T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिरा T20 WC

T20 World Cup 2026 – भारत और पाकिस्तान के बीच T20 World Cup 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। मैच 15 फरवरी को कोलंबो में होना निर्धारित था, लेकिन अब इस मुकाबले को लेकर बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पाकिस्तान की सरकार ने ऐलान किया है, कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मैच में टीम मैदान पर नहीं उतरेगी।

T20 World Cup 2026
T20 World Cup 2026
T20 WC 2026 पहले ही विवादों में घिरा

बता दें कि T20 World Cup 2026 का आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिर चुका है। पिछले महीने BCCI के कहने पर मुस्तफिजुर रहमान को KKR ने अपने स्क्वॉड से रिलीज कर दिया था, जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) नाराज हुआ। इसके बाद बांग्लादेश की टीम को भारत भेजने से मना कर दिया और अपनी मैचों को श्रीलंका में कराने की मांग की। ICC ने BCB की मांग को मान्यता नहीं दी, जिसके बाद बांग्लादेश ने टूर्नामेंट का बहिष्कार कर दिया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस दौरान बांग्लादेश के समर्थन में खुलकर अपनी राय रखी। अब पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ मैच में हिस्सा नहीं लेने के फैसले से टूर्नामेंट में नया विवाद पैदा हो गया है।

वहीं पाकिस्तान सरकार के इस कदम के बाद टीम इंडिया को बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे, जो भारत के लिए बड़ा फायदा साबित हो सकता है। पाकिस्तान ने   क्रिकेट बोर्ड और सरकार ने ट्वीट के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी है।

ये भी देखें – फिर टूटेगा पाकिस्तान? | Balochistan Crisis 2026 Explained | BLA Attacks vs Pakistan Army

T20 World Cup 2026

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में

भारत और पाकिस्तान T20 World Cup 2026 के ग्रुप-ए में शामिल हैं। इस ग्रुप में नीदरलैंड, नामीबिया और USA की टीम भी शामिल है। भारत अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी को करेगा। उसके बाद 12 फरवरी को टीम इंडिया नामीबिया से भिड़ेगी। तीसरा मैच पाकिस्तान के खिलाफ होना था, लेकिन अब यह मुकाबला नहीं होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से बाईलेटरल सीरीज नहीं हुई है। दोनों टीमें केवल ICC और ACC टूर्नामेंट में आमने-सामना करती हैं। इस बार ICC टूर्नामेंट में भी भारत-पाक मुकाबला देखने को नहीं मिलेगा। T20 World Cup 2026 की तैयारियों और विवादों पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

ये भी देखें – Bengal vs Bangladesh: ममता के राज में क्या सच में बदल रहा है नक्शा? | West Bengal Politics 2026

Read More T20 World Cup 2026: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने से किया इंकार, आयोजन शुरू होने से पहले ही विवादों से घिरा T20 WC

IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच

IND vs PAK: क्रिकेट फैंस के लिए एक बार फिर बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं, लेकिन इस बार सीनियर नहीं बल्कि अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में। दोनों देशों के युवा खिलाड़ी मैदान पर टकराने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अगर आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी तारीख और समय अभी नोट कर लीजिए।

 शानदार फॉर्म में टीम इंडिया

भारतीय अंडर 19 टीम ने वर्ल्ड कप 2026 में अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। लीग स्टेज के तीनों मुकाबले जीतकर टीम इंडिया ने सुपर 6 में जगह बनाई और वहां अपने पहले ही मैच में जिम्बाब्वे को हराकर जीत की लय बरकरार रखी। अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान से है। पाकिस्तान की टीम भी अच्छी लय में नजर आ रही है और सुपर 6 तक पहुंचने में सफल रही है। ऐसे में यह मैच सेमीफाइनल की तस्वीर काफी हद तक साफ कर सकता है।

ये भी देखें –Baramati Plane Crash: कोहरे का कहर या बड़ी साजिश? सांभवी पाठक की आखिरी उड़ान का सच | BE News

IND vs PAK U19 World Cup
IND vs PAK U19 World Cup
इस दिन खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला

भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK)  के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का यह अहम मुकाबला 1 फरवरी 2026 (रविवार) को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो (जिम्बाब्वे) भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे खेला जाएगा। टॉस की टाइमिंग दोपहर 12:30 बजे होगी। रविवार का दिन होने की वजह से फैंस को मैच देखने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह मुकाबला 50 ओवर का वनडे मैच होगा, जिसमें रोमांच भरपूर रहने की उम्मीद है।

ये भी देखें – Ajit Pawar Plane Crash: ब्लैक बॉक्स खोलेगा Ajit Pawar विमान हादसे का राज! | BE NEWS

IND vs PAK U19 World Cup

सुपर 6 की रैंकिंग में भारत टॉप पर

अगर सुपर 6 की अंक तालिका पर नजर डालें तो ग्रुप 2 में भारतीय टीम पहले स्थान पर बनी हुई है।

  • भारत के 3 मैचों में 6 अंक हैं

  • पाकिस्तान 3 मैचों में 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है

  • इंग्लैंड दूसरे नंबर पर मौजूद है

टीम इंडिया न सिर्फ अंक तालिका में आगे है, बल्कि उसका नेट रन रेट भी काफी मजबूत है। ऐसे में भारत के पास पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की करने का शानदार मौका है। Read More IND vs PAK U19 World Cup 2026: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख आ गई सामने, अभी नोट कर लें वरना चूक सकते हैं मैच

77th Republic Day 2026: भारतीय खेल जगत में देशभक्ति की लहर, रोहित, गंभीर और मनु भाकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

77th Republic Day 2026 – देशभर में आज 77वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। इस समारोह के दौरान यूरोपीय संघ की अध्यक्ष उर्सुला लॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा भी मौजूद रहे।

क्रिकेटरों और खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

बता दें कि भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहा है। देश के विभिन्न राज्यों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। देशभर में और दुनिया के हर कोने में जहां भी भारतीय रहते हैं, वहां इस अवसर को खास अंदाज में मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व और मौजूदा खिलाड़ी भी देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ये भी देखें – Republic Day 2026: देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने से हुआ भारत माता का वंदन| BE News – YouTube

पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान व कप्तान गौतम गंभीर ने दी शुभकामनाएं

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हमारा एक ही संविधान है। हमारी एक ही पहचान होनी चाहिए , भारतीय!” वहीं पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने कहा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। आइए हम अपने संविधान और नायकों के बलिदान का सम्मान करें। भारतीय होने पर गर्व है। जय हिंद।”

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की स्टोरी

टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी शेयर की, जिसमें उनके हेल्मेट पर तिरंगा दिखाई दे रहा था।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ट्वीट कर दीं शुभकामनाएं

टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, “संविधान से चलने वाले देश के 77 साल। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने लिखा, “हमारा एक संविधान है। हमारी पहचान भी एक होनी चाहिए – भारतीय। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।”

शिखर धवन ने देशवासियों को दी बधाई

पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, “दिल से हिंदुस्तानी। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।” वहीं सुरेश रैना ने कुछ तस्वीरें साझा करते हुए अपने संदेश में कहा, “गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद। जय भारत।”

निशानेबाज मनु भाकर ने दी बधाई

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर ने कहा, “आज और हर दिन अपने देश का प्रतिनिधित्व करने पर मुझे गर्व है। जय हिंद। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अध्यक्ष जय शाह ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने लिखा, “गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, आइए उस संविधान का जश्न मनाएं जो भारत को एक मजबूत और अधिक लचीला राष्ट्र बनाने की दिशा में अग्रसर करता है।” इसके अलावा, बीसीसीआई, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) और हॉकी इंडिया ने भी सभी देशवासियों को इस गौरवशाली अवसर पर शुभकामनाएं दी। Read More 77th Republic Day 2026: भारतीय खेल जगत में देशभक्ति की लहर, रोहित, गंभीर और मनु भाकर समेत कई अन्य खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान

T20 World Cup – पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई सीनियर खिलाड़ी भी शामिल है। इस टूर्नामेंट में सलमान अली की कप्तानी में पाकिस्तान मैच खेलने उतरेगा।

आपको बता दें कि भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 7 फरवरी से खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। हालांकि इससे पहले पीसीबी ने विश्व कप का बहिष्कार करने की धमकी दी थी। टीम के कप्तान सलमान अली अगा होंगे, जबकि टीम की सबसे बड़ी उम्मीदें दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम पर हैं।

सेलेक्टर्स ने फिर बाबर पर जताया भरोसा

बाबर आजम पिछली बार पाकिस्तान की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। हालांकि पिछले समय में उनकी स्ट्राइक रेट और प्रदर्शन को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा था और उन्हें टीम में अंदर-बाहर किया जाता रहा। बावजूद इसके पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर बाबर पर भरोसा जताया है।

ये भी देखें – Education Policy को लेकर Students ने जो कहा, चौंका देगा! | Ground Reality | BE News

T20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अपनी टीम को दी ...

 टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता

टी20 फॉर्मेट को ध्यान में रखते हुए टीम में ऑलराउंडरों को वरीयता दी गई है। फहीम अशरफ, शादाब खान और मोहम्मद नवाज जैसी खिलाड़ी टीम में शामिल हैं जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में कमाल कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह संभालेंगे। स्पिन विभाग में शादाब खान और अबरार अहमद पर नजरें रहेंगी।

रमीज ने ICC को आश्वस्त किया, भारत में विश्व कप के बहिष्कार का कोई फैसला ...

कोलंबो में खेला जाएगा पहला मैच

पाकिस्तान को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें भारत, नीदरलैंड्स और अमेरिका भी हैं। पाकिस्तान का पहला मैच 7 फरवरी को कोलंबो में खेला जाएगा। इसके बाद 10 फरवरी को अमेरिका, 15 फरवरी को भारत और 18 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच होंगे।

 टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी

बांग्लादेश के टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान ने भी टूर्नामेंट का बायकॉट करने की धमकी दी थी। पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा था कि टीम टूर्नामेंट से हट सकती है। हालांकि आईसीसी ने चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान टूर्नामेंट से हटता है तो उसका अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अस्तित्व गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।

पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

सलमान अली अगा (कप्तान),अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमां, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, शाहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक। Read More T20 World Cup: बॉयकॉट की धमकी के बाद पलटी PCB, टी20 वर्ल्ड कप के लिए किया पाकिस्तान टीम का ऐलान

IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज

BE NEWS – भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच टी20 सीरीज खेला जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला जाएगा। पहले मैच में जीत के बाद टीम इंडिया की निगाहें बैक टू बैक जीत पर हैं, वहीं कीवी टीम जीत की तलाश में मैदान में उतरेगी।

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिया की नजर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने पर होगी, जबकि कीवी टीम वापसी की कोशिश करेगी।

IND vs NZ: तस्वीरों में देखें फाइनल का पूरा रोमांच, कुलदीप ने ...

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

नागपुर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड को 48 रनों से हराया था। कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का प्रदर्शन संतुलित और आक्रामक रहा। अब घरेलू मैदान पर भारत बैक-टू-बैक जीत के इरादे से उतरेगा। वहीं कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूज़ीलैंड को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। टीम संयोजन में बदलाव की संभावना जताई जा रही है।

भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल हुए चोटिल

पहले टी20 मैच के दौरान भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल चोटिल हो गए थे। उनकी बाईं तर्जनी उंगली में गेंद लगने से खून बहने लगा था, जिसके कारण वह अपना ओवर पूरा नहीं कर सके थे। अगर अक्षर पूरी तरह फिट नहीं होते हैं, तो उनकी जगह कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

ये भी देखें – रायबरेली में हिंदू जागृति पदयात्रा | बड़ी रैली में जुटे देशभर से लोग | BE NEWS – YouTube

Ind vs Nz 2nd ODI live streaming on online and tv platform know india ...

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल / कुलदीप यादव जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

न्यूज़ीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

टिम रॉबिन्सन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान),काइल जैमीसन, ईश सोढ़ी, जैकब डफी, मैट हेनरी / क्रिस्टियन क्लार्क

रायपुर की पिच पर स्पिनर्स को मदद

रायपुर की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है, हालांकि जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर्स को भी मदद मिल सकती है। ऐसे में एक हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या टीम इंडिया घरेलू मैदान पर अपनी बढ़त मजबूत कर पाएगी या न्यूज़ीलैंड जोरदार वापसी करेगी। Read More IND vs NZ 2nd T20: टी20 सीरीज का रोमांच जारी! भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच आज

T20 International Match: पहली गेंद पर छक्का और फिर रिकॉर्ड्स की बौछार, अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जीता सबका दिल।

T20 International Match – भारतीय टीम के सबसे युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से कमाल दिखाकर इतिहास रच दिया है। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में महज 22 गेंदों पर अर्धशतक जमाकर नया कीर्तिमान बनाया है।

सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज

आपको बता दें कि भारतीय टीम के सबसे युवा बाएं हाथ के बल्लेबाज ने बुधवार को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए है। उनकी तुफानी बल्लेबाजी ने केवल 22 गेंदों में चार चौके और चार छक्‍के लगा कर अर्धशतक लगाया और रोहित शर्मा और केएल राहुल का रिकार्ड भी तोड़ दिया है।

ये भी देखें – खुले बेसमेंट में डूबी कार, 27 साल के युवराज की मौत | BE NEWS

अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगा दी भयंकर छलांग ...

 

82 मीटर लंबा छक्का जड़कर खोला खाता 

मैच की पहली ही ओवर में अभिषेक ने अपने इरादे साफ कर दिए। जैकब डफी की गेंद पर उन्होंने गेंदबाज के सिर के ऊपर से 82 मीटर लंबा छक्का जड़कर अपना खाता खोला। इसके बाद उनकी बल्लेबाजी में आक्रामकता की रफ्तार थमी नहीं। मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाते हुए उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों में पचासा पूरा किया।

अपनी इस धमाकेदार पारी में अभिषेक शर्मा ने चार चौके और चार छक्के लगाए। वह यहीं नहीं रुके और अंत तक न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। अभिषेक ने कुल 35 गेंदों में 84 रन बनाए, जिसमें पांच चौके और आठ छक्के शामिल रहे। हालांकि, वह ईश सोढ़ी की गेंद पर काइल जैमिसन के हाथों कैच आउट हो गए, लेकिन तब तक मैच का रुख भारत के पक्ष में मोड़ चुके थे।

ये भी देखें – UP Election 2027: PM किसे बनाना चाहती है Gen Z ? | CM Yogi | PM Modi | Akhilesh Yadav | BE News

Abhishek Sharma

रोहित शर्मा और केएल राहुल को छोड़ा पीछे 

इस पारी के साथ अभिषेक शर्मा ने दिग्गज बल्लेबाजों रोहित शर्मा और केएल राहुल को भी पीछे छोड़ दिया। इससे पहले रोहित और राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ 23 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके थे, लेकिन अभिषेक ने एक गेंद पहले ही यह कारनामा कर नया रिकॉर्ड बना दिया।

एक और बड़ी उपलब्धि अभिषेक के नाम

इतना ही नहीं, 25 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह अब टी20 इंटरनेशनल में 25 या उससे कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। यह आठवां मौका था जब अभिषेक ने इतनी तेजी से फिफ्टी पूरी की, जिससे उन्होंने फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और एविन लुईस जैसे खिलाड़ियों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। Read More T20 International Match: पहली गेंद पर छक्का और फिर रिकॉर्ड्स की बौछार, अभिषेक शर्मा की बल्लेबाजी ने जीता सबका दिल।

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महासंग्राम, ICC की चेतावनी पर बांग्लादेश का पलटवार, क्या बाहर हो जाएगी टीम?

BE NEWS – ICC और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है। 21 जनवरी से शुरु होने वाले टूर्नामेंट को लेकर आईसीसी ने BCB को चेतावनी दी है।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार का विवादित बयान

आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से होने वाली है। जिसके लेकर विवाद अब बढ़ता ही जा रहा है। इसी खींंचतान की बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद  (ICC) ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) को ये चेतावनी दी थी कि वह इस आगामी टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे या नहीं। इस फैसले पर बीसीबी ने पलटवार किया है। बांग्लादेश के खेल सलाहकार ने इस पर विवादित बयान देते हुए कहा है कि, अगर बीसीसीआई के दवाब में आकर आईसीसी कोई फैसला करती है,तो बांग्लादेश इसे स्वीकार नहीं करेगा।

स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में किया जा सकता शामिल 

दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी ने बांग्लादेश से कहा है कि वह टी20 विश्व कप के फाइनल शेड्यूल को स्वीकार करे, नहीं तो उसकी जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल किया जा सकता है, जो रैंकिंग में अगली सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसी मुद्दे पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और आईसीसी के बीच पिछले तीन हफ्तों से बातचीत अटकी हुई है।

ये भी देखें – Vrindavan में आस्था के नाम पर भद्दा खेल! VIP दर्शन का झांसा देकर महिलाओं से धोखा | BE News

टीम इंडिया से 19 अक्टूबर को मैच और अभी से ही बांग्लादेश के छूट रहे ...

मैच भारत से बाहर कराने की मांग

विवाद की जड़ भारत में मैच खेलने को लेकर सुरक्षा हैं। बीसीबी ने भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को वहां भेजने से इनकार कर दिया था। यह मामला तब और बढ़ गया जब बीसीसीआई के निर्देश के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज कर दिया। इसके बाद बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से बाहर कराने की मांग की, जिसे आईसीसी ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि भारत में किसी तरह का सुरक्षा खतरा नहीं है।

 प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आसिफ नजरुल

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने साफ शब्दों में कहा कि अगर आईसीसी, बीसीसीआई के दबाव में आकर बांग्लादेश पर कोई अनुचित शर्तें रखती है, तो देश उसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब तक उन्हें आधिकारिक तौर पर यह नहीं बताया गया है कि बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया जा रहा है।

आसिफ नजरुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उदाहरण देते हुए कहा, “ऐसे कई मौके रहे हैं जब भारत ने पाकिस्तान जाने से मना किया और तब आईसीसी ने वेन्यू बदल दिया था। हमने भी एक वाजिब वजह से वेन्यू बदलने की मांग की है। आईसीसी हमें गलत या बेवजह दबाव डालकर भारत में खेलने के लिए मजबूर नहीं कर सकती।” फिलहाल, सभी की नजरें 21 जनवरी की डेडलाइन पर टिकी हैं, जब यह तय होगा कि बांग्लादेश टी20 विश्व कप 2026 में हिस्सा लेगा या नहीं। Read More T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले महासंग्राम, ICC की चेतावनी पर बांग्लादेश का पलटवार, क्या बाहर हो जाएगी टीम?

कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

BE NEWS – न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में मिली हार के बाद टीम इंडिया की जमकर आलोचना हो रही है। इंदौर में खेले गए तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम को 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा। जिस पर पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर बात की और फटकार लगाई।

शानदार शतक के बावजूद हारा भारत

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज को न्यूजीलैंड ने 2-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया। विराट कोहली के शानदार शतक के बावजूद भारत जीत दर्ज नहीं कर सका। इस हार के बाद पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया की कमियों पर खुलकर बात की है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह सीरीज भारत ने न तो बल्लेबाजी की वजह से गंवाई और न ही गेंदबाजी की वजह से, बल्कि फील्डिंग में हुई लापरवाही इसकी सबसे बड़ी वजह रही।

लगातार चार जीत के बाद भी खौफ में न्यूजीलैंड, भारत से भिड़ने से पहले ...

फील्डिंग को बताया हार की जड़

सुनील गावस्कर ने कहा कि भारतीय फील्डर्स बीच के ओवरों में पूरी तरह से ढीले नजर आए। उनके मुताबिक न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बहुत आसानी से सिंगल्स लेने दिए गए, जिससे रन रेट लगातार बना रहा और गेंदबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया। गावस्कर का मानना है कि अगर फील्डिंग में थोड़ी और चुस्ती दिखाई जाती तो मैच का रुख बदला जा सकता था।

ये भी देखें – OP राजभर की बढ़ी ताकत! | लखनऊ में सुभासपा का बड़ा शक्ति प्रदर्शन | BE NEWS

IND vs NZ: india continue to lead cricket ICC CWC SUPER LEAGUE ...

विराट-रोहित को मिली राहत

इस दौरान गावस्कर ने कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली का बचाव भी किया। उन्होंने कहा कि रोहित और विराट मैदान पर हमेशा एक्टिव रहते हैं और उनकी फील्डिंग पर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों से ज्यादा की उम्मीद थी।

गावस्कर ने बिना नाम लिए कहा कि कुछ फील्डर्स ने इतनी आसानी से रन दिए कि गेंदबाजों द्वारा बनाया गया सारा दबाव खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि इसी वजह से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स जैसे बल्लेबाज बिना जोखिम लिए क्रीज पर टिकने में सफल रहे और बड़े शॉट्स खेलने का मौका मिला।

लगातार दूसरी घरेलू मैच में हार 

गौरतलब है कि यह पिछले 14 महीनों में दूसरी बार है जब न्यूजीलैंड ने भारत को उसके घर में सीरीज में मात दी है। इससे पहले साल 2024 में कीवी टीम ने भारत को टेस्ट सीरीज में भी चौंकाया था। Read More कोहली के शतक के बावजूद क्यों हारी टीम इंडिया? फील्डर्स पर भड़के सुनील गावस्कर, इन खिलाड़ियों की लगाई क्लास

IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी…37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगी भारतीय बादशाहत?

BE NEWS – भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा और आखिरी वन-डे मैच आज खेला जाना है। वहीं भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसला किया है। दोनों टीमें 1-1 की  बराबरी पर है, आज दोनों ही टीमों के लिए करो या मरो को स्थिति बनी हुई है।

तीसरा और निर्णायक मुकाबला

आपको बता दें कि इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। भारत इस मुकाबले में प्लेइंग-11 में एक बदलाव के साथ उतरा है।

अर्शदीप सिंह को मिला टीम में मौका

टीम इंडिया ने तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को अंतिम एकादश में शामिल किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा को इस मैच में बेंच पर बैठना पड़ा है। कप्तान गिल ने टॉस के बाद कहा कि टीम का लक्ष्य न्यूजीलैंड को कम स्कोर पर रोकना है।

ये भी देखें – Manikarnika Ghat विवाद पर गरजे CM Yogi, बोले -AI वीडियो से मंदिर तोड़ने का झूठा दुष्प्रचार | BE News

IND vs NZ: ಭಾರತ- ಕಿವೀಸ್ ನಡುವೆ ಏಕದಿನ, ಟಿ20 ಸರಣಿ; ವೇಳಾಪಟ್ಟಿ ಪ್ರಕಟಿಸಿದ ...

न्यूजीलैंड की टीम में कोई बदलाव नहीं

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने इस निर्णायक मुकाबले में अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने टॉस हारने के बाद कहा कि टीम इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना चाहती थी, लेकिन अब बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि यह सीरीज का आखिरी मैच है और टीम भारत में अपना हार का सिलसिला तोड़ना चाहती है।

37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने

न्यूजीलैंड की नजरें इस मुकाबले में इतिहास रचने पर टिकी हैं। कीवी टीम आज तक भारत में कोई भी वनडे सीरीज नहीं जीत पाई है। राजकोट में दूसरा वनडे जीतकर सीरीज को 1-1 से बराबर करने के बाद अब उनके पास 37 साल पुरानी भारतीय बादशाहत को तोड़ने का सुनहरा मौका है।

रोहित शर्मा की नजरें वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

इस मुकाबले में रोहित शर्मा के पास भी इतिहास रचने का मौका है। हिटमैन को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाला बल्लेबाज बनने के लिए सिर्फ दो छक्कों की जरूरत है। फिलहाल यह रिकॉर्ड शाहिद अफरीदी के नाम है। Read More IND vs NZ 3rd ODI: टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी पहले गेंदबाजी…37 साल पुराना रिकॉर्ड टूटेगा या बरकरार रहेगी भारतीय बादशाहत?

Under-19 World Cup: 14 साल का वैभव सूर्यवंशी बने भारत की नई उम्मीद, बल्लेबाजी से लूट रहें महफिल

BE NEWS – अंडर-19 वर्ल्ड कप भारत के लिए हमेशा से नए क्रिकेट सितारों को गढ़ने का सबसे भरोसेमंद मंच रहा है। इसी मंच से विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और शुभमन गिल जैसे दिग्गज निकले, जिन्होंने आगे चलकर विश्व क्रिकेट में भारत का नाम रोशन किया। अब इस टूर्नामेंट में एक नया नाम तेजी से सुर्खियों में है – वैभव सूर्यवंशी।

आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप में महज 14 साल की उम्र में वैभव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ रन बना रहा है, बल्कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी कर रहा है। आलम यह है कि फैंस सिर्फ वैभव की बैटिंग देखने के लिए अंडर-19 वर्ल्ड कप को फॉलो कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी की सचिन तेंदुलकर से तुलना, टीम इंडिया में जगह देने की ...

14 जनवरी से शुरू हुआ टूर्नामेंट

अंडर-19 वर्ल्ड कप का आगाज 14 जनवरी से हो चुका है और भारतीय टीम एक बार फिर मजबूत नजर आ रही है। इस टूर्नामेंट को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जाता है, जहां युवा खिलाड़ी खुद को साबित कर सीनियर टीम के दरवाजे तक पहुंचते हैं।

सुर्खियों में क्यों हैं वैभव सूर्यवंशी?

इस बार टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा जिस खिलाड़ी की हो रही है, वह हैं वैभव सूर्यवंशी। उनकी कहानी बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग है, और इसकी सबसे बड़ी वजह है उनकी उम्र। वैभव महज 14 साल और 294 दिन की उम्र में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने उतरे हैं, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। आमतौर पर भारत में खिलाड़ी 17से18 साल की उम्र में इस स्तर तक पहुंचते हैं। इतनी कम उम्र में इतने बड़े मंच पर निडर होकर बल्लेबाजी करना वैभव को खास बनाता है। उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा माना जा रहा है।

ये भी देखें- मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं का सैलाब | BE NEWS

14 साल के वैभव सूर्यवंशी कितना देते हैं टैक्स, रकम जानकर नहीं होगा यकीन ...

क्या दोबारा इस टूर्नामेंट में हिस्सा

यह सवाल हर क्रिकेट फैन के मन में है कि इतनी कम उम्र में खेलने वाले वैभव क्या आगे चलकर दोबारा अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल पाएंगे? लेकिन यहां एक अहम नियम सामने आता है। बीसीसीआई ने 2016 में यह स्पष्ट किया था कि कोई भी खिलाड़ी अंडर-19 वर्ल्ड कप एक बार खेलने के बाद दोबारा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सकता, चाहे उसकी उम्र तय सीमा से कम ही क्यों न हो।

पहले भी दो बार खेल चुके हैं ये खिलाड़ी

हालांकि बीसीसीआई के इस नियम से पहले कई भारतीय खिलाड़ी दो-दो बार अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं, जिनमें शामिल हैं- रवींद्र जडेजा – 2006 और 2008, विजय जोल – 2012 और 2014, आवेश खान, सरफराज खान और रिकी भुई – 2014 और 2016। Read More Under-19 World Cup: 14 साल का वैभव सूर्यवंशी बने भारत की नई उम्मीद, बल्लेबाजी से लूट रहें महफिल