Amla Murabba: बिना चीनी-गुड़ के घर पर बनाएं आंवले का मुरब्बा, सर्दियों में इसको खाने हैं कई फायदे, जानिए इसे बनाने की रेसिपी…

BE NEWS – आंवला को आयुर्वेद में अमृत के समान माना गया है। विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और इम्युनिटी बढ़ाने वाले गुणों से भरपूर आंवला खासतौर पर सर्दियों में शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आमतौर पर लोग आंवले का सेवन जूस, चटनी या मुरब्बे के रूप में करते हैं।

दरअसल पारंपरिक मुरब्बे में चीनी या गुड़ की अधिक मात्रा होने के कारण डायबिटीज के मरीज इससे दूरी बना लेते हैं। अच्छी बात यह है कि अब आंवले का मुरब्बा बिना चीनी और बिना गुड़ भी आसानी से बनाया जा सकता है, वो भी घर पर। स्वाद में खट्टा-मीठा और सेहत में भरपूर यह मुरब्बा लंबे समय तक स्टोर भी किया जा सकता है। आईये जानें इसे बनाने की आसान सी रेसिपी…

ये भी देखें- Magh Mela 2026 को लेकर Prayagraj पुलिस कमिश्नर ने दी चेतावनी | BE News

आंवले का मुरब्बा खाने के फायदे,- Amla muraba khane ke fayde ...

बिना चीनी-गुड़ का आंवला मुरब्बा बनाने की सामग्री
  1. ताजे आंवले
  2. मिश्री
  3. छोटी इलायची
  4. सोंठ पाउडर
  5. दालचीनी
  6. काला नमक
  7. पानी
मुरब्बा बनाने की आसान विधि-

फॉलो स्टेप – सबसे पहले आंवले को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। अब एक कांटे की मदद से आंवले में चारों ओर गहरे छेद कर दें, ताकि चाशनी अंदर तक जा सके। अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसके ऊपर छलनी रखकर आंवले डालें। इन्हें 5–7 मिनट तक भाप में पकाएं। ध्यान रखें कि आंवले बहुत ज्यादा नरम न हों, बस हल्का सा रंग बदलना चाहिए। अब एक भारी तले की कड़ाही लें। उसमें उबले हुए आंवले और पिसी हुई मिश्री डालें। इसमें अतिरिक्त पानी न डालें। धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें। मुरब्बे को तब तक पकाएं जब तक चाशनी शहद जैसी गाढ़ी न हो जाए और आंवले का रंग हल्का सुनहरा दिखाई देने लगे। अंत में इलायची पाउडर, सोंठ, दालचीनी और स्वादानुसार काला नमक डालें। गैस बंद कर दें और मुरब्बा ठंडा होने दें। इसके बाद इसे एयर-टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर करें।

आंवले का मुरब्बा । Amla ka murabba recipe in Hindi

क्यों खास है यह मुरब्बा

इस आंवले के मुरब्बे डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में ले सकते हैं, ये इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है। पाचन और बालों की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। ये खराब नहीं होता, इसको लंबे समय तक स्टोर किया जा सकता है। Read More Amla Murabba: बिना चीनी-गुड़ के घर पर बनाएं आंवले का मुरब्बा, सर्दियों में इसको खाने हैं कई फायदे, जानिए इसे बनाने की रेसिपी…

Skincare: व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जो तुरंत करेंगे असर

BE NEWS – आज के टाइम पर स्किन की समस्या होना बहुत ही आम बात हो गई है। जिसमें से सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम चेहरे की खूबसूरती को बहुत ही ज्यादा इफेक्ट करती हैं और आपकी त्वचा की चमक को फीका कर देते हैं। ये तब बनते हैं जब त्वचा के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं, पर कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं।

1. टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण

दरअसल टी ट्री ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो मुंहासों और व्हाइटहेड्स को कम करने में मदद करते हैं। इसे इस्तेमाल करने के लिए रुई की मदद से थोड़ा सा तेल सीधे प्रभावित जगह पर लगाएं। यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो इसे नारियल तेल के साथ मिलाकर इस्तेमाल करें।

Lifestyle News apply oils to face clean and glow | हर रोज फेस पर लगाएं ...

2. त्वचा को साफ और मुलायम बनाये शहद

दूसरा उपाय है शहद, जो  न केवल एंटी-बैक्टीरियल होता है बल्कि त्वचा को नमी भी देता है। हल्का गुनगुना शहद प्रभावित जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं और फिर धो लें। यह त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है।

The sweet truth: Don’t fall for these myths about honey - कौन सा शहद है ...

3. बेकिंग सोडा एक नेचुरल एक्सफोलिएटर

व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम के लिए तीसरा असरदार उपाय है बेकिंग सोडा। जो एक नेचुरल एक्सफोलिएटर है जो त्वचा की गंदगी और डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है। 1 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित जगह पर 2-3 मिनट लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें। ध्यान दें, इसे हफ्ते में एक बार से ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि यह त्वचा को रूखा कर सकता है।

ये भी देखें- Breaking News Today | गोरखपुर जनता दरबार, पंजाब बम धमकी, दिल्ली ठंड का रिकॉर्ड, BMC चुनाव अपडेट |

बेकिंग सोडा से मुंहासें और पिग्मेंटेशन की होगी छुट्टी, जानें स्किन केयर ...

4. डेड स्किन सेल्स को हटाने में मददगार ओटमील स्क्रब

ओटमील स्क्रब डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है और त्वचा को सॉफ्ट बनाता है। इसके लिए पिसे हुए ओट्स को दही के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं। हल्के हाथों से 4-5 मिनट तक मसाज करें और फिर धो लें।

lifestyle news 7 remedies will give instant shine glow like glass on ...

इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं और अपने चेहरे को बेदाग, खूबसूरत और दमकता हुआ बना सकते हैं। Read More Skincare: व्हाइटहेड्स या ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम से कैसे पाएं छुटकारा? अपनाएं ये आसान घरेलू नुस्खे जो तुरंत करेंगे असर

क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…

BE NEWS – सर्दियों का मौसम शुरु हो चुका है। ऐसे में बहुत से लोगों को घुटने के दर्द की समस्या हो जाती है,जोकि आज के समय में बहुत ही आम बात है। इससे निजात पाने के लिए लोग कई तरह की दवाओं और नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में हम आपको एक ऐसा देशी तरीका बताने जा रहे हैं जो बहुत ही आसान है और आसानी से हम सभी के घरों में उपलब्ध हो जाता है। इसे हम एलोवेरा या घी कुमार के नाम से भी जानते हैं।

वैसे तो इसका इस्तेमाल कुछ लोग काढा या जूस बनाकर भी करते है पर इसका स्वाद लोगों को अच्छा नहीं लगता है। ऐसे में हम आपको इसका हलवा या लड्डू बनाने के विधि बताने जा रहे हैं, जो बहुत ही आसान है और मिनटों में तैयार हो जाती है।

Aloevera Benefits use aloevera for glowing skin also it help in tanning ...

हलवा बनाने के विधि –

सबसे पहले एलोवेरा की पत्तियों को तोड़ कर पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर इसके जेल को चाकू या चम्मच से  निकाल लें। लेकिन ध्यान रहें कि इसमें एलोवेरा के खाली सफेद हिस्से का ही इस्तेमाल हो। अब एलोवेरा जेल को सूजी के साथ मिक्स कर लें और कुछ समय के लिए रख दें। इसके बाद कढ़ाई में घी डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें एलोवेरा जेल और सूजी के मिक्चर को डालकर अच्छे से पका लें। इसमें चीनी खोया और ड्राई फ्रूट्स को डालकर अच्छे से पकाना है। पकाने के बाद इसको किसी बाउल या कटोरे में निकाल लें और सर्व करें। आप इसके लड्डू बनाकर भी स्टोर कर सकते है।

ये भी देखें – Deoria News: मजार हटाई जा रही थी, लेकिन मां की आस्था ने सबको चौंका दिया | BE News

Aloe Vera Halwa Recipe: कमरदर्द से घुटने के दर्द तक फायदेमंद है ऐलोवेरा ...

इसके फायदे-

इस हलवे या लड्डू के रोजाना सेवन करने से कई तरह के फायदे होते है। ये इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। ब्लड शुगर को भी कंट्रोल और स्किन एलर्जी को भी दूर करता है। Read More क्या आपने कभी खाया है एलोवेरा का हलवा या लड्डू? अगर नहीं, तो यहां जानें इसे बनाने की पूरी विधि और इसके फायदे…

Dry Skin Home Remedies: सर्दियों में हो रही ड्राई स्किन की समस्या? घर पर बनाएं ये असरदार फेस पैक

BE NEWS – सर्दियों के मौसम इस मौसम में त्वचा की नमी तेजी से कम होती है, जिससे चेहरा रूखा, बेजान और खिंचा हुआ महसूस होने लगता है। अगर आप भी ड्राई स्किन की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हफ्ते में 1–2 बार ऐसे फेस मास्क लगाना बेहद लाभदायक है, जो स्किन को गहराई से हाइड्रेशन देकर सूदिंग इफेक्ट दें।

यहां आपके लिए कुछ आसान और असरदार घरेलू फेस पैक बताए जा रहे हैं, जिन्हें आप कम समय में घर पर ही बना सकते हैं। ये पैक ड्राई स्किन को मॉइस्चराइज करते हैं और त्वचा को मुलायम व ग्लोइंग बनाते हैं।

पिंपल्स कंट्रोल करने के लिए गेहूं के पानी और बेसन का फेस पैक | Facepack ...

ये भी देखें- UP Politics: BJP संगठन की बैठक में MP-MLA को पढ़ाया ‘G RAM G’ पाठ | BE News

2. शहद और गुलाबजल फेस मास्क

दो चम्मच शहद और तीन चम्मच गुलाबजलदोनों को अच्छी तरह मिलाएँ और कॉटन या उंगलियों की मदद से चेहरे पर लगाएँ। 10 मिनट बाद साधारण पानी से धो लें। यह पैक ड्रायनेस कम करके स्किन को सॉफ्ट बनाता है। यह फेस मास्क त्वचा को ताजगी और तुरंत नमी मुलायम व ग्लोइंग बनाता है।

3-बेसन और दूध फेस पैक

इस पैक के लिए 3 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दूध और जरूरत अनुसार थोड़ा पानी लें। इन्हें मिलाकर पेस्ट बनाएं और चेहरे पर 15–20 मिनट लगाएँ। सूखने पर हल्के हाथों से रगड़कर धो लें। यह पैक स्किन को साफ, नरम और हाइड्रेटेड बनाता है। अगर स्किन ड्राई होने के साथ-साथ चेहरे पर डेड स्किन जमा है, तो यह पैक हल्के एक्सफोलिएशन के लिए बेहतरीन है।

4.दही और ओट्स फेस पैक

इसे बनाने के लिए 2 चम्मच ओट्स, 1 चम्मच दही और 1 चम्मच ऑलिव ऑयल लें और इन सबको मिलाकर पेस्ट बनाएं और 15–20 मिनट चेहरे पर लगाएँ। फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह त्वचा को पोषण देकर ग्लो बढ़ाता है और डेड स्किन हटाने में मदद करता है। ड्राई स्किन को सूदिंग और ग्लो देने के लिए यह पैक बेहद प्रभावी है।

5.गुलाबजल और एलोवेरा फेस मास्क

इस पैक के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल और 1 चम्मच गुलाबजल लें और इन दोनों को मिलाकर चेहरे पर लेयर करें और 15 मिनट बाद धो लें।ये पैक सेंसेटिव और ड्राई स्किन के लिए बहुत अच्छा है। एलोवेरा सूखापन दूर करता है। गुलाबजल त्वचा में नमी और ताजगी देता है। Read More Dry Skin Home Remedies: सर्दियों में हो रही ड्राई स्किन की समस्या? घर पर बनाएं ये असरदार फेस पैक

फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…

BE NEWS – सर्दियों के मौसम में ठंडी हवाएं त्वचा की नमी को तेजी से सोख लेती हैं, जिससे स्किन ड्राई लगती है। इसका सबसे ज्यादा असर पैरों पर देखने को मिलता है। कई लोगों को फटी एड़ियों की समस्या इतनी बढ़ जाती है कि चलने में दर्द और कभी-कभी खून तक निकल आता है।

घरेलू नुस्खे बेहद असरदार

इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से महंगी क्रीम्स खरीदते हैं, लेकिन कई बार उनसे मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे बेहद असरदार साबित हो सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसी होममेड क्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर में पड़ी बची हुई मोमबत्तियों की मदद से आसानी से बना सकते हैं।

ये भी देखें- Ajit Doval भारत की सुरक्षा का अदृश्य प्रहरी | Shakhsiyat | BE News Networks

10 of the best foot creams - beautyheaven

फटी एड़ियों के लिए क्रीम बनाने की सामग्री

1. नारियल तेल

2. बची हुई मोमबत्ती (2 छोटे टुकड़े)

3. ग्लीसरीन

4. विटामिन E कैप्सूल

5. एलोवेरा जेल

कैसे बनाएं फटी एड़ियों की क्रीम

इस क्रीम को बनाना बेहद आसान है। सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल और मोमबत्ती के टुकड़े डालकर धीमी आंच पर गर्म करें। जब मोमबत्ती पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें से धागा निकाल दें। अब गैस बंद कर दें और मिश्रण में विटामिन E कैप्सूल का तेल और ग्लीसरीन मिलाएं। इसके बाद इसमें एलोवेरा जेल डालें और चम्मच से सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को किसी साफ डिब्बी में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होते ही आपकी होममेड क्रीम तैयार है।

ये भी देखें- Indian Constitution किसने लिखा था? BR Ambedkar या Benegal Narsing Rau | BE News Networks

फटी एड़ियों ने कर दिया है परेशान? बची हुई मोमबत्तियों से बना लें ये ...

कैसे करें इस्तेमाल

रात को सोने से पहले पैरों को साबुन से अच्छी तरह धोकर सुखा लें। इसके बाद तैयार की गई क्रीम को एड़ियों और पूरे तलवे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। फिर मौजे पहनकर सो जाएं। इस उपाय को रोजाना अपनाने से कुछ ही दिनों में एड़ियां मुलायम और स्मूद होने लगेंगी।

क्यों है यह क्रीम असरदार

नारियल तेल और ग्लीसरीन त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करते हैं, वहीं एलोवेरा जेल स्किन को रिपेयर करने में मदद करता है। विटामिन E त्वचा को पोषण देता है और ड्राईनेस कम करता है। यही वजह है कि यह घरेलू क्रीम फटी एड़ियों के लिए काफी कारगर मानी जाती है।

Read More फटी एड़ियों की समस्या से क्या आप भी हैं परेशान? मोमबत्ती से बना ये घरेलू नुस्खा है बेहद असरदार, फॉलो करें ये टिप्स…

Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति में घर पर बनाएं पारंपरिक तिल-गुड़ की कुरकुरी गजक, जानिए इसे मिनटों में तैयार करने की आसान रेसिपी…

BE NEWS – मकर संक्रांति का नाम आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की याद सबसे पहले आती है। ठंड के मौसम में तिल और गुड़ न सिर्फ स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को गर्म रखने और ऊर्जा देने में भी मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप इस त्योहार पर बाजार की बजाय घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट गजक बनाना चाहती हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है।

घर पर बनी गजक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलावट नहीं होती और इसे आप अपने स्वाद के अनुसार तैयार कर सकती हैं। सही तरीके से बनाई जाए तो यह गजक मिनटों में तैयार हो जाती है और स्वाद में बाजार की गजक को भी पीछे छोड़ देती है।

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बनाएं तिल-गुड़ से कई प्रकार के ...

तिल-गुड़ की गजक बनाने के लिए सामग्री
  1. सफेद तिल – 1 कप
  2. गुड़ – 1 कप
  3. घी – 1 चम्मच
गजक बनाने की आसान विधि
1.तिल भूनें


सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाही या पैन को धीमी आंच पर रखें। इसमें सफेद तिल डालें और लगातार चलाते हुए भूनें। जब तिल हल्के सुनहरे रंग के हो जाएं और खुशबू आने लगे, तब गैस बंद कर दें और तिल को अलग प्लेट में निकाल लें।

2. गुड़ पिघलाएं


अब उसी कढ़ाही में गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं। ध्यान रखें कि गुड़ को तेज आंच पर न पकाएं, वरना वह जल सकता है और गजक का स्वाद खराब हो जाएगा।

3. घी और तिल मिलाएं


जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें हल्का उबाल आने लगे, तब इसमें एक चम्मच घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद भुने हुए तिल डालें और तेजी से चलाएं, ताकि तिल और गुड़ अच्छे से एक-दूसरे में मिल जाएं।

4. गजक जमाएं


एक प्लेट या ट्रे में हल्का सा घी लगाएं। तैयार मिश्रण को इसमें डालकर फैलाएं। बेलन की मदद से हल्के हाथ से बेलें और चाकू से मनचाहे आकार में काट लें। गजक को कुछ देर ठंडा होने दें। ठंडी होते ही यह सख्त और कुरकुरी हो जाएगी।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 07 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE News

Til ki Chikki Recipe - Vegandietfood.com

अब ठंडी और कुरकुरी तिल-गुड़ की गजक को मकर संक्रांति के मौके पर परिवार और मेहमानों के साथ परोसें। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक इसे खाया जा सकता है। Read More Makar Sankranti Special: मकर संक्रांति में घर पर बनाएं पारंपरिक तिल-गुड़ की कुरकुरी गजक, जानिए इसे मिनटों में तैयार करने की आसान रेसिपी…

Daily Care: लिपस्टिक स्मज होने से क्या आप भी हैं परेशान? जानिए कारण और एप्लिकेशन का सही तरीका….

BE NEWS – मेकअप की बात हो और लिपस्टिक का जिक्र न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। लिपस्टिक चेहरे को और अट्रैक्टिव लुक देती है। लेकिन अगर लिपस्टिक का शेड मेकअप से मैच न करे या थोड़ी देर बाद होंठों के किनारों से फैलने लगे, तो पूरा मेकअप खराब सा दिखने लगता है। अक्सर यह परेशानी होंठों पर इसे गलत एप्लिकेशन की वजह से होती है।

अगर आप भी लिपस्टिक स्मज होने की समस्या से परेशान हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सही देखभाल और कुछ आसान ट्रिक्स अपनाकर आप लंबे समय तक परफेक्ट लिपस्टिक लुक पा सकती हैं। फॉलो करें ये आसान टिप्स को बनाए अपनी लिपस्टिक को स्मज्ड प्रुफ…

3 Things To Look For When Buying A Liquid Blush

लिपस्टिक फैलने के कारण

1. होंठों का ड्राई होना- सूखे होंठों पर लिपस्टिक ठीक से सेट नहीं होती। ड्राईनेस की वजह से लिपस्टिक किनारों की तरफ आने लगती है और धीरे-धीरे फैल जाती है। इसलिए होंठों को हमेशा मॉइस्चराइज रखना जरूरी है।

2.स्किन ऑयली या फाइन लाइन्स का होना- अगर होंठों के आसपास की स्किन बहुत ऑयली है, तो तेल के संपर्क में आने से लिपस्टिक जल्दी फैल सकती है। ऐसे में लिप एरिया के आसपास हल्का पाउडर लगाना चाहिए है। डिहाइड्रेशन की वजह से होंठों के आसपास बारीक लाइनें बन जाती हैं। इन लाइन्स में लिपस्टिक जमा होकर बाहर की तरफ फैलने लगती है। इसलिए हमे दिनभर पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

ये भी देखे: Cricket पर Bangladesh को लताड़ा! बोले–बॉर्डर पर भेज दो, फिर बताऊंगा | Mustafizur Rahman KKR | BCCI

Cách định hình viền môi trước khi phun CHUẨN NHẤT

लिपस्टिक को लगाने का सही तरीका

बेस बनाए और लिप लाईन लगाए – लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर थोड़ा कंसीलर या फाउंडेशन लगाएं। फिर लिप लाइनर से पहले होंठों की आउटलाइन बनाएं और फिर लिपस्टिक भरें। इससे लिपस्टिक फैलती नहीं है और शेप भी साफ नजर आती है।

ये भी देखे: Lucknow: KGMU लव जिहाद मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई! आरोपी डॉक्टर के माता-पिता अरेस्ट | BE News

ब्रश से लगाएं लिपस्टिक- ब्रश से लिपस्टिक लगाने पर किनारे क्लीन रहते हैं और कंट्रोल ज्यादा रहता है। लिपस्टिक लगाने के बाद हल्का सा पाउडर टिश्यू पेपर की मदद से लगाएं। इससे लिपस्टिक लंबे समय तक टिकी रहती है और स्मज नहीं होती। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप भी बिना फैले, लंबे समय तक टिकने वाली और परफेक्ट लिप शेप बना सकते है। Read More Daily Care: लिपस्टिक स्मज होने से क्या आप भी हैं परेशान? जानिए कारण और एप्लिकेशन का सही तरीका….

Soaked Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश के हैं बड़े-बड़े फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत के लिए खास….

BE NEWS – हम सभी लोग कुछ भी मीठा बनाते हैं तो उसमें किशमिश का प्रयोग जरुर करते है। जिसे कि सूखे मेवे के रुप में भी जाना जाता है। अंगूर की तरह दिखने वाला ये मेवा सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है,और शरीर के लिए इसके अपने अलग ही फायदे है। आइए यहां जानें इसे खाने के फायदे….

kishmish Benefits: गर्मियों में ऐसे खाएंगे किशमिश तो हो जाएगा कमाल

मारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है – 

किशमिश का प्रयोग कई तरह के मीठे व्यंजनों जैसे- खीर, हलवे आदि को बनाने में किया जाता है। वहीं कई लोग इसे भिगाकर भी खाते हैं। सिर्फ किशमिश ही नहीं बल्कि इसके पानी भी बहुत ही फायदेमंद होता है। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है साथ ही इससे मेटाबॉलिज्म भी बढता होता है।

ये भी देखेंं –America Attack Venezuela: Maduro की कोर्ट में पेशी,न्यूयॉर्क कोर्ट में मचा हड़कंप! | Trump | BE News

सेहत का खजाना है भीगी किशमिश, खाने से मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, आज ही ...

1.ब्लड प्रेशर कंट्रोल –

रोजाना सुबह पहले किशमिश को खाने से ब्लड प्रेशर से जुड़ी दिक्कतें कम होती है और हार्ट भी सेहतमंद रहता है।

2.आयरन का कमी को पूरा करता है-

किशमिश के रोजाना के सेवन से शरीर मं आयरन की कमी पूरी होती है। इसके साथ माइक्रोन्यूट्रिएसट्स और हीमोग्लोबिन का लेबल भी बढ़ता है।

3.एनर्जी से भरपूर-

रोजाना सुबह किशमिश को खाने से शरीर में पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

ये भी देखेंं – Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News

कब और कैसे खाए किशमिश-

किशमिश को खाने के लिए 10 से 15 दाने रोजाना रात में भिगाकर रख दें और अगली सुबह इसे खाली पेट खाएं । इसके पानी को फेंके नहीं पी लें। इस बात का ध्यान जरुर रखें कि यदि आप डायबिटिक है तो इसको खाने से पहले अपने डॉक्टर का सलाह जरुर लें। इसके साथ ही सीमित मात्रा में इसका उपयोग करें। Read More Soaked Raisins Benefits: छोटी सी किशमिश के हैं बड़े-बड़े फायदे, जानिए क्यों है ये सेहत के लिए खास….

Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट पर मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल उत्तपम, बच्चे हों या बड़े सभी करेंगे तारीफ, जानें रेसिपी…

BE NEWS –  क्या आप भी हर सुबह यही सोचते हैं कि नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो झटपट तैयार हो, स्वाद से भरपूर हो और सेहत का भी ख्याल रखे। अगर हां, तो वेजिटेबल उत्तपम आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, और इसकी खास बात यह है कि बच्चे हों या बड़े, सभी इसे बड़े चाव से खाते हैं।

सूजी और ताजी सब्जियों से बना यह उत्तपम न सिर्फ हल्का और पचने में आसान होता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इसे घर पर आसान तरीके से कैसे बनाया जाए….

झटपट सूजी का वेजिटेबल उत्तपम बनाने का सही तरीका | Tasty Suji Vegetable ...

 उत्तपम बनाने के लिए सामग्री 

  1. सूजी – 1 कप (बारीक या मोटी, दोनों चलेगी)
  2. दही – 1/2 कप (ताजा या हल्का खट्टा)
  3. पानी – जरूरत अनुसार
  4. नमक – स्वादानुसार
  5. बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
  6. प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
  7. टमाटर – 1 (बारीक कटा हुआ)
  8. शिमला मिर्च – 1 छोटी, बारीक कटी हुई
  9. गाजर – 2 बड़े चम्मच कद्दूकस की हुई
  10. हरी मिर्च – 1 या 2 (बारीक कटी हुई)
  11. हरा धनिया – थोड़ा सा बारीक कटा हुआ
  12. तेल या घी – सेंकने के लिए
  13. राई – तड़के के लिए (ऑप्शनल)

सॉफ्ट और फूले हुए उत्तपम के लिए जरुरी टिप्स

वेजिटेबल उत्तपम को सॉफ्ट और स्पंजी बनाने के लिए सूजी और दही का सही तालमेल बेहद जरूरी है। सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन बहने वाला घोल तैयार करें। अब इस बैटर को 15 से 20 मिनट तक ढककर रख दें। यह रेस्टिंग टाइम बहुत जरूरी है क्योंकि सूजी इस दौरान पानी सोखकर फूल जाती है, जिससे उत्तपम अंदर से मुलायम और जालीदार बनता है। बाद में इसमें नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं और हल्के हाथ से मिक्स करें।

ये भी देखें – SIR को लेकर कौन- कौन है परेशान? | BE NEWS

बहुत हेल्दी और टेस्टी उत्तपम बनाएं सिर्फ 5 मिनट में एकदम इजी तरीके से ...उत्तपम बनाने की विधि

  1. घोल में सारी कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया मिला लें।

  2. तवा गरम करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं।

  3. अब एक कलछी घोल तवे पर डालें और हल्के हाथ से गोल फैलाएं (ज्यादा पतला न करें)।

  4. ऊपर से थोड़ा तेल डालें और मध्यम आंच पर पकने दें।

  5. जब नीचे से सुनहरा हो जाए, तो पलटें और दूसरी तरफ से भी सेंक लें।

ये भी देखें – Breaking News : Lucknow KGMU धर्मांतरण केस में बड़ा एक्शन I Lucknow News | BE News |

Oats Vegetable Uttapam Recipe ( ओट्स वेजिटेबल उत्तपम ) - YouTube

कैसे परोसें

गरमागरम वेजिटेबल उत्तपम को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें। यह नाश्ते के अलावा लंच बॉक्स या हल्की डिनर के लिए भी परफेक्ट है। Read More Uttapam Recipe: ब्रेकफास्ट पर मिनटों में बनाएं टेस्टी और हेल्दी वेजिटेबल उत्तपम, बच्चे हों या बड़े सभी करेंगे तारीफ, जानें रेसिपी…

Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

BE NEWS – आयुर्वेद में आंवले को प्रकृति का वरदान कहा जाता है। ये शरीर को इम्यूनिटी देता है। इसके साथ ही ये स्किन, आंखों और बालों को लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में आंवले को खूब पसंद भी किया जाता है।

आंवला को विटामिन-सी का सोर्स

आपको बता दें कि आंवले को विटामिन-सी का सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने, त्वचा में निखार लाने और बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यही वजह है कि पुराने समय से दादी-नानी सर्दियों में आंवले का मुरब्बा बनाकर रखा करती थीं, ताकि पूरे मौसम इसके फायदों का आनंद लिया जा सके।

आज भी आंवला मुरब्बा कई घरों में बड़े स्वाद से खाया जाता है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

ये भा देखें- Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE News

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो पिएं आंवले का जूस, मोटापे से भी ...

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आंवला – 20 से 25

2. चीनी – तीन कप, अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

3. इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

4. केसर के धागे – ½ चुटकी

Boost Your Immunity With These Amla Recipes

आंवला मुरब्बा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और हरे आंवलों का चयन करें। उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। अब कांटे या चाकू की मदद से आंवलों को चारों ओर से हल्का-हल्का गोद लें, ताकि चाशनी अच्छे से अंदर तक जा सके। इसके बाद एक कड़ाही में 4–5 कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक इसे तेज आंच पर उबालें। जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पानी से निकाल लें। Read More Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….