Lucknow: कुशल प्रशासक बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती पर बरसे श्रद्धा के फूल, नगर निगम परिसर में आयोजित किया गया श्रद्धांजलि कार्यक्रम

BE NEWS – पूर्व मुख्यमंत्री एवं कुशल प्रशासक स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह की 94 वीं जन्म जयंती के अवसर पर आज सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया गया।

पुष्प अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन

आपको बता दें कि राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ‘पद्म विभूषण’ कल्याण सिंह की आज 94वीं जयंती पर आज सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने स्थापित उनकी प्रतिमा पर हजारों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। नगर निगम के सहयोग से पुष्प अर्पण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन जिला लोधी राजपूत क्षत्रिय सभा द्वारा किया गया।

उनका जीवन जनसेवा और सामाजिक न्याय को समर्पित

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह ने बाबू कल्याण सिंह के व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए कहा कि, वे केवल एक नेता ही नहीं, बल्कि बाबू कल्याण सिंह सभी के बाबू जी होने के साथ – साथ गरीबों के मसीहा थे। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह का जीवन जनसेवा, सुशासन और सामाजिक न्याय को समर्पित रहा।

प्रतिमा पर छतरी लगाए जाने की घोषणा

नगर प्रमुख सुषमा खर्कवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत करते हुए प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने प्रतिमा पर छतरी लगाए जाने की घोषणा कर सभी को नमन किया।

ये भी देखें- Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News

तमाम गणमान्य लोगों हुए सम्मिलित

पुष्पांजलि कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व सांसद कौशल किशोर, विधायक योगेश शुक्ल, विधायक नीरज बोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, स्मृति और सम्मान के भाव के साथ संपन्न हुआ। इसके साथ ही तमाम गणमान्य लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

See also  एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा कार्यक्रम हुआ रद्द, साधु- संतो के बढ़ते विरोध के चलते लिया गया फैसला