सीएम योगी की अध्यक्षता में हुईं कैबिनेट की बैठक, 18 मंडलों में नए डीडीआरसी केंद्र खोलने की मिली मंजूरी

BE NEWS – उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हुई कैबिनेट का बैठक में एक अहम फैसला लिया गया। जिसमें सरकार ने राज्य के सभी 18 मंडलों पर नए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र खोलने को मंजुरी दे दी है।

दिव्यांगजनों को लेकर एक अहम फैसला

आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज 2 दिसंबर दिन मंगलवार को हुईं कैबिनेट की बैठक में दिव्यांगजनों को लेकर एक अहम फैसला लिया गया है। जिसमें सरकार ने आज राज्य के सभी 18 मंडलों में नए डीडीआरसी ( जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र ) को खोलने की मंजूरी दे दी है। इस समय प्रदेश के 38 जिलों में ये केंद्र चल रहे हैं अभी तक पुर्ण रुप से संचालित नहीं हो पाए हैं। जिसे सरकार ने नए सिरे से और नए संसाधनों से चालू करने जा रही है।

UP Cabinet|UP Cabinet Meeting| UP Cabinet Decision| Yogi Cabinet| Yogi ...

अब प्रदेश में एक ही स्थान पर मिलेंगी सुविधाएं

वहीं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि, नए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्रों को खोलने से अब प्रदेश में एक ही स्थान पर शिविर, सर्वे, पहचान, कृतिम अंग फिटमेंट और प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं बहुत ही आसानी से उपलब्ध हो जाएंगी।

See also  Meerut Kapasara Incident: कपसाड़ हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी पारस के खुद को बताया नाबालिग, आज कोर्ट में पेश होंगे सबूत