UGC Controversy: “मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो…” यूजीसी विवाद में उतरे कुमार विश्वास, एक्स पर कविता पोस्ट कर किया विरोध
UGC Controversy- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) को लेकर विवाद दिन-ब- दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज UGC नियमों के बदलाव के लेकर कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इसका विरोध किया है।
यूजीसी के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज
आपको बता दें कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। छात्र संगठनों के साथ-साथ अब साहित्य और कला जगत की चर्चित हस्तियां भी इस विवाद में खुलकर सामने आने लगी हैं। इसी कड़ी में मशहूर कवि और वक्ता कुमार विश्वास ने भी यूजीसी नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कविता साझा करते हुए नए यूजीसी नियमों का विरोध दर्ज कराया। उनकी यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
ये भी देखें – भारत में रहना है तो जय श्री राम कहना है, युवा का चौंकाने वाला बयान | BE News

कविता के जरिए सरकार पर तंज
कुमार विश्वास ने अपनी पोस्ट में स्वर्गीय कवि रमेश रंजन की कविता की पंक्तियां साझा कीं। उन्होंने लिखा- “चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा, राई लो या पहाड़ लो राजा, मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा, रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा।” इस कविता के साथ उन्होंने #UGC_RollBack हैशटैग का इस्तेमाल किया है।
https://x.com/DrKumarVishwas/status/2016004252049756647
नियमों के खिलाफ छात्रों का आंदोलन तेज
UGC नियमों में बदलाव के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार तेज हो रहा है। मंगलवार को दिल्ली स्थित UGC मुख्यालय पर छात्रों ने प्रदर्शन किया। सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक इन नियमों को लेकर नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।
क्या हैं यूजीसी रूल्स 2026
गौरतलब है कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 13 जनवरी 2026 को देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में UGC रूल्स 2026 लागू किए हैं। इन नियमों के तहत Equity Committees, Equity Squads, 24×7 हेल्पलाइन और कड़ी निगरानी व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। यह व्यवस्थाएं विशेष रूप से एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के छात्रों के हितों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।
ये भी देखें – 27 जनवरी की सुबह की टॉप 10 बड़ी खबरें | क्या होगा आज? | India-EU Summit से Bank Strike तक | BE NEWS

सामान्य वर्ग में भारी नाराजगी
UGC के इन नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि ये नियम एकतरफा हैं और इससे भेदभाव को बढ़ावा मिलेगा। यही वजह है कि उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं।
प्रशासन तक पहुंचा विवाद
यूजीसी (UGC) नियमों को लेकर विरोध इतना बढ़ गया कि हाल ही में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने भी नाराजगी जताते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले कई भाजपा नेताओं ने भी इन नियमों पर सवाल उठाए थे।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुमार विश्वास की कविता पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है। कुछ समर्थक इसे अभिव्यक्ति की आज़ादी बता रहे हैं, जबकि विरोधी इसे नियमों के खिलाफ मान रहे हैं। यूजीसी नियमों को लेकर यह विवाद फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है और आने वाले दिनों में इस पर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर और प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।