Rahul Gandhi Raebareli Visit: राहुल गांधी को मिला परिवार की विरासत का अनमोल तोहफा, नायाब निशानी को देखकर हुए भावुक

Rahul Gandhi Raebareli Visit – कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के दौरे पर हैं, जहां वो एक कार्यक्रम का हिस्सा बने थे, इस दौरान उनको वहां के एक परिवार ने खास तोहफा दिया है। जिसे देखने के बाद वो काफी इमोशनल हो गए।

संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर राहुल गांधी

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद व लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी इस समय अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं। जहां पर उन्होंने कई कार्यक्रम में हिस्सा लिया। अपने लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में उनको वहां के एक परिवार ने उनके दादा फिरोज गांधी का ड्राइविंग लाइसेंस खास तोहफे के रुप में दिया। उनके परिवार व दादा की इस नायाब निशानी को देखकर वो काफी भावुक हो गए। लाइसेंस हाथ में लेते ही उन्होंने तुरंत उसकी तस्वीर खींचकर अपनी मां सोनिया गांधी को व्हाट्सऐप के जरिए भेजी।

ये भी देखें – मदरसों पर हाई कोर्ट की बड़ी मुहर, प्रशासन की मनमानी पर रोक | Allahabad HC | BE News

Rahul Gandhi s disqualified from lok sabha as wayanad mp congress and ...

कार्यक्रम के दौरान सौंपा गया लाइसेंस

यह भावुक क्षण उस समय देखने को मिला जब राहुल गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस से आईटीआई के पास स्थित राजीव गांधी स्टेडियम पहुंचे थे। वे यहां यूथ स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने आए थे। मंच पर ही परिवार ने गांधी परिवार की इस विरासत को राहुल गांधी को सौंपा। इस दौरान मंच पर मौजूद अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने भी इस घटना की पुष्टि की। राहुल गांधी काफी देर तक लाइसेंस को ध्यान से देखते रहे।

See also  दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की पीएम मोदी से अहम मुलाकात, यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें हुई तेज

ये भी देखें –Today Breaking News ! आज 21 जनवरी 2026 के मुख्य समाचार बड़ी खबरें | TOP 25 | BE NEWS

Feroze Gandhi’s driving license
क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित टूर्नामेंट के उद्घाटन के बाद राहुल गांधी ने विभिन्न टीमों और खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने युवाओं को खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं

रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने ‘मनरेगा चौपाल’ में एक जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मनरेगा सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब मजदूरों के स्वाभिमान और रोजगार के अधिकार से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मनरेगा को कमजोर नहीं पड़ने देगी और हर हाल में मजदूरों के हक की रक्षा करेगी।