स्मृति मंधाना ने इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, विश्व कप जीतने से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों को किया साझा

BE NEWS – भारतीय महिला क्रिकेट बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी इंस्ट्राग्राम आईडी पर बीते साल 2025 की यादों का एक वीडियो शेयर किया। इसमें विश्व कप जीतने के साथ- साथ बीते हुए साल में परिवार के साथ बिताए हुए पलों को शेयर किया।

Smriti Mandhana Created History : स्मृति मंधाना ने शतक के साथ रचा ...

विश्व कप में हुई बल्लेबाज़ी की सराहना

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना के लिए साल 2025 उतार- चढ़ाव से भरा रहा। साल 2025 में जहां उनकी टीम नेे विश्व कप जीत कर इतिहास रचा, मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी की जमकर सराहना हुई। वहीं दूसरी ओर उनकी शादी जोकि पलाश मुच्छल से होने वाली थी पर किन्ही कारणों से वहीं हो पाई।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टली? पलक मुच्छल ने तोड़ी ...

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया शेयर

साल के आख़िर में, 31 दिसंबर 2025 को स्मृति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें पूरे साल की झलक दिखाई दी। वीडियो में वर्ल्ड कप जीत के जश्न, परिवार के साथ बिताए गए खूबसूरत पल और उनकी फिटनेस से जुड़ी झलकियां भी शामिल थी।

शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर बटोरीं सुर्खियां

वर्ल्ड कप जीत के बाद स्मृति की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रही। संगीतकार पलाश मुच्छल के साथ उनकी शादी की खबरों ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों की शादी 23 नवंबर 2025 को होने वाली थी, लेकिन बाद में यह शादी रद कर दी गई। 7 दिसंबर 2025 को स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इस बात की आधिकारिक पुष्टि की और सभी से निजता का सम्मान करने की अपील की।

See also  IND vs NZ ODI: टीम इंडिया में लगातार दूसरी बार हुआ बदलाव, वॉशिंगटन सुंदर की जगह आयुष बदोनी को टीम इंडिया में मिला मौका