Film Ikkees Released: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार आ रहे नजर

BE NEWS – दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस आज नए साल के मौके पर रिलीज हो गई है। अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती अगस्तय नंदा व अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से बॉलीबुड में डेब्यु करने वाले है।

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि श्रीराम राघवन की डारेक्शन में बनी फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को न्यू ईयर के मौके पर आज सिनेमाघरों में रिलीज चुकी है। जिसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। ये दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बदल दी गई। इस फिल्म के साथ धर्मेंद्र अपने लंबे और शानदार फिल्मी करियर को अलविदा कह रहे हैं।

ये भी देखें- “समस्याओं की दुनिया है,पर समाधान का भारत है”।- Kavi Kamal Agney | BE News – YouTube

Ikkis Review: शहादत, इमोशंस और ढेर सारे जोश से भरी है धर्मेंद्र की ...

सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की प्रेरक कहानी

फिल्म ‘इक्कीस’ एक बायोपिक है, जो परमवीर चक्र से सम्मानित सबसे कम उम्र के योद्धा सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन और साहस पर आधारित है। वहीं फिल्म के लीड रोल में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा हैं, जो शहीद सैनिक अरुण क्षेत्रपाल का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देती हैं। फिल्म में जयदीप अहलावत, सिकंदर खेर, राहुल देव, विवान शाह और एकावली खन्ना जैसे दमदार कलाकार भी नजर आते हैं।

फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी

फिल्म की कहानी भारतीय सेना अधिकारी एम. एल. क्षेत्रपाल (धर्मेंद्र) के इर्द-गिर्द घूमती है। वह पाकिस्तान में आयोजित अपने कॉलेज की एलुमनी मीट में शामिल होने के लिए वहां जाने का फैसला करते हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें अपने पुरखों का घर देखना भी होता है। पाकिस्तान में उनकी मेहमाननवाज़ी करते हैं निसार (जयदीप अहलावत), जो स्वयं पाकिस्तानी सेना के अधिकारी हैं।

पाकिस्तान पहुंचने के बाद निसार, एम. एल. क्षेत्रपाल को अपने घर ठहराते हैं और उनके पैतृक घर तक ले जाते हैं। इस यात्रा में निसार की बेटी भी उनके साथ होती है। इसी दौरान ये सच सामने आता है कि 1971 की जंग में एम. एल. क्षेत्रपाल का बेटा अरुण क्षेत्रपाल पाकिस्तान की धरती पर ही लड़ते हुए शहीद हो गया था।

एक पिता होने के नाते एम. एल. क्षेत्रपाल की इच्छा होती है कि वह उस जगह को देख सके जहां उसका बेटा शहीद हुआ था। निसार भी एक पिता होने के नाते इस इच्छा को समझता है और उसे पूरा करने का प्रयास करता है। लेकिन पूरी फिल्म के दौरान निसार एक गहरे आंतरिक संघर्ष से जूझता नजर आता है। अब देखना ये है कि दर्शकों को ये कहानी कितनी पसंद आती है। Read More Film Ikkees Released: धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज, सिल्वर स्क्रीन पर आखिरी बार आ रहे नजर

Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

BE NEWS – आयुर्वेद में आंवले को प्रकृति का वरदान कहा जाता है। ये शरीर को इम्यूनिटी देता है। इसके साथ ही ये स्किन, आंखों और बालों को लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। सर्दियों के इस मौसम में आंवले को खूब पसंद भी किया जाता है।

आंवला को विटामिन-सी का सोर्स

आपको बता दें कि आंवले को विटामिन-सी का सोर्स माना जाता है। यह न सिर्फ शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है, बल्कि पाचन तंत्र को सुरक्षित रखने, त्वचा में निखार लाने और बालों को स्वस्थ बनाने में भी मदद करता है। यही वजह है कि पुराने समय से दादी-नानी सर्दियों में आंवले का मुरब्बा बनाकर रखा करती थीं, ताकि पूरे मौसम इसके फायदों का आनंद लिया जा सके।

आज भी आंवला मुरब्बा कई घरों में बड़े स्वाद से खाया जाता है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर शुद्ध और स्वादिष्ट आंवला मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके काम आएगी।

ये भा देखें- Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों पर Ramdas Athawale का बड़ा बयान | BE News

गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा तो पिएं आंवले का जूस, मोटापे से भी ...

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

1. आंवला – 20 से 25

2. चीनी – तीन कप, अपने स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।

3. इलायची पाउडर – ¼ छोटा चम्मच

4. केसर के धागे – ½ चुटकी

Boost Your Immunity With These Amla Recipes

आंवला मुरब्बा बनाने की आसान विधि

सबसे पहले ताजे और हरे आंवलों का चयन करें। उन्हें साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और फिर सूती कपड़े से पोंछकर सुखा लें। अब कांटे या चाकू की मदद से आंवलों को चारों ओर से हल्का-हल्का गोद लें, ताकि चाशनी अच्छे से अंदर तक जा सके। इसके बाद एक कड़ाही में 4–5 कप पानी डालकर करीब 10 मिनट तक इसे तेज आंच पर उबालें। जब आंवले हल्के नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें और उन्हें पानी से निकाल लें। Read More Amla Murabba: सर्दियों में सेहत का खजाना है आंवले का मुरब्बा, जानें इसे घर पर बनाने की आसान सी रेसिपी….

LPG Price: नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, गैस एजेंसियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम

BE NEWS – जनवरी को जहां पूरे देश में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था, वहीं जनता को फिर एक बार फिर मंहगाई की मार देखने को मिल रही है। जिसका असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। 1 जनवरी यानि आज के दिन गैस एजेंसियों ने एलपीजी सिलेंडरों को दाम बढ़ा दिए हैं।

आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका

आपको बता दें कि 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार यानि आज नए साल के दिन गैस एजेंसियों ने एलपीजी सिलेंडरों के दाम में बढ़ोत्तरी कर दी है। वहीं आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का झटका लगा है। गैस एजेंसी ने नए साल की सुबह LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस बार घरेलू उपयोग में आने वाले 14 किलो वाले सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा की जाती है और उसी के आधार पर नए रेट जारी किए जाते हैं। जनवरी 2026 की शुरुआत में गैस एजेंसी ने केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है, जिसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों पर पड़ेगा।

LPG price Hike: सितंबर के पहले ही दिन महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG गैस ...

19 किलो वाले सिलेंडर की नई कीमतें

दिल्ली में पहले की पहले की कीमतें ₹1580.50, नई कीमत ₹1691.50, कोलकाता में ₹1684 से ₹1795, मुंबई में  ₹1531.50 से ₹1642.50, चेन्नई में ₹1739.50 और अब नई कीमत ₹1849.50 हो गई हैं।

सबसे ज्यादा कीमत चेन्नई में देखने को मिली है, जहां 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 110 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में भी करीब 111 रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुल मिलाकर सभी प्रमुख महानगरों में लगभग समान बढ़ोतरी की गई है।

ये भी देखें – Today Breaking News ! आज 01 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

Free Safety Check for All LPG Connections by Govt Oil Companies - Sach ...

14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि 14 किलो वाले LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में ₹853, कोलकाता में ₹879, मुंबई में ₹852.50 और चेन्नई ₹868.50 पर ही सीमित है।

हर बार की तरह इस बार भी घरेलू गैस सिलेंडर को महंगाई से दूर रखा गया है। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और रेस्टोरेंट के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आगे चलकर खाने-पीने की चीज़ों की कीमतों पर भी पड़ सकता है। जिसका असर आम जनता पर भी पड़ सकता है।

Read More LPG Price: नए साल के पहले दिन लगा महंगाई का झटका, गैस एजेंसियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के दाम

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

BE NEWS – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 जनवरी 2026 की सुबह अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से देशवासियों को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने नए वर्ष पर आत्मविश्वास और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ 2026 की शुरुआत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए साल 2026 की शुरुआत देशवासियों को शुभकामनाओं के साथ की। पीएम मोदी ने सुबह करीब 7:50 बजे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर संदेश में कामना की कि वर्ष 2026 हर नागरिक के जीवन में नई संभावनाएं, आशा और सफलता लेकर आए। उन्होंने कहा कि नया साल केवल समय का परिवर्तन नहीं, बल्कि देश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक नई शुरुआत है।

संस्कृत श्लोक से दिया जीवन मूल्यों का संदेश

पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि, ” 2026 की आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। कामना करते हैं कि यह वर्ष हर किसी के लिए नई आशाएं, नए संकल्प और एक नया आत्मविश्वास लेकर आए। सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे।”

अपने नववर्ष संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने एक प्राचीन संस्कृत श्लोक भी लिखा जिसके माध्यम से उन्होंने ज्ञान, वैराग्य, ऐश्वर्य, वीरता, तेज, बल, स्मृति, स्वतंत्रता, कौशल, कांति, धैर्य और कोमलता जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा दी।

सोशल मीडिया पर दिखा उत्साह

प्रधानमंत्री का यह ऑडियो संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। लाखों लोगों ने इसे सुना और साझा किया। देशभर से नागरिकों ने प्रधानमंत्री को नए साल की शुभकामनाएं दीं और उनके सकारात्मक व प्रेरणादायक संदेश की सराहना की। संदेश में शांति, सद्भाव और उत्तम स्वास्थ्य की कामना भी की गई।

ये भी देखें- New Year शोभायात्रा 2026 | राम भक्तों ने निकाली भव्य शोभायात्रा | Dinesh Sharma मौजूद | BE NEWS

2025 की उपलब्धियों से मिली नई ऊर्जा

इससे पहले अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2025 को भारत के लिए उपलब्धियों से भरा बताया था। उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान, खेल और स्वदेशी तकनीक के क्षेत्रों में मिली सफलताओं का उल्लेख करते हुए कहा था कि देश 2026 में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ प्रवेश कर रहा है। Read More प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं, सभी को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी

पश्चिम बंगाल में चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, टीएमसी को दी कड़ी चेतावनी

BE NEWS – पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच चुनाव आयोग ने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी भी चुनाव कर्मी को डराने, धमकाने या दबाव में लेने की कोशिश बिल्कुल भी स्वीकार नहीं की जाएगी।

दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

आपको बता दें कि हाल ही पश्चिम बंगाल में आगामी चुनावों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी। इस बैठक के बाद उठे आरोप-प्रत्यारोपों के बीच आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और कर्मियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आयोग ने टीएमसी को चेतावनी दी कि यदि चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को किसी भी स्तर पर धमकाया गया, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तय है।

पश्चिम बंगाल:अस्पताल में भर्ती हैं सीएम ममता बनर्जी, स्वस्थ होकर लौटने ...

मानदेय का तुरंत भुगतान करने के निर्देश

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल सरकार को निर्देश दिया है कि बीएलओ को स्वीकृत बढ़ा हुआ मानदेय बिना किसी देरी के तुरंत जारी किया जाए। आयोग ने कहा कि बीएलओ चुनावी व्यवस्था की बुनियाद होते हैं और उनके साथ किसी भी तरह की अनदेखी चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है। आयोग के अनुसार, मानदेय बढ़ाने को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है, अब इसे लागू करना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।

ये भी देखें- “बाबर की तुलना न होगी कभी राम से” कवि Prakhyat Mishra की मंच से हुंकार | BE News

बंगाल सरकार BLOs को तुरंत दें बढ़ा हुआ मानदेय, TMC प्रतिनिधिमंडल के साथ ...

मतदाताओं की सुविधा के लिए नए कदम

आयोग ने यह भी जानकारी दी कि मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ऊंची आवासीय इमारतों, गेटेड कॉलोनियों और झुग्गी-बस्तियों में भी मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करने में किसी तरह की असुविधा न हो और मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो।

राजनीतिक दबाव बर्दाश्त नहीं

चुनाव आयोग ने दो टूक कहा कि राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कार्यकर्ता या स्थानीय प्रतिनिधि चुनाव कर्मियों पर किसी तरह का दबाव न डालें। आयोग ने स्पष्ट किया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

आयोग ने दोहराया कि वह स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि चुनाव कर्मियों को बिना किसी डर के अपना दायित्व निभाने का अवसर मिल सके और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में जनता का भरोसा बना रहे। Read More पश्चिम बंगाल में चुनाव कर्मियों की सुरक्षा पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, टीएमसी को दी कड़ी चेतावनी

New Year 2026: न्यू ईयर पर बिना ओवन बनाएं मज़ेदार चॉकलेट बिस्कुट केक, फॉलो करें इसे बनाने की आसान रेसिपी

BE NEWS – नए साल का जश्न हो और कुछ मीठा न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। नए साल के आने में बस  कुछ ही घंटों के समय बचा हुआ है। सभी इसे अपने तरीके से मनाने में लगे हुए है। कोई बाहर जाकर इसे मना रहा है तो कोई घर पर ही इसे मना रहा है। ऐसे में कुछ अच्छा और मीठा खाने का मन करता है, जो हमारे इस न्यू ईयर के सेलीब्रेशन को और खास कर दे। जिसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है- केक।

न्यू ईयर पार्टी हो और परिवार के साथ घर पर सुकून भरे पल, केक हर मौके को खास बना देता है। लेकिन अगर आपके घर में ओवन नहीं है तो परेशान होने की ज़रूरत नहीं। आप आसानी से कुकर या कड़ाही में भी स्वादिष्ट और सॉफ्ट केक बना सकते हैं। यहां हम आपके लिए लाए हैं चॉकलेट बिस्किट केक की आसान रेसिपी, जिसे कोई भी घर पर बना सकता है।

Christmas Special: प्लम केक के बिना अधूरा है क्रिसमस का त्यौहार, बिना ...

घर पर बिना ओवन केक बनाने की रेसिपी

1. चॉकलेट बिस्किट – 25 से 30

2. चीनी- 2 से 3 बड़े चम्मच

3. दूध- 1 से 1/2 कप

4. बेकिंग सोडा या ईनो – 1 चम्मच या 1 पैकेट

5. बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर

6. तेल और थोड़ा सूखा मैदा – बर्तन ग्रीस करने के लिए

7. नमक – 1 कप (कुकर/कड़ाही गर्म करने के लिए)

Best Keto Chocolate Cake With Low Carb Frosting - Keto Yum

इसे बनाने की विधि- 

  • केक बनाने के लिए एक गहरा कुकर या कड़ाही लें। इसमें 1 कप नमक डालें और बीच में एक स्टैंड या कटोरी रखें। ढक्कन लगाकर इसे धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक गर्म करें। यह ओवन की तरह काम करेगा। इसके बाद चॉकलेट बिस्किट को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। चॉकलेट बिस्कुट के पाउडर में चीनी डालें और अच्छे से मिक्स करें।
  • अब धीरे-धीरे दूध डालते हुए बैटर बनाएं। ध्यान रखें कि घोल न बहुत गाढ़ा हो और न बहुत पतला। सबसे आखिर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्के हाथ से मिलाएं। किसी स्टील के बर्तन या केक टिन में तेल लगाएं और थोड़ा सूखा मैदा छिड़क दें।
  • अब तैयार बैटर बर्तन में डालें और ऊपर से कटे हुए बादाम या अखरोट डाल दें। केक वाले बर्तन को गर्म कुकर/कड़ाही में स्टैंड पर रखें। ढक्कन बंद करें और धीमी आंच पर 30 -35 मिनट तक पकने दें। टूथपिक या चाकू डालकर देखें। अगर साफ बाहर आए तो केक तैयार है। ठंडा होने पर केक को बर्तन से निकाल लें और प्लेट में पलट दें। अब बादाम, अखरोट और आइसिंग शुगर से इसे गार्निश करें और प्लेट में निकाल कर सर्व करें।

Read More New Year 2026: न्यू ईयर पर बिना ओवन बनाएं मज़ेदार चॉकलेट बिस्कुट केक, फॉलो करें इसे बनाने की आसान रेसिपी

Year 2026: आपके लिए लाए हैं हम साल 2026 का कैलेंडर, यहां देखें आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

BE NEWS: दिसंबर के खत्म होने के साथ ही नए साल 2026 की शुरुआत हो जायेगी। ऐसे में आने वाले साल को लेकर हम सभी ये जानने के लिए उत्सुक हो जाते है कि कब और किस दिन कौन-सा व्रत व त्योहार मनाया जाएगा। भारत में व्रत और त्योहार न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़े होते हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी इनका विशेष महत्व होता है।

ऐसे में अगर आप साल 2026 के लिए पहले से ही यात्रा, पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्यों की योजना बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए हिंदू कैलेंडर 2026 के अनुसार प्रमुख व्रत और त्योहारों को बताने जा रहे हैं। देखें मकर संक्राति से लेकर दीपावली तक पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची….

January 2023 Vrat And Tyohar Know Sakat Chauth, Vasant Panchami, Lohri ...

ये भी देखे: Today Breaking News ! आज 13 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | आज की 25 बड़ी खबरें | BE NEWS Read More Year 2026: आपके लिए लाए हैं हम साल 2026 का कैलेंडर, यहां देखें आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची

जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक पोस्ट

BE NEWS – अभिषेक मल्हान और जिया शंकर के रिलेशनशिप को लेकर पिछले काफी दिनों से चर्चा जोरों पर थी, ये भी कहा जा रहा था कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन आज एक्ट्रेस ने इन सभी खबरों पर ब्रेक लगा दिया है।

अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरें

आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी-2 के रनरअप रहे अभिषेक मल्हान  और अभिनेत्री जिया शंकर को लेकर काफी समय से रुमर्स चल रही थी कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं,कुछ दिनों से यह चर्चा तेज थी कि जिया शंकर और यूट्यूबर व ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के रनर-अप अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान जल्द ही सगाई करने वाले हैं। जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब हवा मिली। अब जिया ने इन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

ये भई देखें- बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदने पर SRK को चेतावनी! | BE NEWS

Photo leaked from Abhishek Malhan and Jiya Shankar's upcoming song ...

 इंस्टाग्राम पर साझा की अनजान शख्स की तस्वीर

दरअसलस जिया शंकर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्ट किया कि वह न तो अभिषेक मल्हान को डेट कर रही हैं और न ही सगाई की कोई बात सच है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह एक अनजान शख्स के साथ नजर आईं। तस्वीर में वह शख्स जिया के गाल पर किस करता दिखाई दे रहा है, हालांकि जिया ने उसकी पहचान नहीं बताई।

जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप ...

इसके साथ जिया ने कैप्शन में लिखा कि, ” झूठी अफवाहों को साल 2025 में ही छोड़ देना चाहिए, जिससे यह साफ हो गया कि वह बेबुनियाद चर्चाओं और पुराने कयासों को पीछे छोड़ चुकी हैं।”

बिग बॉस ओटीटी 2 से शुरू हुई थीं चर्चाएं

यह पहली बार नहीं है जब जिया ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले भी वह कई बार साफ कर चुकी हैं कि अभिषेक मल्हान के साथ उनका रिश्ता सिर्फ दोस्ती तक सीमित था और अब वह दोस्ती भी खत्म हो चुकी है।

जल्द ही तमिल सिनेमा में कदम

इन सभी चर्चाओं के बीच जिया शंकर अपने करियर पर पूरा ध्यान दे रही हैं। वह जल्द ही तमिल सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘काधल रीसेट रिपीट’ में वह अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म में मधुमकुश, जयप्रकाश वी और अर्जुन अशोकन जैसे कलाकार भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है। Read More जिया शंकर ने अभिषेक मल्हान संग सगाई की खबरों पर लगाया फुल स्टॉप, मिस्ट्री मैन संग शेयर की रोमांटिक पोस्ट

नववर्ष 2026 की शुरुआत पर बन रहा गुरु प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिव कृपा पाने के लिए करें ये विशेष उपाय

BE NEWS – इस बार नए साल 2026 का आगाज गुरुवार के दिन हो रहा है। इसके साथ गुरु प्रदोष व्रत भी पड़ रहा है। जोकि एक दुर्लभ संयोग के साथ बेहद शुभ योग भी है। भगवान शिव को समर्पित यह व्रत विशेष फल देने वाला है।

भगवान शिव की विशेष कृपा

आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी 2026, गुरुवार को नए साल की शुरुआत के साथ ही गुरु प्रदोष व्रत का महायोग बन रहा है। यह दिन भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए बहुत फलदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन विधि-विधान से महादेव की पूजा करने से जीवन के कष्ट, मानसिक तनाव और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। चूंकि यह प्रदोष व्रत गुरुवार को पड़ रहा है, इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा, जो विशेष रूप से सुख, सौभाग्य, ज्ञान और समृद्धि प्रदान करने वाला माना गया है।

Guru Pradosh Vrat 2023: गुरु प्रदोष व्रत की पूजा का महाउपाय, जिसे करते ...

तिथि और शुभ मुहूर्त

गुरु प्रदोष व्रत 2026, 1 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को त्रयोदशी को हो रहा है। पूजा का समय प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद) है। प्रदोष काल में की गई शिव पूजा का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इस समय भगवान शिव अत्यंत प्रसन्न माने जाते हैं।

ये भी देखें- New Year पर स्टंटबाजों की खैर नहीं, पुलिस हुई अलर्ट | BE NEWS

January Pradosh Vrat 2025: नए साल के पहले प्रदोष व्रत पर भगवान शिव के ...

व्रत के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां

शास्त्रों में प्रदोष व्रत के दिन कुछ कार्यों को वर्जित बताया गया है। इनसे बचने पर ही व्रत का पूर्ण फल प्राप्त होता है-

1. तामसिक भोजन से परहेज करें: इस दिन लहसुन, प्याज, मांस और मदिरा का सेवन न करें, भले ही नववर्ष का उत्सव क्यों न हो।

2. क्रोध और कलह से बचें: घर में शांति बनाए रखें। किसी से झगड़ा, अपशब्द या बड़ों का अपमान गुरु दोष का कारण बन सकता है।

3.स्नान और ध्यान: सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और शिव जी का ध्यान करें।

4.पूजा में वर्जित वस्तुएं न चढ़ाएं: शिव पूजा में केतकी पुष्प, तुलसी दल और सिंदूर का प्रयोग न करें। इसके साथ ही काले रंग से बचें। पीले या सफेद वस्त्र शुभ माने जाते हैं।

गुरु प्रदोष व्रत पर करने वाले विशेष उपाय

प्रदोष काल के समय शिव पूजा अवश्य करें। दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें। गुरुवार होने के कारण पीली वस्तुओं जैसे- चने की दाल, हल्दी या पीले फल का दान करना शुभ फल देता है और आर्थिक तंगी दूर करता है। भगवान शिव की आराधना करने से कुंडली में मौजूद अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। विशेष रूप से शनिदेव, राहु और केतु की कृपा प्राप्त होती है। Read More नववर्ष 2026 की शुरुआत पर बन रहा गुरु प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिव कृपा पाने के लिए करें ये विशेष उपाय

अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी का भव्य उत्सव शुरु, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन

BE NEWS – अयोध्या आज एक बार फिर ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उल्लास की साक्षी बनने जा रही है। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ आज श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जा रही है। हिंदी पंचांग के अनुसार आज पौष शुक्ल द्वादशी है, जो 22 जनवरी 2024 को हुई प्राण प्रतिष्ठा की तिथि है। इसी शुभ संयोग के कारण आज के दिन को प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाया जा रहा है।

राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन

आज के मुख्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। दोनों नेता राम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की पूजन किया और इसके बाद विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही प्रतिष्ठा द्वादशी से जुड़े पांच दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का आज विधिवत समापन होगा।

UP Prayagraj Mahakumbh Defense minister Rajnath Singh CM yogi ...

श्रीराम के जयघोष से भक्तिमय वातावरण 

आपको बता दें कि इस विशेष अवसर पर अयोध्या पूरी तरह से सजी-संवरी नजर आ रही है। मंदिरों, सड़कों और प्रमुख चौराहों को फूलों, दीपों और भगवा ध्वजों से सजाया गया है। बीते कई दिनों से ही देश-विदेश से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जबकि आज लाखों भक्तों के रामलला के दर्शन के लिए पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। चारों ओर जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा है।

महाभिषेक के बाद महाआरती

आज भगवान श्रीराम का पंचामृत से विशेष महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रृंगार कर राजभोग अर्पित किया जाएगा। दोपहर 12 बजे महाआरती संपन्न होगी। राजभोग के समय लगभग आधे घंटे के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए पट बंद रहेंगे। महाआरती और महाभिषेक का प्रसारण मंदिर परिसर में लगी एलईडी स्क्रीन पर किया जाएगा।

ये भी देखें- Today Breaking News ! आज 31 दिसंबर 2025 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP25 | BE NEWS

रामलला का भव्‍य प्राण प्रत‍िष्‍ठा समारोह आज, CM योगी पहुंचे अयोध्‍या

रामकथा पंडाल का आयोजन

दोपहर करीब 1:30 बजे प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह का औपचारिक उद्घाटन होगा। इसके साथ ही अंगद टीला परिसर स्थित रामकथा पंडाल में एक विशाल सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें संत, धर्माचार्य, जनप्रतिनिधि और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। सभा के कारण आज रामकथा का समय ढाई बजे की बजाय साढ़े तीन बजे निर्धारित किया गया है।

मां अन्नपूर्णा मंदिर पर ध्वजारोहण

उत्सव के अंतर्गत परकोटे में स्थित छह मंदिरों में से मां अन्नपूर्णा मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण किया जाएगा। यह ध्वजारोहण रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा पारंपरिक विधि से किया जाएगा। सेना की एक टुकड़ी प्रोटोकॉल के तहत मौके पर मौजूद रहेगी।

अयोध्याधाम में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का पांचवां दिन ...

सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा

आज के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या को पांच जोन और दस सेक्टर में बांटा गया है। एयरपोर्ट से लेकर राम मंदिर तक कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, चिकित्सा सहायता, सूचना केंद्र और विश्राम स्थलों की विशेष व्यवस्था की गई है। बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए अलग मार्ग और सहायता दल तैनात किए गए हैं। Read More अयोध्या में प्रतिष्ठा द्वादशी का भव्य उत्सव शुरु, राजनाथ सिंह और सीएम योगी ने किया श्रीराम का पूजन