गोवा के नाइट क्लब में लगी भीषण आग से अब तक 25 लोगों की मौत, सीएम प्रमोद सावंत ने दिए जांच के आदेश
BE NEWS – गोवा के मशहूर नाइट क्लब में कल देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। अचानक ब्लास्ट होने की वजह से क्लब में भीषण आग लग गयी। जिसकी वजह से 25 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सीएम प्रमोद सावंत ने इस हादसे पर जांच के आदेश दिए हैं।
क्लब के किचन में हुआ हादसा
आपको बता दें कि गोवा जो कि देश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट में से एक है। राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब में अचानक कल देर रात भीषण ब्लास्ट होने की वजह से आग लग गयी। इस आग में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टी की जा चुकी है। हादसा क्लब के किचन में हुआ था और इसमें मरने वालों में ज्यादातर किचन स्टॉफ के लोग बताए जा रहे हैं। जिनमें तीन महिलाएं भी शामिल है। ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से बतायी जा रही है।

सीएम प्रमोद सावंत ने लिया घटना स्थल का जायजा
हादसे की स्पष्ट वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, हादसे के समय जोरदार ब्लास्ट की आवाज आयी थी, जिसके बाद पूरे क्लब में आग फैल गयी। कयास ये लगाए जा रहे हैं कि हादसा सिलेंडर फटने की वजह से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत घटना स्थल का जायजा लिया और जांच के आदेश दिए है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वहीं क्लब के मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। प्रबंधक और अन्य लोग पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान
वहीं इस हादसे पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया है। पीएम राहत कोष से मृतकों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपयों का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया है और जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
