Border-2: ‘घर कब आओगे’ के बाद अब ‘जाते हुए लम्हों’ ने जीता दर्शकों का दिल, रीक्रिएट वर्जन की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
BE NEWS – सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर-2’ के टीजर और ‘घर कब आओगे’ गाने के बाद अब नया गाना ‘जाते हुए लम्हों’ को फिर से एक नए अंदाज में रिलीज कर दिया गया है। रीक्रिएट किए गये इस गाने को भी पहले गाने की तरह दर्शकों से खुब प्यार मिल रहा है।
रीक्रिएट वर्जन ‘जाते हुए लम्हों’
आपको बता दें कि ‘बॉर्डर-2’ के फिल्म मेकर्स ने ‘घर कब आओगे’ गाने को मिली बड़ी सफलता के बाद फिर एक बात नया’ गाना रिलीज किया है। दरअसल ये गाना भी पहली फिल्म बॉर्डर का ही ‘जाते हुए लम्हों’ है, जो रीक्रिएट किया गया नया वर्जन है। जिसको विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज में गाया है और इसे कंपोज मिथुन ने किया है। उनकी आवाज के साथ बैग्रांउड में इस गाने के ओरिजनल सिंगर की भी आवाज सुनाई दे रही है। पहली फिल्म में इस गाने को जावेद अख्तर ने लिखा व अनु मलिक ने कंपोज किया है।
ये भी देखें- Top 5 Breaking News Today | CM Yogi | Delhi Pollution | ISRO PSLV C62 | German Chancellor | BE News

तीसरे गाने के साथ फिल्म बड़ी दर्शकों की उत्सुकता
‘जाते हुए लम्हों’ फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा गाना है। इससे पहले फिल्म से पहला गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद दूसरा रोमांटिक ट्रैक ‘इश्क दा चेहरा’ सामने आया। अब तीसरे गाने के साथ फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है।
https://x.com/VishalMMishra/status/2010638854324445402
फिल्म 1971 के भारत-पाक वॉर पर आधारित
जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित ‘ बॉर्डर-2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी चारों ही किरदारों की फिल्म में बेहद दमदार एंट्री कराई गई है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक वॉर पर आधारित है, जिसमें भारतीय जवानों के शौर्य, वीरता और साहस को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है।

23 जनवरी 2026 को होगी रिलीज
बता दें कि फिल्म को 23 जनवरी 2026 को शुक्रवार के दिन रिलीज होगी। फिल्म के टीज़र और अब इस गााने के रिलीज होने के बाद दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है, लोग अब इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। देखना ये होगा कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या धमाल मचाती है। Read More Border-2: ‘घर कब आओगे’ के बाद अब ‘जाते हुए लम्हों’ ने जीता दर्शकों का दिल, रीक्रिएट वर्जन की फैंस कर रहे जमकर तारीफ
/mayapuri/media/post_attachments/wp-content/uploads/2025/07/jay-bhasushali-3-760463.jpg)













