Ajit Doval: ‘अगर ताकतवर हैं तो आज़ाद रहेंगे’, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बोले एनएसए अजीत डोभाल
BE NEWS – राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्घाटन समारोह को दौरान युवाओं से संवाद किया। इस दौरान युवाओं से संवाद करते हुए डोभाल ने भारत की सभ्यतागत विरासत, ऐतिहासिक भूलों और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की।
भारत की सभ्यता कभी आक्रामक नहीं रही
आपको बता दें कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने शनिवार को ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग’ के उद्घाटन समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ऐसी स्थिति में पहुंच चुका है कि अगर देश ऑटोपायलट पर भी चलता रहे, तब भी वह विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ता रहेगा।
युवाओं से संवाद करते हुए डोभाल ने भारत की सभ्यतागत विरासत, ऐतिहासिक भूलों और भविष्य की चुनौतियों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि भारत की सभ्यता कभी आक्रामक नहीं रही। हमने न कभी किसी के मंदिर तोड़े, न दूसरों को लूटा और न ही विदेशी देशों पर हमला किया, लेकिन हम अपने सामने खड़े खतरों को समय पर समझने में असफल रहे। इसी का परिणाम हमें भुगतना पड़ा।
सबक याद रखना ज़रूरी है
एनएसए ने युवाओं से सवाल करते हुए कहा, इतिहास ने हमें सबक दिया है। सवाल यह है कि क्या हमने वह सबक सीखा? क्या आने वाली पीढ़ियां उसे याद रखेंगी? अगर वे उसे भूल गईं, तो यह देश के लिए सबसे बड़ी त्रासदी होगी।”
भारत का विकसित राष्ट्र बनना तय
डोभाल ने युवाओं से अपने निजी अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनका जन्म स्वतंत्रता-पूर्व भारत में हुआ था और आज की पीढ़ी उनसे लगभग 60 वर्ष छोटी है। उन्होंने कहा कि, मेरा कार्यक्षेत्र अलग है, अनुभव अलग है। आज बहुत कुछ बदल चुका है, लेकिन एक चीज़ आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है, निर्णय लेने की क्षमता। छोटे-छोटे फैसले ही जीवन और देश की दिशा तय करते हैं। उन्होंने इस बात पर विश्वास जताया कि भारत का विकसित राष्ट्र बनना तय है।
ये भी देखें – Ajit Doval भारत की सुरक्षा का अदृश्य प्रहरी | Shakhsiyat | BE News Networks
अगर आप शक्तिशाली हैं, तो आप स्वतंत्र रहेंगे -अजीत डोभाल
वैश्विक हालात पर टिप्पणी करते हुए डोभाल ने कहा कि दुनिया में अधिकांश संघर्ष इसलिए होते हैं क्योंकि कुछ देश दूसरों पर अपनी इच्छा थोपना चाहते हैं। उन्होंने कहा, अगर आप शक्तिशाली हैं, तो आप स्वतंत्र रहेंगे। अगर आत्मविश्वास नहीं है, तो हथियार और ताकत भी बेकार हैं।
भारत की ऐतिहासिक भूमिका का ज़िक्र
डोभाल ने विश्व अर्थव्यवस्था का इतिहास पुस्तक का उल्लेख करते हुए कहा कि लगभग 1700 वर्षों तक भारत और चीन ने वैश्विक अर्थव्यवस्था का नेतृत्व किया। भारत कभी विज्ञान, तकनीक और अर्थव्यवस्था के शिखर पर था, लेकिन फिर हमारा पतन हुआ, क्योंकि कोई भी स्थिति स्थायी नहीं होती। राष्ट्र को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर संघर्ष जरूरी होता है, जोकि कभी भी खत्म नहीं होता।
/young-bharat-news/media/media_files/2025/05/08/FTSr6FoyarYh5NN20o3J.jpg)
आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति
डोभाल ने कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है और वही देश के भविष्य की दिशा तय करेगा। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भारत के गौरवशाली अतीत से प्रेरणा लें, वर्तमान चुनौतियों को समझें और एक सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। Read More Ajit Doval: ‘अगर ताकतवर हैं तो आज़ाद रहेंगे’, विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग में बोले एनएसए अजीत डोभाल

