Goa Night Club Fire Accident: गोवा नाइट क्लब हादसा मामले में 3 बड़े अधिकारियों पर गिरी गाज, सीएम प्रमोद सावंत ने सभी को किया सस्पेंड

BE NEWS – गोवा नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड में सीएम प्रमोद सावंत ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन बड़े अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। वहीं इस हादसे के बाद नाईट क्लब के मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर 4 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

गोवा नाइट क्लब हादसा : नृत्य प्रदर्शन के दौरान आतिशबाजी से आग लगने की आशंका

नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज

आपको बता दें कि गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में शनिवार रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। वहीं इस हादसे में अब एक्शन लेते हुए पूलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर केस दर्ज किया गया है और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। क्लब के मालिकों के नाम गौरब लूथरा और सौरव लूथरा है। वहीं क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। इस हादसे की रिपोर्ट एक हफ्ते में आ जाएगी, जिसके बाद इस हादसे के दोषियों के खिलाफ एक्शन लिए जाएंगें।

ये भी देखें: UP Politics: सपा कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल प्रदर्शन! BJP और EC को लेकर दिया बड़ा बयान! |

इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ हादसा

इस हादसे पर अनुमान ये लगाया जा रहा था कि हादसा सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण हुआ था। जांच के बाद मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत ने इस हादसे पर खुलासा किया और कहा, “जांच में पता चला है कि इस ये हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ। जिस वजह से 25 लोगों कि मौत हो गई।”