PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”
PM Modi Kerala Visit – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं और तिरुवनंतपुरम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शहर को भारत का मॉडल शहर बनाने का आश्वासन दिया।
4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने तिरुवनंतपुरम में इनोवेशन और उद्यमिता हब का शिलान्यास किया और राज्य को 4 नई ट्रेन सेवाओं की सौगात दी। साथ ही, पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड भी लॉन्च किया गया, जिससे रेहड़ी-पटरी वाले और छोटे व्यवसायी डिजिटल लेन-देन और क्रेडिट फैसिलिटी का लाभ उठा सकेंगे।
ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS

केरल में रेल कनेक्टिविटी को मिली नई दिशा
पीएम मोदी ने तिरुवनंतपुरम में 4 नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं-
-
नागरकोइल – मंगलुरु
-
तिरुवनंतपुरम – तांबरम
-
तिरुवनंतपुरम – चार्लापल्ली
इसके अलावा, त्रिशूर और गुरुवयूर के बीच नई यात्री ट्रेन सेवा भी शुरू की गई। ये ट्रेनें आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक और तेलंगाना के बीच क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करेंगी, यात्रियों के लिए सफर को किफायती और सुरक्षित बनाएंगी, और पर्यटन, शिक्षा, रोजगार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगी।
ये भी देखें – Lucknow की फिज़ा में घुली पहाड़ी संस्कृति, uttarakhand mahotshav बना आकर्षण का केंद्र | BE News – YouTube

स्टार्टअप और इनोवेशन में नए अवसर
पीएम मोदी ने कहा कि तिरुवनंतपुरम को देश का बड़ा स्टार्टअप हब बनाने की पहल शुरू हो गई है। उन्होंने CSIR-NIIST में इनोवेशन, टेक्नोलॉजी और उद्यमिता हब की आधारशिला रखी। यह पहल विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में नई संभावनाओं को जन्म देगी।
डिजिटल लेन-देन को मिलेगा बढ़ावा
पीएम स्वनिधि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रेहड़ी-पटरी वाले और फुटपाथ पर काम करने वाले छोटे व्यवसायी ब्याज-मुक्त क्रेडिट का लाभ उठा सकेंगे। इससे डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिलेगा और औपचारिक क्रेडिट इतिहास बनाने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि केरल में इस योजना से लगभग 1 लाख लाभार्थियों को सीधे लाभ मिलेगा।

केरल में गुजरात का फॉर्मूला
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में कहा कि केरल में हाल की नगर निगम चुनाव जीत दर्शाती है कि जनता एलडीएफ और यूडीएफ के बीच चल रहे धांधली से मुक्त होकर भाजपा और एनडीए पर भरोसा कर रही है। उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे गुजरात की जनता ने बीते दशकों में भाजपा को मौका दिया, वैसे ही केरल में भी अब जनता सरकार की सेवाओं पर भरोसा कर रही है।
विकसित भारत की ओर एक कदम
पीएम मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में पूरे देश का योगदान है और पिछले 11 सालों में सरकार ने शहरी बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण निवेश किया है। रेल कनेक्टिविटी, स्टार्टअप हब, डिजिटल क्रेडिट फैसिलिटी जैसी पहलों से पूरे राज्य और देश में विकास की गति को और मजबूत किया जा रहा है। Read More PM Modi Kerala Visit: पीएम मोदी ने केरल को दी नई ट्रेनों और इनोवेशन हब की सौगात, बोले- “तिरुवनंतपुरम बनेगा देश का मॉडल शहर”