Year 2026: आपके लिए लाए हैं हम साल 2026 का कैलेंडर, यहां देखें आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची
BE NEWS: दिसंबर के खत्म होने के साथ ही नए साल 2026 की शुरुआत हो जायेगी। ऐसे में आने वाले साल को लेकर हम सभी ये जानने के लिए उत्सुक हो जाते है कि कब और किस दिन कौन-सा व्रत व त्योहार मनाया जाएगा। भारत में व्रत और त्योहार न सिर्फ धार्मिक आस्था से जुड़े होते हैं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भी इनका विशेष महत्व होता है।
ऐसे में अगर आप साल 2026 के लिए पहले से ही यात्रा, पूजा-पाठ या अन्य शुभ कार्यों की योजना बनाना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए हिंदू कैलेंडर 2026 के अनुसार प्रमुख व्रत और त्योहारों को बताने जा रहे हैं। देखें मकर संक्राति से लेकर दीपावली तक पड़ने वाले प्रमुख व्रत-त्योहारों की पूरी सूची….
![]()
साल 2026 में पड़ने वाले व्रत व त्योहार
- मकर संक्रांति – 14 जनवरी 2026, बुधवार
- बसंत पंचमी – 23 जनवरी 2026, शुक्रवार
- महाशिवरात्रि – 15 फरवरी 2026, रविवार
- होली – 4 मार्च 2026, बुधवार
- चैत्र नवरात्रि प्रारंभ – 19 मार्च 2026, गुरुवार
- राम नवमी – 26 मार्च 2026, गुरुवार
- हनुमान जयंती – 2 अप्रैल 2026, गुरुवार
- जगन्नाथ रथ यात्रा – 16 जुलाई 2026, गुरुवार
- गुरु पूर्णिमा – 29 जुलाई 2026, बुधवार
- ओणम / थिरुवोणम – 26 अगस्त 2026, बुधवार
- रक्षा बंधन – 28 अगस्त 2026, शुक्रवार
- जन्माष्टमी – 4 सितंबर 2026, शुक्रवार
- गणेश चतुर्थी – 14 सितंबर 2026, सोमवार
- अनंत चतुर्दशी – 25 सितंबर 2026, शुक्रवार
- शारदीय नवरात्रि प्रारंभ – 11 अक्टूबर 2026, रविवार
- दशहरा / विजयादशमी – 20 अक्टूबर 2026, मंगलवार
- करवा चौथ – 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
- धनतेरस – 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- दीपावली (दिवाली) -8 नवंबर 2026, रविवार
- गोवर्धन पूजा – 10 नवंबर 2026, मंगलवार
- भाई दूज – 11 नवंबर 2026, बुधवार
- छठ पूजा – 15 नवंबर 2026, रविवार,
क्यों जरूरी है त्योहारों की तारीख पहले जानना
व्रत और त्योहारों की तिथियां जानने से आप न सिर्फ धार्मिक अनुष्ठानों की सही तैयारी कर सकते हैं, बल्कि छुट्टियों की प्लानिंग, पारिवारिक कार्यक्रम और यात्राओं को भी बेहतर ढंग से तय कर सकते हैं।