WhatsApp ने नए साल से पहले एप में दिए कमाल के अपडेट्स, आइए यहां जानें सभी नए फीचर्स के बारे में…

BE NEWS – नए साल में व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कमाल के फीचर्स लाया है। जोकि आपकी चैटिंग को और भी ज्यादा मजेदार बना देगा। आइए जानें क्या है ये नए फीचर्स व अपडेट्स….

व्हाट्सएप ने कालिंग से जुड़े फीचर्स में बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि WhatsApp ने साल 2025 के खत्म होने से पहले एप में नए अपडेट्स दिए है। जिसमें वॉइस मेल से लेकर AI Status Features, New Year stickers भी शामिल है। इसके साथ ही व्हाट्सएप ने कालिंग से जुड़े फीचर्स में भी बड़ा बदलाव किया है। जिसमें अगर आपकी कॉल मिस हो जाती है,तो आप वॉयस या फिर वीडियों मैसेज भी छोड़ सकते है। इसके साथ ही वॉइस चैट में रियल-टाइम रिएक्शंस का सपोर्ट भी दिया गया है।

WhatsApp के करोड़ों यूजर्स के लिए आया धांसू फीचर, अपने खास लोगों को कॉल ...

Meta AI के साथ चैट और क्रिएटिविटी में बड़ा अपग्रेड

WhatsApp ने Meta AI को और पावरफुल बना दिया है। अब प्लेटफॉर्म पर Midjourney और Flux जैसे नए इमेज जनरेशन मॉडल जोड़े गए हैं। इससे आप AI की मदद से हाई-क्वालिटी कस्टम इमेज बना सकते हैं, जैसे न्यू ईयर या फेस्टिव ग्रीटिंग्स। एक और खास फीचर है AI-पावर्ड फोटो एनिमेशन। इसके जरिए किसी भी साधारण फोटो को छोटे वीडियो या एनिमेटेड क्लिप में बदला जा सकता है, जिसे आप चैट या स्टेटस पर आसानी से शेयर कर सकते हैं।

डेस्कटॉप और वेब यूजर्स के लिए नया टैब

Mac, Windows और Web पर WhatsApp इस्तेमाल करने वालों के लिए नया मीडिया टैब जोड़ा गया है। इस टैब में आपकी सभी चैट्स के फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और लिंक एक ही जगह दिखेंगे। इससे जरूरी फाइल ढूंढना और मैनेज करना काफी आसान हो जाएगा। साथ ही, लंबे URLs की भीड़ कम करने के लिए लिंक प्रीव्यू को भी पहले से बेहतर बनाया गया है।

See also  Google Disco AI Browser: गूगल ने तकनीक की दुनिया में किया बड़ा धमाका, लॉन्च किया एआई-पावर्ड 'डिस्को' ब्राउजर

WhatsApp यूजर्स को जल्द मिलने वाला है ये कमाल का फीचर, फिलहाल चल रही है ...

स्टेटस के लिए नए और इंटरैक्टिव स्टीकर्स

WhatsApp स्टेटस के लिए नए और इंटरैक्टिव स्टीकर्स लेकर आया है। इनमें म्यूजिक लिरिक्स टेम्पलेट, सवाल पूछने वाले प्रॉम्प्ट और मजेदार डिजाइन शामिल हैं। अब यूजर्स अपने स्टेटस पर सवाल पोस्ट कर सकते हैं। वहीं चैनल एडमिन्स को भी नया टूल मिला है, जिससे वे अपने फॉलोअर्स से रियल-टाइम सवाल पूछ सकते हैं।

AI-जनरेटेड स्टेटस और एडवांस एडिटिंग टूल्स

नए अपडेट के साथ WhatsApp स्टेटस में Meta AI से चलने वाले एडिटिंग टूल्स जोड़े गए हैं। अब आप सिर्फ फिल्टर या स्टिकर ही नहीं, बल्कि पूरी तरह AI-जनरेटेड स्टेटस भी बना सकते हैं। इसमें बैकग्राउंड एडिटिंग, फोटो को एनिमेशन में बदलना और AI सुझावों के जरिए फोटो को बेहतर बनाना शामिल है। स्टैटिक फोटो को GIF या वीडियो में बदलना भी अब आसान हो गया है।