एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ ने मानी गलती, 3500 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट किए ब्लॉक, 600 अकाउंट डिलीट
BE NEWS – केंद्र सरकार के सख्त आदेश के बाद सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स ने अपने कई यूजर्स पर एक्शन लेते हुए 600 अकाउंट्स को हटा दिया है, इसके साथ ही 3500 से ज्यादा की पोस्ट भी डिलीट की है।
आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर मानी अपनी गलती
आपको बता दें कि भारत सरकार ने एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने भारत में आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर अपनी गलती को मान लिया है, और ने भारत सरकार को भरोसा दिलाया है कि वह आगे से भारतीय कानूनों और आईटी नियमों का पूरी तरह पालन करेगा। इस कार्रवाई के तहत X ने अपने AI टूल Grok से जुड़े 3500 से अधिक आपत्तिजनक कंटेंट को ब्लॉक किया है, जबकि 600 से ज्यादा अकाउंट्स को स्थायी रूप से डिलीट कर दिया गया है।
सरकारी सूत्रों के अनुसार, एक्स ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में प्लेटफॉर्म पर किसी भी प्रकार की अश्लील, गैर-सहमति वाली या आपत्तिजनक इमेजरी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
ये भी देखें – Trump Threatens Iran | “खून बहा तो हमला तय” | Protesters Warning | BE NEWS

AI चैटबाट ग्रोक के दुरुपयोग पर सरकार सख्त
भारत सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को AI चैटबाट ग्रोक के दुरुपयोग के मामलों में जवाबदेही तय करने के लिए नोटिस जारी किया था। सरकार ने कंपनी से ATR मांगी थी, जिसे पहले 5 जनवरी और बाद में समय बढ़ाकर 7 जनवरी तक जमा करने का निर्देश दिया गया था।
पहले नोटिस के जवाब में X ने भ्रामक पोस्ट और गैर-सहमति से तैयार की गई इमेज से जुड़े मामलों में अपनी कंटेंट हटाने की नीतियों की जानकारी दी थी। हालांकि, सरकार का मानना था कि उस जवाब में ग्रोक AI से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर की गई वास्तविक कार्रवाई और भविष्य की रोकथाम रणनीति को लेकर किसी भी प्रकार की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई थी।

केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने जताई थी गंभीर चिंता
केंद्रीय सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने 2 जनवरी को एक्स को लैटर लिखकर AI-जनरेटेड कंटेंट की मॉडरेशन में गंभीर खामियों पर चिंता जताई थी। मंत्रालय ने कहा था कि एक्स के AI चैटबाट ग्रोक की अन्य सेवाओं का इस्तेमाल अश्लील, आपत्तिजनक और गैर-सहमति वाले कंटेंट को बनाने और फैलाने में किया जा रहा है, जिससे खास तौर पर महिलाओं की गरिमा और निजता को नुकसान पहुंच रहा है। मंत्रालय ने इसे आईटी कानून और उससे जुड़े नियमों का उल्लंघन बताते हुए उसे तत्काल अवैध कंटेंट हटाने, अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट देने और भविष्य में ऐसे मामलों को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए थे।
IT कानून की चेतावनी और सेफ हार्बर का मुद्दा
सरकार ने X को स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं की गई तो कानूनी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही यह भी कहा गया था कि IT Act की धारा 79 के तहत मिलने वाली सेफ हार्बर सुरक्षा तभी लागू होगी, जब प्लेटफॉर्म कंटेंट मॉडरेशन में पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता बरतेगा। Read More एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ ने मानी गलती, 3500 से अधिक आपत्तिजनक पोस्ट किए ब्लॉक, 600 अकाउंट डिलीट