उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने त्रिपुरा में माँ कस्बेश्वरी काली के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश एवं देश के कल्याण की कामना की

BE NEWS- उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को त्रिपुरा के सिपाहीजाला जनपद में बांग्लादेश सीमा के समीप स्थित प्राचीन श्री श्री कस्बेश्वरी काली माता मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर त्रिपुरा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री टिंकू रॉय भी उनके साथ उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक

आपको बता दें कि कमलासागर झील के तट पर स्थित इस ऐतिहासिक मंदिर में उप मुख्यमंत्री ने मां काली के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्राचीन तीर्थस्थल भारत की समृद्ध सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत के सजीव प्रतीक हैं, जो राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं।

ये भी देखें- Neha Singh Rathore विवादित बयान मामले में पहुंची Hazratganj police station | BE News

ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात

उल्लेखनीय है कि यह ऐतिहासिक मंदिर 15वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में तत्कालीन त्विप्र राज्य के प्रतापी नरेश धन्य माणिक्य के द्वारा निर्मित कराया गया था। मां कस्बेश्वरी काली का यह पावन धाम अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा, ऐतिहासिक महत्व और जन-आस्था के लिए विख्यात है। मान्यता है कि मां काली की आराधना से श्रद्धालुओं को शक्ति, साहस और आत्मबल की प्राप्ति होती है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए मां कस्बेश्वरी काली से समस्त देशवासियों के सर्वकल्याण की प्रार्थना की।

See also  Lohri 2026: देशभर में आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का पर्व, आइए जानें क्यों खास है ये त्योहार, इसकी शुभ तिथि व ऐतिहािसक महत्व