UNESCO ने दिवाली को माना विश्व धरोहर, पीएम मोदी ने जाहिर की खुशी, कहा- “यह हमारी सभ्यता की आत्मा…”
BE NEWS – भारत के सबसे बड़े त्योहार और प्रकाश पर्व दिवाली को UNESCO ने विश्व धरोहर के रुप में स्वीकार किया है। पीएम मोदी ने इस खुशी जाहिर की है। इस अवसर पर आज दिल्ली सरकार ने अलग से दिपावली मनाने की घोषणा की है।
आज दोबारा मनाई जायेगी दीपावली
आपको बता दें कि UNESCO ने आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन की इंटैन्जिबल कल्चरल हेरिटेज की लिस्ट जारी की है, जिसमें हमारे देश के प्रमुख त्योहार दिवाली को विश्व धरोहर माना है। इस मौके पर दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने 10 दिसंबर यानि आज दोबारा दीपावली मनाई जायेगी।

पीएम मोदी ने खुशी जाहिर खुशी
इस पर पीएम मोदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, ” हमारे लिए, दीपावली हमारे संस्कृति और मूल्यों से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। यह हमारी सभ्यता की आत्मा है। यह प्रकाश और धर्मशीलता का प्रतीक है। दीपावली को यूनेस्को अमूर्त धरोहर सूची में शामिल करने से इस त्योहार की वैश्विक लोकप्रियता और भी बढ़ेगी।”
इस खास मौके पर सभी इमारतों को लाइटों से सजाया जाएगा। दिल्ली हाट में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इसके साथ ही लाल किले को दीपों से सजाया जाएगा। दिल्ली सरकार ने जनता से इस भव्य आयोजन पर भारी संख्या मे शामिल होने की अपील की है।