Vijay Hazare Trophy 2025-26: विराट और रोहित की मैदान में दो दिन बाद होगी वापसी, यहां जानें मैच का पूरा शेड्यूल…
BE NEWS: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा को एक बार फिर से मैदान में देखने के उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही दोनों मैदान पर वापसी करने वाले है।
जल्द ही मैदान में होंगे दोनों दिग्गज खिलाड़ी
आपको बता दें कि टीम इंडिया के सुपरस्टार और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा जल्द ही मैदान में उतरने वाले है। दोनों ही खिलाड़ियों को उनके फैंस बल्ले से कमाल करते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए रोहित शर्मा और दिल्ली क्रिकेट टीम के लिए विराट कोहली खेलेंगे। भारतीय क्रिकेट के दो सबसे बड़े सुपरस्टार-विराट कोहली और रोहित शर्मा एक बार फिर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचाने को तैयार हैं।

24 दिंसबर को पहला मैच
दिल्ली टीम का पहला मैच आंध्रप्रदेश के खिलाफ 24 दिंसबर को होगा, जिसमें विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। वहां रोहित शर्मा 24 दिसंबर को सिक्किम के खिलाफ खेलते हुए दिखेंगे। जिसके बाद वो 26 दिसंबर को उत्तरा खंड के खिलाफ खेलते हुए मैदान में नजर आएंगे।
टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू
विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दोनों दिग्गज अलग-अलग टीमों के लिए मैदान पर उतरते हुए नजर आएंगे। जहां रोहित शर्मा मुंबई क्रिकेट टीम की तरफ से खेलेंगे, वहीं विराट कोहली दिल्ली की क्रिकेट टीम में खेलते दिखाई देंगे। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से शुरू हो रहा है और फैंस को दोनों की वापसी का बेसब्री से इंतजार है।