पंजाब सरकार ने इन शहरों को दिया पवित्र शहरों का दर्जा, मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगाया बैन

BE NEWS – पंजाब सरकार ने प्रमुख तीन शहरों को पवित्र शहरों का दर्जा दिया है। जहां अब मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन

आपको बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को एक वीडियो मैसेज के जरिए ये ऐलान किया है कि अमृतसर की वॉलाड सिटी, तलवंडी सावो और श्री आनंदपुर साहिब को पवित्र शहरों का दर्जा दिया गया। जिसके बाद अब इन शहरों में मांस, शराब, तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर बैन लगा दिया गया है।

पंजाब के राज्यपाल ने दी अपनी मंजूरी

दरअसल पिछले महीने श्री आंनदपुर साहिब में पंजाब विधान सभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पारित किया गया था, जिसको पंजाब के राज्यपाल ने अपनी अंतिम मंजूरी दे दी है। जो कि गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहादत वर्षगांठ को मौके पर आयोजित की गयी थी। 15 दिसंबर को आयोजित इस विशेष सत्र में पंजाब सरकार ने रुपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब, वॉलाड सिटी और तलवंडी साबो व स्वर्ण मंदिर के आस-पास के क्षेत्र को अधिकारिक तौर पर पवित्र शहर का दर्जा देने की अधिसुचना जारी की गयी।

ये भी देखें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता!,मॉब लिंचिंग से मंदिर तोड़फोड़ तक | BE NEWS

Punjab Special Assembly Session: पंजाब सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, 3 ...

पवित्र शहरों में अब सख्त नियम लागू

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अपने इस वीडियो में कहा कि, सिखों के पांच तख्त हैं जिसमें से श्री अकाल तख्त साहिब (अमृतसर), श्री दमदमा साहिब (तलवंडी सावो) और श्री केशगढ़ साहिब (श्री आनंदपुर साहिब) में पंजाब सरकार ई- रिक्शा, मिनी बसें एंव अन्य सभी प्रकार की पब्लिक ट्रांसपोर्ट सर्विस समेत जरुरी व्यवस्थाएं करेगी। इसके साथ ही इन पवित्र शहरों में अब सख्त नियम लागू होंगे। इन शहरों में सभी प्रकार के नशीलें पदार्थ, मांस, शराब, तंबाकू आदि की बिक्री सेवन पर पूरी तरह से रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।  Read More पंजाब सरकार ने इन शहरों को दिया पवित्र शहरों का दर्जा, मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगाया बैन