Prateek Yadav divorce: प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक के दिए संकेत, सोशल मीडिया पोस्ट से मची सियासी हलचल
BE NEWS – समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव और उनकी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर संकेत दिए हैं कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही मुलायम सिंह यादव के परिवार में एक बार फिर अंदरूनी तनाव की चर्चा तेज हो गई है।
वैवाहिक जीवन को लेकर गहरी नाराज़गी
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का फैसला कर लिया है। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट पर साझा करते हुए भावुक और तीखे शब्दों वाला पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन को लेकर गहरी नाराज़गी जाहिर की।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की साझा
प्रतीक यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में की गई पोस्ट में लिखा कि, “मैं इस स्वार्थी महिला से जितनी जल्दी हो सके तलाक लेने वाला हूं। उसने मेरे पारिवारिक संबंधों को बर्बाद कर दिया। वह केवल प्रसिद्ध और प्रभावशाली बनना चाहती है। अभी, मेरा मानसिक स्वास्थ्य बहुत खराब स्थिति में है। उसे इसकी कोई परवाह नहीं है। क्योंकि वह केवल अपने बारे में सोचती है।

अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया का इंतजार
प्रतीक यादव के इस सार्वजनिक बयान के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ, जो मामला तलाक तक पहुंच गया। फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, न ही यह स्पष्ट हो पाया है कि तलाक को लेकर कोई कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है या नहीं।

बता दें कि प्रतीक और अपर्णा की शादी 2012 में हुई थी और उनकी दो बेटियां हैं। शादी समारोह में मुलायम सिंह यादव समेत कई दिग्गज नेता और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे।अपर्णा यादव राजनीति में सक्रिय हैं और भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीत चुकी हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। प्रतीक यादव का आरोप है कि उनकी पत्नी की राजनीतिक सक्रियता और पब्लिसिटी पर केंद्रित जीवनशैली के कारण पारिवारिक रिश्तों में दरार आ गई।