गोवा अग्निकांड मामले में एक और गिरफ्तारी, लूथरा ब्रदर्स का तीसरा पार्टनर अजय गुप्ता दिल्ली से गिरफ्तार
BE NEWS – गोवा नाइट क्लब मामले में पुलिस ने कार्रवाही और तेज कर दी है। लूथरा ब्रदर्स के तीसरे पार्टनर को पुलिस नें दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है, जो कि बड़े पैमाने पर लूथरा ब्रदर्श को फंडिग करता था।
लूथरा ब्रदर्स का करीबी अजय गुप्ता
बता दें कि गोवा नाइट क्लब हादसे में दिल्ली पुलिस में मंगलवार को लूथरा ब्रदर्श के तीसरे सहयोगी अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है, जोकि सौरभ और गौरव लूथरा दोनों का बहुत ही करीबी था और बड़े पैमाने में उन्हें फंडिग करता था।

इस हादसे के बाद से ही अब तक क्लब के मालिक गौरव लूथरा और सौरव लूथरा फरार है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ही थाईलैंड में छिपे हुए हैं। गोवा सरकार ने लूथरा ब्रदर्श के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए ‘ब्लू कॉर्नर नोटिस’ जारी किया है। जिसके बाद दोनों को भारत लाने की तैयारी तेज कर दी गयी है और उनके बैंक अकांउट भी सीज कर दिए गए है। इस गिरफ्तारी के बाद अनुमान ये लगाया जा रहा है कि थाईलैंड में उनके ठिकानों की जानकारी मिल सकती है।
क्लब में हुए भीषण अग्निकांड पर कड़ा एक्शन
दरअसल गोवा के मशहूर नाइट क्लब के पार्टी वेन्यू बिर्च बाय रोमियो लेन में 6 दिसंबर दिन शनिवार की रात भीषण आग लगने से एक बड़ा हादसा हो गया था, जिसमें 25 लोगों की मौत हो गयी थी। पुलिस ने शुरुआती अनुमान में बताया था कि आग लगने का कारण सिलेंडर फटना हो सकता है। पर जांच में ये आया कि हादसा इलेक्ट्रॉनिक फायर क्रैकर्स के कारण हुआ। वहीं इस हादसे पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने नाईट क्लब के मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया।

वहीं इस भीषण अग्निकांड पर कल कड़ा एक्शन लेते हुए सीएम प्रमोद सावंत ने नाइटक्लब पर बुलडोजर चलाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद क्लब को जमांदोज कर दिया गया था।