सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब विराट कोहली, नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर

BE NEWS – विराट कोहली ने हालहिं में अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वन- डे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जमाकर लाजवाब पारी खेली थी। वहीं अब किंग कोहली एक बार फिर से सचिन के महारिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंच चुके हैं।

तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक

दरअसल बता दें कि भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली अपने बल्ले से खूब रंग जमा रहे हैं। अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वन- डे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ा था। वहीं अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज में विराट अब एक नया कीर्तिमान बनाने के करीब है।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड - CGKIRAN

नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर

बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसे दो ही बल्लेबाज है जिन्होंने अब तक 28 हजार रन पूरे किए है। जिनमें सचिन तेंदुलकर और कुमार संगकारा का नाम आता है। वहीं अब कोहली भी इस लिस्ट में शामिल होने वाले है। कोहली अब इस नए रिकार्ड से बस 25 रन दूर है।

ये भी देखें- Ayodhya: राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ, भव्य कार्यक्रम की तैयारी BE News

सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

सचिन ने इस रिकार्ड को 644वीं पारी खेलकर हासिल किया था, वहीं कुमार संगकारा ने 666वीं पारी को खेलकर इस मुकाम को हासिल किया था। विराट ने 623 पारियों को खेलकर अब तक 27 हजार 975 रन बना चुके हैं। वहीं न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वन-डे सीरीज में अगर वो 25 रन बना लेते है, तो किंग कोहली सबसे तेज 28 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

See also  T20 World Cup 2026 शुरु होने से पहले बड़ी टीम इंडिया की मुश्किलें, खराब फार्म से जूझ रहे ये अहम खिलाड़ी...

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में कोहली ने दो शानदार शतक और एक अर्धशतक जमाया। पहले मुकाबले में उन्होंने 120 गेंदों पर 135 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि दूसरे वनडे में 93 गेंदों में 102 रन ठोक दिए। सीरीज के आखिरी मैच में भी विराट ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 45 गेंदों में 65 रन बनाए और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। अब नजरें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज पर टिकी हैं, जहां विराट कोहली के पास महान सचिन तेंदुलकर का एक ‘विराट’ रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा।