Ajit Pawar Plane Crash: डिप्टी सीएम अजित पवार का विमान दुर्घटना में निधन, हादसे से हिला महाराष्ट्र, जांच के आदेश..

Ajit Pawar Plane Crash – महाराष्ट्र से इस वक्त की सबसे बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का एक विमान (Ajit Pawar Plane Crash) हादसे में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हो गई ।

राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद

आपको बता दें कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए आज का दिन बेहद दुखद बन गया, बारामती में बुधवार सुबह उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहा निजी चार्टर्ड विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

लैंडिंग के दौरान बिगड़ा विमान संतुलन

सूत्रों के मुताबिक, अजित पवार मुंबई में कैबिनेट बैठक में शामिल होने के बाद एक निजी कंपनी के चार्टर्ड विमान से बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान संतुलन खो बैठा और रनवे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि विमान को भारी नुकसान पहुंचा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ये भी देखें – आज की बड़ी खबरें | Top 10 Morning News 27 January | मोदी कैबिनेट, बजट, आयुष्मान 3.0 | BE NEWS

Ajit Pawar Plane Crash
Ajit Pawar Plane Crash
कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि

इस हादसे में अजित पवार सहित कुल पांच लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मृतकों में विमान के पायलट, को-पायलट और अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि अजित पवार पुणे जिले में 5 फरवरी को होने वाले जिला परिषद चुनावों से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होने बारामती जा रहे थे।

See also  Ajit Pawar Plane Crash: अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र शोक में की लहर, फडणवीस-शिंदे और शरद पवार बारामती रवाना

ये भी देखें – शताब्दी वर्ष में RSS का संदेश ! BE NEWS

Deputy CM Ajit Pawar dies in plane crash
Deputy CM Ajit Pawar dies in plane crash
पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। घायल लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, हालांकि डॉक्टरों ने अजित पवार समेत पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। तकनीकी खराबी या मौसम को लेकर भी जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन विभाग ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

इधर, अजित पवार के निधन की खबर के बाद महाराष्ट्र सहित पूरे देश में शोक की लहर है। राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा दुख जताया है और सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।