Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महामुहूर्त, जानें सोना और वाहन खरीदने का सबसे शुभ समय

Akshaya Tritiya 2026: आज 19 अप्रैल 2026, रविवार को पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में इस दिन का विशेष महत्व माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि आज के दिन किए गए शुभ कार्य, दान-पुण्य और निवेश का फल कभी समाप्त नहीं होता। इसी वजह से इसे अक्षय तिथि कहा जाता है।

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी ही नहीं धनिया-नमक सहित ये चीजों खरीदने पर प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी, जानें इनके बारे में - akshaya ...
Akshaya Tritiya 2026
अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध और अबूझ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सतयुग और त्रेतायुग का आरंभ हुआ था। यही कारण है कि यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन लोग पूजा-पाठ के साथ-साथ सोना, चांदी, वाहन, भूमि और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी भी करते हैं।

अक्षय तृतीया को सर्वसिद्ध और अबूझ मुहूर्त माना जाता है, यानी पूरे दिन बिना पंचांग देखे शुभ कार्य किए जा सकते हैं। फिर भी ज्योतिष के अनुसार कुछ विशेष समय खरीदारी और निवेश के लिए अधिक शुभ माने गए हैं।

अक्षय तृतीया पर सोना-चांदी खरीदने का शुभ समय? जानें दान-पुण्य का धार्मिक महत्व
अक्षय तृतीया पर खरीदारी का महामुहूर्त
खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त

लाभ योग: सुबह 9:06 बजे से 10:43 बजे तक

अमृत योग: 10:43 बजे से 12:20 बजे तक

शुभ योग: दोपहर 1:57 बजे से 3:57 बजे तक

शाम का शुभ योग: 6:49 बजे से 8:12 बजे तक

अमृत योग: 8:12 बजे से 9:35 बजे तक

चल योग: 9:35 बजे से 10:58 बजे तक

इस दौरान सोना, चांदी, हीरा, वाहन, भूमि, घर, बर्तन, टीवी, फ्रिज और अन्य कीमती वस्तुओं की खरीदारी शुभ मानी जाती है।

अक्षय तृतीया पर क्यों किए जाते हैं शुभ काम? - importance and rituals of akshay tritiya - AajTak

अक्षय तृतीया पर क्या करें?

1.दान-पुण्य: इस दिन जल से भरे कलश, पंखा, छाता और सत्तू का दान करना विशेष फलदायी होता है।

See also  February Ekadashi 2026: फरवरी में कब-कब रखा जाएगा एकादशी व्रत? जानिए शुभ मुहूर्त, सही तारीख व पारण समय...

2.पूजा: माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त पूजा करें।

3.निवेश: भविष्य के लिए निवेश शुरू करने या नई संपत्ति का बयाना देने के लिए यह साल का सबसे श्रेष्ठ दिन है।

राहुकाल में खरीदारी से बचें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया 2026 (Akshaya Tritiya 2026) शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय किसी भी नए शुभ कार्य, निवेश या खरीदारी से बचने की सलाह दी जाती है।

अक्षय तृतीया पर सिर्फ खरीदारी ही नहीं, बल्कि दान-पुण्य, पूजा और नए कार्यों की शुरुआत भी अत्यंत शुभ मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि आज शुरू किया गया हर सकारात्मक काम जीवन में स्थायी सुख और समृद्धि लाता है।