बज गई है उम्रदराज ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के लिए खतरे की घंटी…किसने दिया ये तड़तड़ाता बयान?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज गेंदबाज मिचेल जॉनसन ने अपनी टेस्ट टीम के उम्रदराज होने पर बयान दिया है और इसे ऑस्ट्रेलिया के लिए खतरे की घंटी बताया है। एशेज सीरीज के पहले मैच से तीन खिलाड़ी बाहर हो गए हैं। इनमें कप्तान पैट कमिंस, पेसर जोश हेजलवुड और सीन एबॉट का नाम शामिल है। पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच की तैयारियों के लिए शेफील्ड शील्ड खेलने गए हेजलवुड और एबॉट चोटिल हुए, जबकि पैट कमिंस पहले से ही इंजर्ड चल रहे थे। इससे साफ प्रतीत होता है कि ऑस्ट्रेलिया पहले टेस्ट में कमजोर नजर आएगी।

हालांकि, कप्तान पैट कमिंस के दूसरे टेस्ट मैच में लौटने के पूरे चांस हैं और वे गेंदबाजी शुरू भी कर चुके हैं, लेकिन पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर जॉनसन का कहना है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण की ‘उम्र के हिसाब से’ कमिंस और हेज़लवुड की चोटों से कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए, खासकर कमिंस और हेजलवुड की। 32 साल के पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी गेंदबाजी चौकड़ी के एकमात्र सदस्य हैं, जो 34 साल से कम उम्र के हैं, उनके संभावित प्रतिस्थापन स्कॉट बोलैंड 36 और अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन 37 साल के हैं। तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क 35 साल के हैं, लेकिन हाल के वर्षों में वह चोटों से जूझते नजर नहीं आए हैं। यहां तक कि 34 वर्षीय हेजलवुड की जगह लेने वाले दो संभावित दावेदार – ब्रेंडन डॉगेट (31) और माइकल नेसर (35) – दोनों ही तीस की उम्र को पार कर चुके हैं।

See also  Goa Night Club Fire: लूथ्ररा ब्रदर्स थाईलैंड से गिरफ्तार, गोवा नाइट क्लब अग्निकांड के बाद से फरार थे दोनों आरोपी