Goa Nightclub fire: लूथरा ब्रदर्स को भारत वापस लाने की प्रक्रिया हुई और तेज, गोवा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद से फरार थे दोनों आरोपी

BE NEWS- गोवा में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। 6 दिसंबर को ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में लगी आग में 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। वहीं इस क्लब को दोनों मालिक गौरव और सौरव लूथरा जो इस घटना के बाद से फरार थे, उन्हे थाईलैंड की राजधानी फुकेट से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को भारत लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गयी है।

इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण लगी थी आग

आपको बता दें कि गोवा की राजधानी पणजी से करीब 25 किलोमीटर दूर अर्पोरा गांव में बने मशहूर क्लब ‘बिर्च बाय रोमियो लेन’ क्लब में 6 दिसंबर की रात को अचानक रात को इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण आग लग जाने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद से क्लब के दोनों मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार थे। गोवा सरकार ने उनको पकड़ने के लिए ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया था और उनके पासपोर्ट भी सस्पेंड कर दिए थे। जिनको थाईलैंड पुलिस ने गुरुवार को फुकेट से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अब दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गई है।

ये भी देखे: अमित शाह और मोहन भागवत का अंडमान दौरा | सावरकर प्रतिमा का अनावरण | BE NEWS

भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग

थाईलैंड और भारत के बीच 2015 में हुई प्रत्यर्पण संधि के अनुसार वहां के अधिकारी भारतीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। जल्द ही दोनों को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने बाद भारत को सौंप दिया जाएगा।

See also  Lucknow: सीएम योगी ने किया UP-IMRAS सॉफ्टवेयर का लोकार्पण, डिजिटल प्लेटफॉर्म से क्लिनिकल रिसर्च होगी और आसान

क्लब को किया गया जमींदोज

बता दें कि इससे पहले इस मामले में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिसमें क्लब के मैनेजर विवेक सिंह, चीफ मैनेजर राजीव मोदक, बार मैनेजर राजवीर सिंधानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर और दो कर्मचारी भरत कोहली व अजय गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इस भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद क्लब को जमींदोज कर दिया गया था।