Skin Care in Winter: चेहरे की ड्राइनेस दूर करने के लिए नाइट क्रीम की तरह करें घी का इस्तेमाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय…
Skin Care in Winter – सर्दियों का मौसम शुरु होते ही स्किन से जुड़ी समस्याएं भी शुरु हो जाती हैं। ठंडी हवाओं के कारण चेहरे की नमी कम होने लगती है और फेस पर ड्राईनेस आने जिससे कभी- कभी स्किन फटने लगती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग तरह- तरह ब्यूटी प्रोडक्ट इस्तेमाल करते हैं। जिनके बहुत से साइड इफेक्ट्स भी हो सकते है।

स्किन को बनाए और भी ग्लोइंग
इन साइड इफेक्ट्स से बचने के लिए हम घरेलू चीजों का उपयोग करके हम अपनी स्किन को और भी ग्लोइंग बना सकते हैं। इन घरेलू प्रोडक्ट में सबसे उपयोगी है हमारे किचन में रखा हुआ घी है। जोकि हमारी स्किन को रिपेयर करने और उसे हेल्दी बनाने के लिए काफी मदद करता है। आइए जानते हैं कैसे इस्तेमाल करें इस घी का जो कि हमारी स्किन को इन सर्दियों में और भी बेहतर बना सकता है।
ये भी देखें – Republic Day Parade 2026: Border पर कैसा रहा गणतंत्र दिवस? जवानों ने साझा किया अपना अनुभव | BE News

नाइट क्रीम की तरह घी का इस्तेमाल
स्किन की ड्राइनेस को दूर करने के लिए हम नाइट क्रीम की तरह घी का इस्तेमाल कर सकते है। इसको लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें फिर हल्के हाथों से अपने चेहरे की मसाज करते हुए इसे लगाए। ये स्किन को ग्लोइंग बनाएगा और हाइड्रेट भी रखेगा।
ये भी देखें – भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना है, युवा का चौंकाने वाला बयान | BE News

बॉडी की ड्राइनेस को करें दूर
सर्दियों में बॉडी की ड्राइनेस को दूर करने के लिए भी घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए घी को हल्का सा गर्म करें और फिर बॉडी की मसाज करें। इससे बॉडी को सभी पोषक तत्व मिलते हैं। इसमें ओमेगा-3 और 9, विटामिन ए, डी और के की भरपूर मात्रा पाई जाती है। Read More Skin Care in Winter: चेहरे की ड्राइनेस दूर करने के लिए नाइट क्रीम की तरह करें घी का इस्तेमाल, अपनाएं ये घरेलू उपाय…


















)




