हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

BE NEWS – हैदराबाद में एक साथ तीन विमानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। जिस कारण तीनों फ्लाइटों की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। इससे पूरे एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मच गयी।

सभी यात्रियों को आइसोलेशन एरिया में किया गया शिफ्ट 

दरअसल हैदराबाद के शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतराराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उस वक्त हड़कंप गया, जब तीन विमानों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल आया। यह ई-मेल कस्टमर सर्विस की मेल-आईडी आया था। जिसके बाद तीनों फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी और सभी यात्रियों को उतार कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। सभी को आइसोलेशन एरिया में शिफ्ट किया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तीनों विमानों की गहन तालाशी ली। इस दौरान एयर पोर्ट पर भारी संख्या में पुलिस बल, CISF और बम स्क्वॉड की टीमें भी तैनात रही। लेकिन किसी भी तरह की कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं बरामद हुई।

Hundreds storm airport in Russia in antisemitic riot over arrival of ...

रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक रही अफरा- तफरी

बता दें कि ये धमकी भरा ई-मेल केरल के कन्नूर से हैदराबाद आ रही इंडिगों फ्लाइट 6E-7178, जर्मनी से हैदराबाद आ रही  LH 752 और लंदन से हैदराबाद आ रही तीसरी फ्लाइट  BA 277 के लिए थी, जिनकी इमरजेंसी लैंडिग कराई गयी। जिस कारण करीब रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक एयरपोर्ट पर अफरा- तफरी मची रही