बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं… अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, इलाके में दहशत

BE NEWS – बांग्लादेश के गाजीपूर जिले में फिर एक बार मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक और हिंदू युवक की फावड़े से पीट-पीट कर हत्या कर ही गई, जो कि अपने कर्मचारी को बचाने की कोशिश कर रहा था।

हिंसक झड़प में बदली मामूली बहस

आपको बता दें कि बांग्लादेश के गाजीपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां 55 वर्षीय हिंदू मिठाई व्यवसायी लिटन चंद्र घोष की फावड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना शनिवार सुबह लगभग 11 बजे बारानगर रोड स्थित लिटन की मिठाई की दुकान में हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद की शुरुआत 28 वर्षीय मासूम मियां और लिटन के 17 वर्षीय कर्मचारी अनंत दास के बीच हुई मामूली बहस से हुई। बहस इतनी ज्यादा हो गई कि जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

इसी दौरान मासूम मियां के माता-पिता- मोहम्मद स्वपन मियां (55 वर्ष) और माजेदा खातून (45वर्ष) भी वहां पहुंचे और कर्मचारी पर हमला कर दिया। लिटन चंद्र घोष ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत तीनों आरोपियों मासूम मियां, स्वपन मियां और माजेदा खातून को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, हमलावरों ने लाश पर ...

स्थानीय समुदाय में गहरी नाराजगी

इस हत्या की खबर फैलते ही स्थानीय समुदाय में आक्रोश फैल गया। पिछले शुक्रवार को भी बांग्लादेश में एक अन्य हिंदू व्यक्ति, रिपन साहा (30), पेट्रोल पंप पर काम करते थे, की एक वाहन ने कुचलकर हत्या कर दी थी।

ये भी देखें – Breaking News: मंदिर परिसर में मोबाइल-कैमरे बैन, रील-ब्लॉग पर रोक | Char Dham Yatra | BE News

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले से दहशत में भारतीय छात्र, मेडिकल की ...

 बढ़ती जा रही सांप्रदायिक हिंसा

बांग्लादेश हिंदू बौद्ध ईसाई एकता परिषद ने अल्पसंख्यक समुदायों पर बढ़ते हमलों पर गहरी चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि जैसे-जैसे आम चुनाव नजदीक आता जा रहा है, अल्पसंख्यक मतदाताओं को डराने और वोटिंग से रोकने के लिए सांप्रदायिक हिंसा बढ़ रही है।

अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता

भारत ने भी पड़ोसी देश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर बढ़ते हमलों पर चिंता व्यक्त की है और आशा जताई है कि ऐसे सांप्रदायिक हिंसात्मक कृत्यों का जल्द समाधान निकाला जाएगा। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रही हाल की घटनाएं सुरक्षा और उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर गंभीर सवाल उठाती हैं। Read More बांग्लादेश में 24 घंटे के अंदर दो हत्याएं… अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल, इलाके में दहशत

Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने शिक्षक के घर में लगाई आग, हिंदू परिवारों पर बढ़ रही घटनाओं पर आखिर क्यों चुप है युनूस सरकार…

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हो रही हिंसा और अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर से हिंदु परिवार पर निशाना बनाया गया है, जिसके चलते कट्टरपंथियों ने उनके घर को आग के हवाले कर दिया।

फिर एक हिंदू परिवार पर हमला

आपको बता दें कि बांग्लादेश में हिंदू परिवारों पर हो रहे अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर हिंदू समुदाय के लोगों निशाना बनाया गया है। यह मामला सिलहट जिले के गोवाईघाट इलाके का है, जहां नंदिरगांव संघ के बहोर गांव में रह रहे फिर एक हिंदू परिवार पर हमला हुआ है। बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों की इस करतूत का वीडियो भी सामने आया है।

ये भी देखें- Magh Mela 2026 को लेकर Prayagraj पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी | BE News

बांग्लादेश में मोदी दौरे के बाद कट्टरपंथियों ने हिंदू मंदिरों को बनाया ...

अपनी जान बचाने के लिए घर से भागे लोग

आरोप है कि इस्लामिक कट्टरपंथियों ने हिंदू शिक्षक बीरेंद्र कुमार डे के घर में आग लगा दी। वीडियो में देखा सकते है कि आग पूरे घर में तेजी से फैलने लगी, जिसके कारण परिवार के लोग अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं। वही देखते ही देखते पुरा घर जलकर राख हो गया। इस हमले में बीरेंद्र कुमार डे की संपत्ति को भारी नुकसान हुआ पर परिवार में किसी को कोई  है।

100 से ज्यादा लोगों की मौत का रिकार्ड दर्ज

ह्यूमन राइट्स कांग्रेस फॉर बांग्लादेश माइनॉरिटीज यानी (HRCBM)ने बांग्लादेश में हिंदू समुदायों पर हो रही हिंसा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। संगठन का कहना है कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।(HRCBM)के मुताबिक
पिछले सात महीनों में हिंदू समुदाय के 100 से ज्यादा लोगों की मौत का रिकार्ड दर्ज किया गया है।

हिंदूओं को निशाना बनाने की साजिश

रिपोर्ट में बताया गया है कि 6 जून 2025 से 5 जनवरी 2026 के बीच बांग्लादेश के सभी 8 डिवीजनों और कम से कम 45 जिलों में 116 अल्पसंख्यकों की मौत हो चुकी है। इन हुई मौतों में लिंचिंग, हत्या और संदिग्ध हालात में हुई मौतें शामिल हैं। HRCBM का साफ कहना है कि पूरे देश में हिंदूओं को निशाना बनाकर की जा रही एक सोची समझी चाल है।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा खतरे में है…और अंतरराष्ट्रीय समुदाय इस पर कोई ठोस कदम उठाता नहीं दिख रहा। इस पूरे प्रकरण में आखिर युनूस सरकार क्यों चुप है। Read More Bangladesh: बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने शिक्षक के घर में लगाई आग, हिंदू परिवारों पर बढ़ रही घटनाओं पर आखिर क्यों चुप है युनूस सरकार…

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। वहीं बांग्लादेश से एक बार फिर हिंदू समुदाय पर हिंसा की दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना

आपको बता दें कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रविवार 11 जनवरी की रात देश के दक्षिणी हिस्से चटगांव डिवीजन के फेनी जिले के दागनभुइयां इलाके में अज्ञात बदमाशों ने 28 वर्षीय हिंदू युवक समीर कुमार दास की बेरहमी से हत्या कर दी। जिसके साथ ही बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की हत्या की ये 7वीं घटना है।

चाकू मारकर की गई हत्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समीर रविवार शाम करीब 7 बजे अपना ऑटोरिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परेशान परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रात करीब 2 बजे जगतपुर गांव के एक खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला। पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले समीर को पीट-पीटकर घायल किया, फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी और उसका ऑटोरिक्शा भी लूट ले गए। हत्या में देसी हथियारों का इस्तेमाल हुआ है और शुरुआती जांच में यह मामलापूर्व नियोजित साजिश का लग रहा है।

ये भी देखें – Poster War in UP: Bangladesh Hindu Violence पर ‘Silence क्यों?’ VHRP ने लगाए Poster | BE News – YouTube

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहा अत्याचार, एक और युवक समीर दास का ...

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। चौंकाने वाली बात ये है कि बीते 23 दिनों में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या की यह सातवीं घटना है। इससे पहले 5 जनवरी को नरसिंदी जिले में 40 वर्षीय हिंदू दुकानदार शरत चक्रवर्ती मणि की भी धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर सवाल

बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय पर बढ़ती हिंसा की घटनाओं पर कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियांं इस गंभीर मुद्दे पर अब तक चुप हैं। वहीं बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से भी कोई ठोस और सख्त कदम उठता नहीं दिख रहा है।

Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू की बेरहमी से हत्या, हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर फिर उठा बड़ा सवाल

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती जा रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या, आखिर क्यों चुप है यूनुस सरकार?

BE NEWS – बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, खासकर हिंदू समुदाय के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है। उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई हिंसक घटनाओं की संख्या में बीते 18 दिनों के भीतर छह हिंदुओं की जान जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो हत्याएं केवल पिछले 24 घंटों में हुई हैं।

18 दिनों के भीतर छह हिंदुओं की हत्या

आपको बता दें कि ईशनिंदा के आरोप में दीपू दास की हत्या के बाद से अब तक 6 हिंदुओ की जान गवां चुके हैं।  सोमवार को ढाका के बाहरी इलाके नरसिंगदी में एक किराने की दुकान चलाने वाले शरत चक्रवर्ती मणि (40) की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुत्रों के अनुसार, शरत चारसिंदूर बाजार में अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शरत को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि शरत पहले दक्षिण कोरिया में काम करते थे और कुछ वर्ष पहले ही बांग्लादेश लौटे थे।

इसी दिन एक और दिल दहला देने वाली घटना जशोर जिले के मनीरामपुर से सामने आई, जहां हिंदू पत्रकार राणा प्रताप बैरागी (45) की भी हत्या कर दी गई। हमलावरों ने पहले उन्हें गोली मारी और फिर उनका गला काट दिया। स्थानीय पुलिस के अनुसार, यह हमला सोमवार शाम करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 06 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Bangladesh Hindu Groups Protest Over Persecution Of Minorities Ahead Of ...

अगर यही हाल रहा तो खत्म हो जाएंगे हिंदू

बांग्लादेश के सामाजिक कार्यकर्ता बप्पादित्य बसु ने शरत चक्रवर्ती मणि की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह सिलसिला यूं ही जारी रहा, तो आने वाले कुछ वर्षों में बांग्लादेश से हिंदुओं का अस्तित्व ही समाप्त हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि शरत की हत्या से दो दिन पहले चरमपंथियों ने उनसे बड़ी रकम की मांग की थी, जिसे उन्होंने ‘जजिया’ बताया। बसु का दावा है कि शरत को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने पुलिस में शिकायत की, तो उनकी पत्नी का अपहरण कर लिया जाएगा। उन्होंने सरकार पर अल्पसंख्यकों की सुरक्षा में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया।

ये भी देखें- CM योगी ने निकाली बंपर भर्तियां! पुलिस भर्ती में मिलेगी 3 साल की छूट | BE NEWS

भारत में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

भारत में भी इन घटनाओं को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष एन. रामचंद्र राव ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं लगातार बढ़ रही हैं और पिछले 18 दिनों में एक पत्रकार और एक किराना दुकानदार समेत छह लोगों की हत्या बेहद चिंताजनक है। उन्होंने इन हत्याओं की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पूरा भारत बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ खड़ा है।

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर सवाल

उन्होंने कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक की अन्य पार्टियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि वे इस गंभीर मुद्दे पर चुप हैं। उनके अनुसार, पूरे देश को एकजुट होकर बांग्लादेश पर कूटनीतिक दबाव बनाना चाहिए, ताकि वहां अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अब देखना ये है कि बांग्लादेश की मोहम्मद यूनुस सरकार की ओर से क्या कोई ठोस और सख्त कदम उठाया जाता है या नहीं। Read More Bangladesh Violence: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर बढ़ती जा रही हिंसा, 18 दिनों में 6 हिंदुओं की हत्या, आखिर क्यों चुप है यूनुस सरकार?

Bangladesh: भारत–बांग्लादेश रिश्तों में दरार, अल्पसंख्यकों पर हिंसा से भड़का भारत, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी

BE NEWS – भारत और बांग्लादेश के संबंध इस समय बहुत ही खराब दौर से गुजर रहे हैं। अल्पसंख्यकों के खिलाफ बांग्लादेश में हो रहे अत्याचार और हिंसा के लेकर अब भारत में भी लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की मौत के बाद अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया दी रहा है।

चटगांव में भारतीय मिशन सेवा बंद

आपको बता दें कि शेख हसीना को सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही भारत और बांग्लादेश के संबंध बहुत ही बुरे हालात से गुजर रहे हैं। वहीं बीते दिनों भारत विरोधी और शेख हसीना विरोधी कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से ये हालात और भी ज्यादा खराब हो चुके हैं। जिसको देखते हुए भारत ने चटगांव में भारतीय मिशन सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया था। वहीं अब बदले की भावना से बांग्लादेश ने भी भारत में वीजा सेवाओं को बंद करने का ऐलान कर दिया है।

बांग्लादेश में हिंदुओं के विरूद्ध बढ़ती हिंसा और भारत में बढ़ता ...

कट्टरपंथियों को भारत के खिलाफ विरोध

कट्टरपंथियों ने आरोप लगाया है कि उस्मान हादी के हत्यारे भाग कर भारत चले गए और वहां छिपे हुए हैं। हालाकिं इसका कोई भी सबूत नहीं है। भारत ने भी इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया है। लेकिन कट्टरपंथियों को भारत के खिलाफ विरोध का एक मौका मिल गया है। जिसके बाद भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा को देखते हुए चटगांव में भारतीय मिशन सेवाओं को बंद कर दिया गया।

अल्पसंख्यक हिंदुओं को बनाया जा रहा निशाना 

उस्मान हादी की हत्या किए जाने के बाद बांग्लादेश में अब अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। बीते दिनों मयनलसिंह इलाके में एक हिंदू युवक की पीट- पीट कर हत्या कर दी गयी और उसके शव को पेड़ से लटका कर जिंदा जला दिया गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद दुनियाभर में इसकी निंदा हो रही है। जिसके बाद भारत सरकार ने भी अल्पसंख्यक भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

बांग्लादेश में हिंदुओं और बाकी अल्पसंख्यकों का क्या हाल, टॉप 10 अपडेट्स ...

देशव्यापी अभियान छेड़ने की चेतावनी

बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हालात तेजी से बिगड़ते दिख रहे हैं। हादी के संगठन इंकलाब मोर्चा ने अंतरिम सरकार को खुली चेतावनी दी है कि यदि हत्यारों को जल्द न्याय के कटघरे में नहीं लाया गया, तो वे सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए देशव्यापी अभियान छेड़ेंगे। संगठन ने मामले की फास्ट-ट्रैक सुनवाई और इसमें शेख हसीना की पार्टी की कथित संलिप्तता की जांच की मांग की है।

ये भी देखें- Akhilesh Yadav news: अखिलेश यादव ने खुद को बताया क्षत्रिय | UP Politics | BE News

अल्पसंख्यकों पर हिंसा से भड़का आक्रोश

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी हिंसा और एक हिंदू युवक की कथित मॉब लिंचिंग ने सीमा पार भी गुस्सा भड़का दिया है। भारत के कई शहरों जैसे- दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, सूरत और पटना में प्रदर्शन हुए, जहां बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ नारेबाजी और पुतला दहन किया गया। विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया, जिसके मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। Read More Bangladesh: भारत–बांग्लादेश रिश्तों में दरार, अल्पसंख्यकों पर हिंसा से भड़का भारत, सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी