UP Voter List Update: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कट गया है तो न घबराएं, जानिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स और पूरा प्रोसेस…

BE NEWS –  उत्तर प्रदेश में SIR के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक फाइनल वोटर लिस्ट 6 मार्च 2026 को प्रकाशित की जाएगी। यदि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो आपके पास अभी पूरा मौका है कि आप समय रहते अपना नाम जुड़वा सकें।

बता दें कि ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद आप 6 फरवरी तक दावे और आपत्ति दर्ज की जा सकती हैं, जबकि 27 फरवरी तक नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

यूपी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स

 

निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए 12 वैध दस्तावेजों की सूची जारी की है। इनमें से कोई एक दस्तावेज होना अनिवार्य है जिसमें

  • पासपोर्ट

  • ड्राइविंग लाइसेंस

  • पैन कार्ड

  • सरकारी कर्मचारी का पहचान पत्र

  • सरकारी/अर्ध-सरकारी कार्यालय का आईडी कार्ड

  • शिक्षण संस्थान का छात्र पहचान पत्र

  • बिजली, पानी या टेलीफोन (लैंडलाइन/मोबाइल) बिल

  • बैंक या डाकघर की पासबुक (जिसमें पता दर्ज हो)

  • राशन कार्ड

  • रेंट एग्रीमेंट

  • सरकारी विभाग द्वारा जारी आवास प्रमाण पत्र

  • गैस कनेक्शन की रसीद या गैस बुक

Imp information about Aadhar PAN and other documents

UP Voter List में नाम कट गया है तो क्या करें?

 

अगर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में आपका नाम नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप आज से 27 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग की वेबसाइट से Form-6 और Annexure-IV डाउनलोड करें। अब दिए गए फॉर्म को भरकर अपने क्षेत्र के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) के कार्यालय में जमा करें। चाहें तो आप ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

See also  रिलायंस जियो लाया है आपके लिए New Year धमाका, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान, डेटा, कॉलिंग, ओटीटी ऐप्स के साथ मिलेगा और भी बहुत कुछ...

ऑनलाइन आवेदन के लिए-

  1. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट
  2.  या E-NET ऐप का उपयोग करें
मोबाइल नंबर से UP वोटर लिस्ट में नाम कैसे चेक करें?

 

आप मोबाइल नंबर के जरिए भी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में अपना नाम देख सकते हैं। इसके लिए लिए https://www.eci.gov.in/ की साइट पर जाएं और Search Your Name in E-Roll पर क्लिक करें। तीसरे टैब मोबाइल द्वारा खोजें को चुनें। राज्य, भाषा, मोबाइल नंबर और कैप्चा भरें। अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपका नाम दिखाई देगा।

EPIC नंबर के बिना कैसे चेक करें नाम

 

अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है, तो भी आप नाम खोज सकते हैं इसके लिए https://www.eci.gov.in/ साइट पर जाएं, Search Your Name in E-Roll पर क्लिक करें फिर ‘विवरण द्वारा खोजें’ टैब चुनें अब उस पर नाम, उम्र, जिला और अन्य जानकारी भरें। इसको सबमिट करते ही आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।

EPIC नंबर से कैसे देखें नाम

 

  1. वेबसाइट पर जाकर EPIC Number और राज्य का नाम डाले
  2. ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम तुरंत चेक करें
नया वोटर बनने के लिए 27 फरवरी 2026 आवेदन

 

आप 6 फरवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। इसके साथ ही नया वोटर बनने के लिए आवेदन 27 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते है। अगर आपका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है, तो समय रहते आवेदन करें ताकि आपका मतदान अधिकार सुरक्षित रह सके।

ये भी देखें – Bangladesh Hindu Attacked: सरदार जी निकले CM Yogi के फैन, Bangladesh की लगा दी लंका ! BE News