Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर हरिद्वार से अमित शाह का उद्घोष, कहा- “अब गर्व से गूंज रहा है हिंदुत्व का नारा”
Amit Shah Haridwar Visit – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के दौरान आज तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने तीन प्रमुख कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए अपने संबोधन में भारतीय संस्कृति, हिंदुत्व और राष्ट्रीय पुनर्जागरण के प्रति सरकार के संकल्प को दोहराया।
तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत
आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरिद्वार में दो दिवसीय दौरे के दौरान तीन अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने शान्तिकुंज के अखंड ज्योति शताब्दी समारोह का दीपप्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया और पंडित राम शर्मा आचार्य व माता भगवती देवी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवनकाल में कई युगों का निर्माण हुआ। उनके आंदोलन के तहत 15 करोड़ से अधिक लोग आध्यात्मिकता के मार्ग पर चल रहे हैं।
ये भी देखें – SIR पर बवाल! UP से पश्चिम बंगाल तक सियासी घमासान | 2.89 करोड़ वोटर कटे | BE NEWS

विश्व की सभी समस्याओं का समाधान
शाह ने कहा, “पहले लोग हिंदुत्व की बात करने से डरते थे, लेकिन आज पूरे देश में इसका नारा गूंज रहा है। भारतीय परंपरा में विश्व की सभी समस्याओं का समाधान निहित है। पंडित राम शर्मा ने गायत्री मंत्र के माध्यम से हर जाति, हर समाज और लिंग भेद से ऊपर उठकर हर आत्मा को कल्याण का मार्ग दिखाया।” इसके अलावा, अमित शाह ने पतंजलि इमरजेंसी एंड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल के उद्घाटन समारोह में भी भाग लिया। आधुनिक चिकित्सा और योग-आयुर्वेद के समन्वय की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता ही नए भारत की पहचान है
ये भी देखें – UP Politics : मुलायम परिवार से बड़ी खबर! अपर्णा यादव और प्रतीक यादव के रिश्ते पर सवाल | BE News
1925-26 का वर्ष राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वर्ष
केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी बताया कि 1925-26 का वर्ष राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वर्ष था, और उसी वर्ष संघ परिवार की स्थापना हुई थी। इसी समय संघ परिवार (RSS) की स्थापना हुई थी और इसी दौर ने देश को आध्यात्मिक और वैचारिक रूप से मजबूती प्रदान की। उन्होंने पंडित राम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके प्रयास आज भी लाखों लोगों के जीवन को आध्यात्मिक दिशा प्रदान कर रहे हैं। Read More Amit Shah Haridwar Visit: अखंड ज्योति की शताब्दी पर हरिद्वार से अमित शाह का उद्घोष, कहा- “अब गर्व से गूंज रहा है हिंदुत्व का नारा”

