“कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम…” असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान
BE NEWS – असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि 2027 की जनगणना से ये साफ हो जाएगा कि राज्य में करीब 40 फीसदी की आबादी बांग्लादेशी मुसलमानों की है।
सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा का दावा
आपको बता दें कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा ने गुवाहाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने ये दावा किया है कि राज्य में 40 फीसदी की आबादी बांग्लादेशी मुसलमानों की है। जोकि आने वाले साल 2027 में स्पष्ट भी हो जाएगा।

मुसलमानों की जनसंख्या करीब 40 फीसदी के करीब
सीएम सरमा ने 2011 की जनगणना का हवाला देते हुए कहा कि उस समय असम में मुस्लिम आबादी करीब 34 प्रतिशत थी। उनके मुताबिक, यदि इसमें लगभग 3 प्रतिशत असमी मुसलमानों को अलग कर दें, तो शेष बड़ी संख्या बांग्लादेशी मूल के मुसलमानों की मानी जा सकती है। उसके बाद 2021 में कोई जनगणना नहीं हुई। अब जब 2027 में ये जनगणना होगी तो बांग्लादेशी मुसलमानों की जनसंख्या करीब 40 फीसदी के करीब पहुंच जाएगी। Read More “कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम…” असम की जनसांख्यिकी पर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बयान