12% टूट सकता है यह डिफेंस स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा बेच दो, आज लुढ़का है भाव

डिफेंस और ऑटो सेक्टर की कंपनी भारज फोर्ज लिमिटेड के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश नहीं हैं। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रोकरेज फर्म यूबीएस ने सोमवार को जारी किए अपने नोट्स में 12% की गिरावट की उम्मीद जताई है। पिछले महीने इस डिफेंस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12% की तेजी है। अब ब्रोकरेज हाउस यूबीएस इस डिफेंस स्टॉक को बेचने की सलाह दे रहे हैं।

यूबीएस की तरफ से 1230 रुपये का टारगेट प्राइस के साथ SELL टैग दिया गया है। जोकि 11.90 प्रतिशत की गिरावट के संकेत देता है। ब्रोकरेज की यह सलाह कंपनी के मैनजेमेंट की ताजा बयानों के बाद सामने आई है।

ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि भारज फोर्ज मैनेजमेंट तीसरे तिमाही में भी बहुत शानदार प्रदर्शन की उम्मीद नहीं लगाया है। डिफेंस कंपनी को उम्मीद है कि चौथे क्वार्टर से रिकवरी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज ने कहा कि दूसरी तिमाही में ऑटो सेगमेंट में कंपनी ने कमजोर प्रदर्शन किया है। वहीं, डिफेंस सेगमेंट अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। यूबीएस ने अपनी रिपोर्ट में कंपनी की तरफ से की गई खर्चों में कटौती की तारीफ की गई है।

कंपनी को उम्मीद है कि उनका एयरोस्पेस बिजनेस वित्त वर्ष 2026 में 40 प्रतिशत से आगे बढ़ेगा। भारत फोर्ज यही रफ्तार अगले तीन से चार सालों के लिए उम्मीद कर रहे हैं। बता दें, इस डिफेंस कंपनी के पास 1100 करोड़ रुपये का काम है। जिसमें 140 करोड़ रुपये का घरेलू कारबाइन ऑर्डर है।

See also  Margashirsha Amavasya 2025: कब है मार्गशीर्ष अमावस्या, जानें इस दिन क्या उपाय करें