T20 International Match: पहली गेंद पर छक्का और फिर रिकॉर्ड्स की बौछार, अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जीता सबका दिल।

T20 International Match – भारतीय टीम के सबसे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाकर इतिहास रच दिया है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर नया कीर्तिमान बनाया है।

सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सबसे युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उनकी तुफानी बल्लेबाजी ने केवल 22 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के लगा कर अर्धशतक लगाया और रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।

ये भी देखें – खुले बेसमेंट में डूबी कार, 27 साल के युवराज की मौत | BE NEWS

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगा दी भयंकर छलांग ...

 

82 मीटर लंबा छक्का जड़कर खोला खाता 

मैच की पहली ही ओवर में अभिषेक ने अपने इरादे साफ कर दिए। जैकब डफी की गेंद पर उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से 82 मीटर लंबा छक्का जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की रफ्तार थमी नहीं। मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाते हुए उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पचासा पूरा किया।

अपनी इस धमाकेदार पारी में अभिषेक शर्मा ने चार चौके और चार छक्के लगाए। वह यहीं नहीं रुके और अंत तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने कुल 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। हालांकि, वह ईश सोढ़ी की गेंद पर काइल जैमिसन के हाथों कैच आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ चुके थे।

ये भी देखें – UP Election 2027: PM किसे बनाना चाहती है Gen Z ? | CM Yogi | PM Modi | Akhilesh Yadav | BE News

Abhishek Sharma

रोहित शर्मा और केएल राहुल को छोड़ा पीछे 

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले रोहित और राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके थे, लेकिन अभिषेक ने एक गेंद पहले ही यह कारनामा कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

एक और बड़ी उपलब्धि अभिषेक के नाम

इतना ही नहीं, 25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आठवां मौका था जब अभिषेक ने इतनी तेजी से फिफ्टी पूरी की, जिससे उन्होंने फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Read More T20 International Match: पहली गेंद पर छक्का और फिर रिकॉर्ड्स की बौछार, अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जीता सबका दिल।

स्मृति मंधाना ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, विश्व कप जीतने से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों को किया साझा

BE NEWS – भारतीय महिला क्रिकेट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर बीते साल 2025 की यादों का एक वीडियो शेयर किया। इसमें विश्व कप जीतने के साथ- साथ बीते हुए साल में परिवार के साथ बिताए हुए पलों को शेयर किया।

Smriti Mandhana Created History : स्मृति मंधाना ने शतक के साथ रचा ...

विश्व कप में हुई बल्लेबाज़ी की सराहना

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 उतार- चढ़ाव से भरा रहा। साल 2025 में जहां उनकी टीम नेे विश्व कप जीत कर इतिहास रचा, मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी की जमकर सराहना हुई। वहीं दूसरी ओर उनकी शादी जोकि पलाश मुच्छल से होने वाली थी पर किन्ही कारणों से वहीं हो पाई।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली? पलक मुच्छल ने तोड़ी ...

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया शेयर

साल के आख़िर में, 31 दिसंबर 2025 को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरे साल की झलक दिखाई दी। वीडियो में वर्ल्ड कप जीत के जश्न, परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल और उनकी फिटनेस से जुड़ी झलकियां भी शामिल थी।

शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां

वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन बाद में यह शादी रद कर दी गई। 7 दिसंबर 2025 को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इस बात की आधिकारिक पुष्टि की और सभी से निजता का सम्मान करने की अपील की। Read More स्मृति मंधाना ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, विश्व कप जीतने से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों को किया साझा

Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट और रोहित की मैदान में दो दिन बाद होगी वापसी, यहां जानें मैच का पूरा शेड्यूल…

BE NEWS: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक बार फिर से मैदान में देखने के उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही दोनों मैदान पर वापसी करने वाले है।

जल्द ही मैदान में होंगे दोनों दिग्गज खिलाड़ी

आपको बता दें कि टीम इंडिया के सुपरस्टार और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही मैदान में उतरने वाले है। दोनों ही खिलाड़ियों को उनके फैंस बल्ले से कमाल करते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में  मुंबई क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा और दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए विराट कोहली खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार-विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं।

ये भी देखें- Bangladesh Violence: बांग्लादेश में हिंदुओं पर बर्बरता!,मॉब लिंचिंग से मंदिर तोड़फोड़ तक | BE NEWS

चार साल बाद गरजेगा रोहित और कोहली का बल्ला, एक साथ लेंगे श्रीलंका की ...

24 दिंसबर को पहला मैच 

दिल्ली टीम का पहला मैच आंध्रप्रदेश के खिलाफ 24 दिंसबर को होगा, जिसमें विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। वहां रोहित शर्मा 24 दिसंबर को सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। जिसके बाद वो 26 दिसंबर को उत्तरा खंड के खिलाफ खेलते हुए मैदान में नजर आएंगे। Read More Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट और रोहित की मैदान में दो दिन बाद होगी वापसी, यहां जानें मैच का पूरा शेड्यूल…

India vs South Africa के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में किन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी, जानें पूरा अपडेट

BE NEWS – भारत और साउथ अफ्रीका के पांच मैचों की टी-20 सीरीज 9 दिसंबर 2025 को खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब किया जाएगा इसको लेकर बड़ा अपडेट आया है। Read More India vs South Africa के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज में किन स्टार खिलाड़ियों की होगी वापसी, जानें पूरा अपडेट