BJP President: नितिन नबीन आज दाखिल करेंगे नामांकन, 20 जनवरी को BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान, जानें पूरी अपडेट…
BE NEWS – भारतीय जनता पार्टी की सियासत में आज एक बड़ा दिन है। BJP को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने की प्रक्रिया आज, सोमवार 19 जनवरी से औपचारिक रूप से शुरू हो रही है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपना नामांकन दाखिल करेंगे और इसके साथ ही बीजेपी नेतृत्व में एक नए अध्याय की शुरुआत तय मानी जा रही है।
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया आज
आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रकिया आज यानी सोमवार, 19 जनवरी से शुरू होने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन आज अध्यक्ष पद के लिए आपना नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 2 बजे से 4 बजे के बीच नामांकन की प्रकिया पूरी होगी। इसके बाद शाम 4 बजे से 5 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच नाम वापस ले ने का समय तय किया गया है।
ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 19 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान भी किया जाएगा। इस अहम मौके पर पार्टी के सभी मुख्यमंत्री, बीजेपी के सभी प्रदेश अध्यक्ष और कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में कुल 5,708 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इन मतदाताओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,रक्षा मंत्री राजमाथ सिंह,गृह मंत्री अमित शाह और मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल हैं।
पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन
बताया जा रहा है कि यह इलेक्टोरल रोल 30 राज्यों में तैयार किया गया है,जहां संगठनात्मक चुनाव की प्रकिया पूरी हो चुकी है। इसी सूची में राष्ट्रीय और राज्य परिषद के नेताओं के नाम शामिल है। नितिन नबीन बिहार से पांच बार विधायक रह चुके हैं और 15 दिसंबर को उन्हें भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। 46 साल की उम्र में नितिन नबीन भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। नितिन नबीन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है और उनकी नियुक्ति को पार्टी में बड़े बदलाव का संकेत माना जा रहा है।