter’s Day: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पीएम मोदी का युवाओं को संदेश, कहा – “मतदान अधिकार भी है और जिम्मेदारी भी…”