सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच हुई बैठक,क्या हो सकते है कई बड़े ऐलान…

BE NEWS – कर्नाटक में सीएम पद को लेकर चल रही धमासान के बीच आज सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार के साथ नाश्ते पर बैठक हुई। कई दिनों से दोनों नेताओं के बीच चल रही विवाद की खबरों पर यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस आलाकमान के निर्देश 

आपको बता दें कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे आपसी विवाद के बीच आज 29 नवंबर दिन शनिवार को सीएम सिद्धारमैया और डीप्टी सीएम डीएसके के बीच मुख्यमंत्री निवास कावेरी में अहम बैठक हुई। माना जा रहा है कि यह मीटिंग कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर हो रही है। वहीं ब्रेकफास्ट पर आयोजित यह मीटिंग दोनों  दिग्गज नेताओं के बीच सुलह का एक जरिया भी मानी जा रही है। इस मुलाकात के बाद दोनों नेता एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगें। वहीं कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि इस पत्रकार वार्ता में कई बड़े ऐलान भी हो सकते है।

Karnataka Breakfast party of Siddaramaiah and DK Shivakumar trying to ...

‘टू-ईयर रोटेशन फॉर्मूला’ पर सहमति

दरअसल पिछले कई महीनों से सियासी गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि कांग्रेस हाईकमान ने चुनाव से पहले ही सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच एक ‘टू-ईयर रोटेशन फॉर्मूला’ पर सहमति बनाई थी। हालांकि, अब तक न तो पार्टी और न ही दोनों नेताओं में से किसी ने इस पर आधिकारिक बयान दिया था। वहीं कर्नाटक में अब सिद्धारमैया सरकार ने अपने कार्यकाल के ढाई साल पूरे कर लिए है, जिसके बाद से ही ये कयास लगाए जा रहे है कि अब क्या डीप्टी सीएम डीके शिवकुमार को अगले ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की कमान मिलेगी या नहीं? जिसको लेकर दोनों नेताओं के बीच धमासान चल रहा है।

See also  BMC Election Result 2026: मुंबई BMC चुनाव में BJP की बंपर जीत, शिवसेना UBT पीछे, जानें क्या हैं अब तक के रुझान...