डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि आज, पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

BE NEWS – भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की आज 69वीं पुण्यतिथि है। आज पूरा देश उनको याद कर रहा है और उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। इस अवसर पर पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संसद परिसर में आयोजित कार्यक्रम

आपको बता दें कि भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद परिसर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। संसद परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के मौके पर कई सांसद एंव मंत्री भी उपस्थित रहें और उनको याद किया।

Dr. Babasaheb Ambedkar - ssf-map

ये भी देखेंPutin India Visit: S-400, Su-57 और Nuclear Reactor पर बड़ा ऐलान! | India–Russia

लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए किया प्रेरित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर को याद करते हुए लिखा कि, ‘ उनका दूरदर्शी नेतृत्व, न्याय, समानता और संविधान के प्रति अटूट प्रतिबद्धता हमारी राष्ट्रीय यात्रा को हमेशा राह दिखाती रहेगी। उन्होनें पीढियों को इंसानी गरिमा को बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया है। उनके आदर्श हमें विकसित भारत बनाने का दिशा में राह दिखाते रहेगें है।

उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर उनको याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की और लिखा- ‘ बाबा साहेब आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के मौके पर उनको श्रद्धांजलि। उनकी न्याय, समानता और मानवीय गरिमा की विरासत को बचाने के लिए मेरे संकल्प को और भी मजबूत करती है। इसके साथ ही भारत को समावेशी और करुणाशील भारत को बनाने में हमारे संकल्प को प्रेरित करती है। ‘