पीएम मोदी ने स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का किया वर्चुअली उद्घाटन, ऐतिहासिक सुधारों को किया जिक्र

BE NEWS –  पीएम मोदी ने आज भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप ‘स्काईरूट’ के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनेंं अपने संबोधन में इसे भारत के नवाचार, युवा शक्ति का दर्पण बताया।

तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता भारत

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद स्थित भारतीय अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के अत्याधुनिक ‘इनफिनिटी कैंपस’ का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने इसे भारत की नई सोच, नवाचार और युवा शक्ति का सशक्त प्रतीक बताया। पीएम ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र आज वैश्विक निवेशकों के लिए तेजी से आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। ये ‘स्काईरूट’ का  ‘इन्फिनिटी कैंपस’ बेहद अत्याधिक और 2 लाख वर्ग फुट में फैला हुआ है। इस परिसर में हर महीने एक आर्टिबल रॉकेट को तैयार करने की क्षमता है।

विक्रम-1 रॉकेट का अनावरण

उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री ने स्काईरूट द्वारा विकसित कंपनी के पहले ऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल विक्रम-1 का भी अनावरण किया। यह रॉकेट पेलोड को पृथ्वी की कक्षा तक पहुंचाने में सक्षम है और भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की प्रगति का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ऊर्जा क्षमता और तकनीकी नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को भी निजी निवेश और सहभागिता के लिए खोलने की योजना तैयार कर रही है। यह भारत की ऊर्जा क्षमता और तकनीकी नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

See also  BJP के साए में नहीं कर रहे काम, साबित करे चुनाव आयोग; वोट चोरी और SIR पर खरगे की नई चुनौती